सिंहदेव ने जैसे पंचायत विभाग छोड़ा वैसे ही साहू छोड़ दें गृह विभाग – सुंदरानी

राजधानी में अराजकता का माहौल भूपेश की देन – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने राजधानी में आज फिर एक युवक की हत्या और इसके विरोध में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे में टायर जलाकर चक्का-जाम की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अब राजधानी की कानून व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। राजधानी में जंगलराज चल रहा है। रायपुर नगर अंधेर नगरी बन गया है। हर रोज हत्या, बलात्कार, लूट, चोरी, राहजनी की वारदातें बता रही हैं कि राजधानी तक पर…

Read More

बिजली कंपनी जनता की धरोहर है, यह कोई कांग्रेस का कारखाना नहीं – भाजपा

मीटर रीडिंग का काम पार्टी वर्कर के हवाले करना सत्ता का दुरुपयोग – संजय श्रीवास्तव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने राज्य में मीटर रीडिंग और बिल बांटने का काम राजीव मितान क्लब के सदस्यों को प्राथमिकता से देने के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि बिजली कंपनी द्वारा सरकार के कहने पर यह काम कांग्रेसियों के हवाले किया जाना सत्ता का खुला दुरुपयोग है। यह सोची समझी राजनीतिक साजिश है। जिसके अंतर्गत कांग्रेस अपने युवा कार्यकर्ताओं के जरिये हर माह पूरे प्रदेश…

Read More

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली में मुख्यमंत्री के जाने पर भाजपा का कटाक्ष, भूपेश बघेल ने किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा – चंदेल

दिल्ली जाकर याद आती है महंगाई, यहां प्रदेश में जनता की मुसीबत बढ़ाई – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महंगाई के खिलाफ रैली को नौटंकी करार देते हुए कहा है कि वे दोहरी मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली जाकर उन्हें महंगाई की याद आती है, लेकिन छत्तीसगढ़ में जनता की मुसीबत बढ़ाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में भारी कटौती की, देश के तमाम राज्यों ने जनता को…

Read More

केंद्रीय परियोजनाओं के महंगे होने के लिए पूर्व की रमन भाजपा की सरकार जिम्मेदार, रमन सरकार के लापरवाही के चलते ही 39  केंद्रीय परियोजनाएं पिछड़ी और 2017 में प्रस्तावित बजट में 3 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि हुई

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर केंद्रीय परियोजनाओं के प्रस्तावित बजट में हुई वृद्धि के लिए मोदी सरकार की गलत नीतियां एवं पूर्व की रमन सरकार जिम्मेदार है, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता ओ. पी. चौधरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाने से पहले पूर्व के रमन सरकार के 15 साल के कार्यकाल को झांक लेना चाहिए। रमन सरकार में व्याप्त कमीशनखोरी भ्रष्टाचार निर्माण कार्यों में अनियमितता सहित केंद्रीय परियोजनाओं को लेकर बरती गई लापरवाही के चलते ही प्रदेश में केंद्रीय योजना महंगी हो…

Read More

महंगाई को लेकर कांग्रेस का आज प्रदर्शन : भूपेश बघेल और कांग्रेस को महंगाई पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार तब तक नहीं, जब तक केंद्र सरकार के बराबर डीजल पेट्रोल के दाम में केंद्र के बराबर कटौती नहीं कर देते – भाजपा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आज 4 सितम्बर को महंगाई के मामले में कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन करने जा रही है। भूपेश बघेल और कांग्रेस को महंगाई पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार तब तक नहीं है,जब तक केंद्र सरकार के बराबर डीजल पेट्रोल के दाम में केंद्र के बराबर कटौती नहीं कर देते। 2021 और 2022 दोनों को मिलाकर केंद्र ने डीजल का दाम 17 रुपया और पेट्रोल का दाम 14 रुपया 50 पैसा घटाया। वहीं भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में डीजल का दाम मात्र 1 रुपया 45…

Read More

भाजपा ने लगाया आरोप : सरधापाठ में बाक्साइड उत्खनन के लिए जनसुनवाई स्थगित की गई है, नहीं की गई है निरस्त !

दिलीप सिंह जूदेव के “ग्रीन जशपुर, क्लीन जशपुर” के सपने को तोड़ने की अनुमति किसी भी कीमत में नहीं दी जाएगी भाजपा कार्यकर्ता इस अंचल में निवास करने वाले आदिवासी और पहाड़ी कोरवाओं की जमीन की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ने के लिए तैयार हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर रविवार को जिले के बगीचा ब्लाक के सरधापाठ में आयोजित आम सभा में बाक्साइड उत्खनन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपाईयों का कहना था कि सरकार ने…

Read More

मूणत को ईडी सीबीआई ने  कब बनाया प्रवक्ता ? नान घोटाले की भी ईडी से जांच की मांग करे भाजपाई – कांग्रेस

वर्तमान मोदी सरकार विरोधी दल की सरकारों और नेताओं को परेशान करने की नीयत से दुर्भावनापूर्वक कार्यवाही कर रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रवक्ता पूर्व मंत्री राजेश मूणत द्वारा ईडी, सीबीआई की पैरोकारी को कांग्रेस ने भाजपा की तिलमिलाहट बताया है।कांग्रेस के मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी, सीबीआई की वर्तमान में कार्यप्रणाली  पर सवाल खड़ा  किया है। किस प्रकार वर्तमान मोदी सरकार विरोधी दल की सरकारों और नेताओं को परेशान करने की नीयत से दुर्भावनापूर्वक कार्यवाही कर रही है, किसी…

Read More

महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस के दिल्ली में महाप्रदर्शन में शामिल हुए संसदीय सचिव यू. डी. मिंज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महंगाई को लेकर दिल्ली में आयोजित रैली और आंदोलन में संसदीय सचिव यू.डी. मिंज प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए. छत्तीसगढ़ से गए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी उन्हें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम की ओर से दी गईं है जिसका निर्वहन वे दिल्ली पहुँच कर बखूबी कर रहे है. ज्ञात हो कि आज राम लीला मैदान में रैली हो रही है.महंगाई व कई प्रकार के करों में वृद्धि को लेकर देश में कोहराम मचा हुआ है जनता परेशान है.महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ…

Read More

प्रदेश में पंचायत राज व्यवस्था को बर्बाद करने में तुली है भूपेश सरकार : श्रीमती गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ में पंचायती राज व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। स्थिति कितनी गंभीर है,इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में पहली बार पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हड़ताल में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है। किसी भी सरकार के लिए इससे शर्मानाक बात और क्या हो सकती है। लोकसभा सदस्य श्रीमती गोमती साय ने कांग्रेस पर आक्रमण करते हुए उक्त बातें कही। सांसद श्रीमती साय,भाजपा के जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए जशपुर पहुंची थीं। इस…

Read More

भाजपा 2500/- रूपये में धान खरीदी को रेवड़ी मानती है या राजीव गांधी किसान न्याय योजना को – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा गरीबों के मद्द के लिये चलाई जा रही योजनाओं को एक बार फिर से रेवड़ी कल्चर बताया जाना भाजपा के गरीब और वंचित विरोधी चरित्र को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के इस बयान से भाजपा का अवसरवादी चरित्र भी सामने आते है। चुनावों के पहले भाजपा मतदाताओं से खुद बढ़ चढ़कर वायदा करती रही है और चुनाव जीतने के बाद उन वायदो को पहले जुमला बताया…

Read More