रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा : दीपावली एवं छठ पर 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें. बिहार से चलेगी चार और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, पूर्णिया से पटना के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली. 22 अगस्त 2025 : दिवाली और छठ पूजा 2025 पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि इस फेस्टिवल सीजन में 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। बिहार को नई वंदे भारत एक्सप्रेस, 4 अमृत भारत एक्सप्रेस और बुद्ध…
Read MoreCategory: देश
इतिहास रचने को तैयार छत्तीसगढ़ : 1 नवंबर को नवा रायपुर में विधानसभा भवन का लोकार्पण, पीएम मोदी को मिला न्योता, राज्योत्सव 2025 होगा स्मरणीय, पीएम मोदी के कर कमलों से और ओम बिरला की अध्यक्षता में होगा विधानसभा भवन का शुभारंभ.
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नवीन विधानसभा भवन लोकार्पण के लिए किया आमंत्रित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता. 1 नवंबर राज्योत्सव के दिन प्रस्तावित है नई विधानसभा का लोकार्पण, नया रायपुर में नवनिर्मित ब्रह्मकुमारी शांति शिखर के नए भवन के लोकार्पण पर भी प्रधानमंत्री ने दी स्वीकृति. नई दिल्ली. 19 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उन्हें 1 नवंबर 2025 को राज्योत्सव (रजत जयंती…
Read Moreरेल यात्रियों के लिए खुशखबरी : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए किया बड़ा बदलाव, दो एक्सप्रेस ट्रेनों में जोड़ा गया नया ठहराव, अब तिरुपति-बिलासपुर और रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का मिलेगा नया ठहराव.
बिलासपुर-तिरुपति-बिलासपुर का कोव्वूरू एवं रक्सौल-हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का पेद्दपल्ली स्टेशनों में ठहराव की सुविधा. बिलासपुर. 19 अगस्त 2025 : रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो प्रमुख ट्रेनों में नए ठहराव की सुविधा प्रदान की है। अब तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस को कोव्वूरू स्टेशन पर तथा रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को पेद्दपल्ली स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। यह सुविधा आगामी आदेश तक प्रयोगात्मक तौर पर लागू रहेगी। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते…
Read Moreमुंबई में अनोखा रक्षाबंधन : राखी बांधकर लिया वृक्षों की रक्षा का संकल्प, 28 वर्षों से चल रही अनोखी परंपरा, वृक्षों संग मनाया जा रहा है रक्षाबंधन.
हमारे जीवन में वृक्षों का बहुत महत्व है, उनकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है – साईं मसन्द मुम्बई/रायपुर. 12 अगस्त 2025 : मुंबई के लोखंडवाला में प्रसिद्ध सिंधी फिल्म निर्माता आनन्द मनवाणी के बंगले पर 28वां वृक्षों के साथ रक्षा-बंधन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि साईं जलकुमार मसन्द ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं – वे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, प्रदूषण कम करते हैं, जल चक्र को संतुलित रखते हैं और जलवायु परिवर्तन से बचाव में मदद करते हैं। उन्होंने वृक्षों की रक्षा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से की बोधघाट परियोजना पर अहम बातचीत, बस्तर में जल, बिजली और विकास की उम्मीदें हुई मजबूत
8 लाख हेक्टेयर सिंचाई, 125 मेगावाट बिजली! बस्तर की बहुप्रतीक्षित बोधघाट परियोजना को लेकर सीएम साय और जलशक्ति मंत्री के बीच हुई ऐतिहासिक बातचीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल से की मुलाकात, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं, विशेषकर बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की अहम मुलाकात, छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियानों की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर की विस्तृत चर्चा
445 नक्सली ढेर, 1500 गिरफ्तार, 33 मुठभेड़: छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने गृह मंत्री अमित शाह को दी माओवादी सफाए की चौंकाने वाली रिपोर्ट नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – छत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार, 1 नवंबर को ‘अमृत रजत महोत्सव’ में प्रधानमंत्री मोदी को दिया न्यौता
नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की भावी योजनाओं, विकास की प्राथमिकताओं और जनकल्याण से जुड़े प्रमुख विषयों की जानकारी भी दी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ अमृत रजत…
Read Moreबस्तर ओलंपिक को मिला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा, रायपुर-बिलासपुर में खुलेंगे मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज – मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय मंत्री मांडविया से मुलाकात
नई दिल्ली, 31 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ को खेल और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान बस्तर ओलंपिक को इस वर्ष से “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स” के रूप में आयोजित करने की सहमति प्रदान की गई। यह निर्णय न केवल जनजातीय युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से खुला विकास का रास्ता, चार नए पुलों का भूमि पूजन जल्द, छत्तीसगढ़ में सात हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को जल्द मिलेगी वित्तीय स्वीकृति
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई मुलाकात नई दिल्ली, 31 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए आज एक अहम क़दम उठाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की, जिसमें राज्य की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंज़ूरी मिली। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 7000 करोड़ से ऊपर के नियोजित कार्यों की वित्तीय स्वीकृति को शीघ्र करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के…
Read Moreछत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सांसदों संग सौजन्य भेंट — रात्रि भोज में हुई सार्थक चर्चा
नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित 17, छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर आयोजित रात्रि भोज के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ राज्य और राष्ट्र के समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति और सहभागिता से राज्य के हित और ज़मीनी ज़रूरतें राष्ट्रीय फलक पर बेहतर ढंग से…
Read More