मुख्य सचिव एवं कलेक्टर दुर्ग को उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क कर समुचित प्रबंध के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. उत्तराखंड में फ़ंसे भिलाई के निवासियों की सकुशल वापसी के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव और कलेक्टर दुर्ग को हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए है । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के निवासियों की उत्तराखंड में भारी बारिश में फ़ंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है । उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव और कलेक्टर दुर्ग को निर्देशित किया है कि वे उनकी सुरक्षित वापसी के…
Read MoreDay: October 19, 2021
देश और दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं गांधी जी के विचार, हमें स्वयं में ढूंढना है गांधी- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने किया गांधीवादी विचारकों का सम्मान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गांधी जी आज भी प्रासंगिक हैं। वर्तमान दौर में भी देश और दुनिया के नवनिर्माण के लिए उनके विचार को आत्मसात करना हम सबके लिए जरूरी है। उन्होंने कहा-हम सब के अंदर जो गांधीवादी विचार हैं, उन्हें जागृत करने की आवश्यकता है। गांधी को हमें स्वयं में ढूंढना है। इससे पूरे समाज के स्वरूप को सही दिशा में बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री आज शाम यहां नवीन विश्राम गृह रायपुर में आयोजित गांधी…
Read Moreरायपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में….
एमएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 24 अक्टूबर रविवार को दो पालियों में एमएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। प्रथम पाली में एम.एस.सी. नर्सिंग कि प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से 12:15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पोस्ट बेसिक नर्सिंग कि प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 से 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उपरोक्त परीक्षाओं के प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 16 अक्टूबर से अपलोड कर दिया गया…
Read Moreकलेक्टर ने कोविड 19 से मृत कुल 229 स्वीकृत प्रकरण के लिए 1 करोड़ 14 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की
तहसीलदारों को कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को सहायता अनुदान राशि तत्काल भुगतान करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत जिले में कोविड 19 से मृत कुल 229 स्वीकृत प्रकरण के लिए 1 करोड़ 14 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कोविड 19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को 50-50 हजार रूपए की अनुदान सहायता देने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव…
Read Moreमुख्यमंत्री ने दाई-दीदी क्लिनिक और श्री धनंवतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित दाई-दीदी क्लीनिक और श्री धनंवतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर एवं सचिन राव भी उनके साथ थे। निरीक्षण के दौरान दाई-दीदी क्लिनिक योजना के संबंध में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में कार्यरत डॉ. तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि इस योजना का…
Read Moreबगीचा ब्लॉक में कलिया से मैना मार्ग की मरम्मत का कार्य हुआ प्रारंभ, आवागमन होगा सुगम
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. बगीचा विकास खंड के कलिया से मैना मार्ग का मरम्मत कार्य आज से शुरू किये जाने की जानकारी मिली है। इस मार्ग के खराब होने की स्थिति जिला प्रशासन के संज्ञान में आने के तुरंत बाद ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बगीचा विकासखंड के सन्ना से कलिया मार्ग को आवागमन के लिए सुविधाजनक बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इस मार्ग के बन जाने के बाद अंचल के लोगो को सन्ना से कलिया के बीच आवागमन में काफी सुविधा मिल…
Read Moreगोबर से बनाये फ्लोटिंग दीये, इंग्लैंड और कनाडा भी भेज रहे, छठ पूजा एवं कार्तिक पूजा में नदी और तालाब में दीया छोड़ने का नियम, गोबर से बने इकोफ्रेंडली दीये देर तक पानी में तैरते हैं और प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचाते
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,दुर्ग. इस दीवाली देश विदेश में भिलाई के गोबर के बने फ्लोटिंग दीये की विशेष रूप से डिमांड पैदा हुई है। गोबर के बने फ्लोटिंग दीये सुंदर तो हैं ही, देर तक पानी में तैरने की वजह से यह बहुत सुंदर नजारा प्रस्तुत करते हैं। यह इकोफ्रेंडली भी हैं इस वजह से देश भर में यह दीये बिक रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए ऐसे दीये बनाने वाली संस्था उड़ान नई दिशा समूह की अध्यक्ष श्रीमती निधि चंद्राकर ने बताया कि कार्तिक पूजा और छठ में…
Read Moreविकासखंड नगरी के शैक्षणिक संस्था होंगे तम्बाखू मुक्त- बीईओ सतीश प्रकाश सिंह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो धमतरी नगरी, भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुक्रम में कलेक्टर धमतरी के निर्देशानुसार 14 नवम्बर 2021 तक समस्त शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाखू मुक्त किया जाना है. इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी के निर्देशानुसार जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में सिगरेट एवं अन्य तम्बाखू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) 2003 की धारा 4 एवं धारा 6 के प्रावधानों को लागू करते हुए तम्बाखू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये गए है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी…
Read Moreब्रेकिंग: मंत्री जी से मिलिये कार्यक्रम के लिये कांग्रेस ने नियुक्त किये समन्वयक एवं सह सहमन्वयक
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश अनुसार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित मंत्री जी से मिलिये कार्यक्रम के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमरजीत चावला को समन्वयक तथा डॉक्टर कमल नयन पटेल को सह समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से कार्यशील बताई गई है। देखे नियुक्ति आदेश….
Read Moreगांधीवादी विचारधारा से युवाओं को जोड़ने की पहल की जाएगी: मुख्यमंत्री
नवा रायपुर में बनने वाले गांधी सेवा ग्राम के स्वरूप और संचालन के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में नवा रायपुर में वर्धा की तर्ज पर बनने वाले गांधी सेवा ग्राम के स्वरूप और संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि नयी पीढ़ी को गांधीवादी विचारधारा से परिचित कराने के लिए गांधी सेवा ग्राम से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश भर के युवाओं को जोड़ने के लिए प्रयास होना…
Read More