जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने थाने में आवेदन देकर छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने वाले भ्रामक मीडिया एवं पत्रकारों पर कार्यवाही करने की मांग की

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज, कुनकुरी. जशपुर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कुनकुरी थाने में छत्तीसगढ़ सरकार की छवि खराब करने के उद्देश्य से भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचार प्रकाशित करने वाली सभी न्यूज एजेंसी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के संबंध में शिकायत दी गई है। शिकायत देने गये प्रतिनिधिमण्डल में कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू डी मिंज, जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, जिला प्रवक्ता आद्याशंकर त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास, राकेश देवांगन, संतोष यादव, रवि यादव, राबर्ट एक्का सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। दिये गये आवेदन में छत्तीसगढ़…

Read More

विदेशी प्रतिभागी आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने को लेकर बेहद उत्साहित, कहा छत्तीसगढ भ्रमण के लिए बढ़िया जगह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने रायपुर पहुंचे श्रीलंका, फिलीस्तीन और नाइजीरिया के प्रतिभागी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिलीस्तीन से आए दल ने कहा कि वे इस भव्य और खूबसूरत आयोजन का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। वे यहां अपने देश का परंपरागत दपका नृत्य प्रस्तुत करेंगे। वहीं नाइजीरिया से आए दल ने कहा कि वे भारत और छत्तीसगढ़ में हुए अपने स्वागत से अभिभूत हैं। आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेने को लेकर वे सभी काफी उत्साहित हैं। छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए…

Read More

छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला: छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद और निःशुल्क नाड़ी परीक्षण तथा वैद्य परामर्श से बढ़ी रौनक

विभिन्न बीमारियों के इलाज में पारंगत वैद्यराज द्वारा दी जा रही सेवाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राजधानी के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में आयोजित छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला की रौनक दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में यह मेला राज्य लघु वनोपज संघ के तत्वाधान में 02 नवम्बर तक आयोजित है। मेला में छत्तीसगढ़ हर्बल्स के 130 से अधिक उत्पाद 15 प्रतिशत की छूट पर उपलब्ध है। प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ’राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे, रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे आयोजित होगा भव्य उद्घाटन समारोह छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 28 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि पंजाब के मुख्यमंत्री एस.चरणजीत सिंह चन्नी 29 अक्टूबर के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के र्साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’एवं ’राज्योत्सव 2021’…

Read More

रायपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में…..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष आठ विधाओं में दिया जाएगा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर दिया जाएगा देवदास बंजारे स्मृति सम्मान रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष अलग-अलग 8 विधाओं में विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले चार विधाओं में विभूतियों को  छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान दिया जाता था। साथ ही कोरोना महामारी के चलते विगत एक-दो वर्षों से एक-दो विधाओं में पुरस्कार की घोषणा नहीं…

Read More

सकारात्मक पहल और सबकी सहभागिता से सफल होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सवः मंत्री अमरजीत भगत

संस्कृति मंत्री ने प्रदेश के सभी विधा के कलाकारों को दिया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का निमंत्रण राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को सफल बनाने फिल्म निर्माता, निर्देशकों, कलाकारों तथा होटल-मोटल के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव मंत्री श्री भगत ने कलाकारों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए जन चौपाल की तर्ज पर माह में एक बार कला चौपाल लगाने की घोषणा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि आगामी 28 से 30 अक्टूबर तक होने जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को सफल बनाने…

Read More

विश्व मोटापा दिवस, मोटापे की वजह से हो सकती हैं कई समस्याएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, आज पूरा विश्व वर्ल्ड ओबेसिटी डे 2021 सेलिब्रेट कर रहा है। मोटापा आज गंभीर समस्या में एक है। मोटापे की वजह से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मोटापे के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस संबंध में आज रायपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अभनपुर में सभी मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने ,स्वस्थ भोजन लेने ,नशे की लत से दूर रहने तथा व्यायाम करने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी…

Read More

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार की मान्यता और प्रबंधन के संबंध में तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सेवकों को दी गई कार्यों एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, बस्तर जिले में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार की मान्यता एवं प्रबंधन के संबंध में 26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ आज जिला पंचायत जगदलपुर के सभाकक्ष में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ में वनाधिकार मान्यता अधिनियम के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित कार्य समिति के सदस्य श्री मोहन हीराबाई हीरालाल उपस्थित थे। इसके अलावा…

Read More

सरगुजा संभाग में संचालित सस्ती दवा की दुकानें

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगी हो रही स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब व्यक्ति की पहुंच में लाने के प्रयास के तहत छत्तीसगढ़ में श्री धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना की शुरूआत की है। योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में सस्ती दवाओं के स्टोर खोले जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत सरगुजा संभाग में वर्तमान में 7 सस्ती दवा की दुकाने संचालित है। इन दवा दुकानों में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दवाएं एम.आर.पी. पर न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत की छूट का लाभ मिल रहा…

Read More

ग्राम महराजपुर में किसान गोष्ठी एवं घुरूवा त्योहार का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव.  छुरिया विकासखंड के ग्राम महराजपुर के गौठान में किसान गोष्ठी एवं घुरूवा त्योहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खरीफ फसलों के प्रबंधन एवं रबी फसलों, उद्यानिकी फसलों, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, घुरूवा उन्नयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही फसलों को कीट व्याधि से बचाने के लिए जैविक कीटनाशक नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, वेस्ट डिकॉम्पोजर बनाने की विधि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में किसानों को वेस्ट डिकॉम्पोजर घोल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य…

Read More