ब्रेकिंग : चुनाव आयोग ने 5 राज्यो में घोषित किये चुनाव

समदर्शी न्यूज़ डेस्क गोवा में 15 मार्च,19 मार्च मणिपुर में 23 मार्च को उत्तराखंड में, 27 मार्च को पंजाब में और 14 मई को उत्तर प्रदेश में होंगे विधानसभा चुनाव।

Read More

जेईई-एडवांस में प्रयास के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 53 विद्यार्थियों ने किया क्वालीफाई

प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू रायपुर से सर्वाधिक 44 छात्र चयनित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री डॉ. टेकाम ने छात्रों को दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, आईआईटी, एनआईटी और केन्द्र सरकार से वित्त पोषित इंजीनियरिंग संस्थाओं में प्रवेश के लिए प्रतिष्ठित जेईई-एडवांस परीक्षा के शुक्रवार को घोषित परिणामों में आदिम जाति विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष जेईई-एडवांस के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों के 173 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, इनमें से 53 छात्रों ने सफलता आयोजित करते हुए जेईई-एडवांस…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल रहेंगे दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर, मुरिया दरबार में होंगे शामिल

बादल, कलागुड़ी सहित लगभग 230 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर शनिवार को जगदलपुर पहुंचेंगे। वे यहां शनिवार को वायुमार्ग से दोपहर 12 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात् वे मां दंतेश्वरी के दर्शन एवं पूजा अर्चन के पश्चात् मुरिया दरबार में शामिल होंगे। बस्तर की आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए आसना में निर्मित बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लैंग्वेज (बादल) का लोकार्पण करने के साथ ही यहां लगभग 230 करोड़ रुपए के…

Read More

चित्रकोट जलप्रपात के विहंगम दृश्य को देखकर मुग्ध हुईं राज्यपाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात के विहंगम दृश्य को देखकर राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके मुग्ध हो गईं। उन्होंने इस जलप्रपात के सौन्दर्य को निहारा और जमकर प्रशंसा करते हुए इसे पूरे राज्य का गौरव बताया। उन्होंने जल प्रपात के कारण उत्पन्न कलरव के बीच जल प्रपात के अद्भूत सौंदर्य को काफी देर तक निहारा। उल्लेखनीय है कि 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राज्यपाल सुश्री उइके अपने तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंची हैं। शुक्रवार…

Read More

सैनिकों के सम्मान से आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी देशभक्ति के लिए प्रेरणा: गृहमंत्री

स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा के सम्मान समारोह में शामिल हुए गृह मंत्री श्री साहू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, भारत पाकिस्तान युद्ध 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में शामिल भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने तथा नागरिकों में गर्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा निकाली गई है। इसी तारतम्य में सैनिकों की स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा के रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंचने पर राजधानी स्थित साइंस कॉलेज ऑडोटोरियम में उनका सम्मान किया गया। इस युद्ध में छत्तीसगढ़ के भी 100 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा…

Read More

पत्थलगांव हादसे के आरोपियों के विरूद्ध हत्या एवं एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर की गई त्वरित कार्यवाही, आरोपियों के रिकार्ड खंगालने बनी दो जांच टीम, जुटाएंगे साक्ष्य भी

जशपुर जिला के पत्थलगांव नगर में शुक्रवार को घटित दुर्घटना में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. शुक्रवार 15 अक्टूबर को जिला जशपुर के थाना पत्थलगांव के नगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आयोजित धार्मिक शोभायात्रा बाजारपारा दुर्गा पण्डाल के पास से निकाली गई थी, इसी दौरान अस्पताल की तरफ से एक मैरून रंग की जायलो कार एमपी18 सी 5319 के ड्रायव्हर द्वारा यह जानते हुए भी कि दुर्गा विसर्जन हेतु रैली निकली है गाड़ी को…

Read More

पत्थलगांव हादसा : नगरवासियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिया धरना, मृतक के परिजन को एक करोड़, घायलों को 50 लाख मुआवजा दे सरकार, मांगें पूरी नही होने तक देंगें धरना

सांसद गोमती साय ने कहां जिस सरकार में पैसे लेकर अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की जाती है उस सरकार में पत्थलगाँव जैसी ही घटना होगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. जिले के पत्थलगाँव मे शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान दिल दहला देने वाली घटना के बाद प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी सरकार के खिलाफ खड़ी हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को पत्थलगांव नगरवासियों का साथ देने केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रायगढ़ सांसद गोमती साय, भाजपा नेता ओ पी चौधरी, अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह…

Read More

मनोरा के गीधा में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के सदस्यों का किया जा रहा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों का स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। इसी कड़ी में मनोरा ब्लॉक के गीधा में मेडिकल टीम के द्वारा शिविर लगाकर पहाड़ी कोरवा परिवार के सदस्यों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाई दी जा रही है।

Read More

कुम्हड़ाकोट में नवाखाई पर्व में शामिल हुई राज्यपाल सुश्री उइके

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के बाहर रैनी रस्म के अंतर्गत कुम्हड़ाकोट में आयोजित नवाखाई पर्व में शामिल हुईं। उन्होंने कुम्हडाकोट जगदलपुर में बस्तर के माटी पुजारी  कमलचंद भंजदेव एवं उनके परिजनों के साथ देवी-देवताओं की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद सिंगार लाड़ी में बैठकर  दोना में नये चावल से बने अन्न खा कर नवाखाई रस्म  में सहभागिता निभाई। इस दौरान राजमाता कृष्णा  कुमारी देवी एवम उनके परिजनों के अलावा बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा…

Read More

कलेक्टर ने बगीचा के अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

विद्यालय में प्रयोगशाला, पुस्तकालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के दिए निर्देश स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ को निर्देशित किया की किसी प्रकार की लापरवाही न बरते एवं अपनी ड्यूटी का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें तहसील कार्यालय में सीमांकन बटांकन सहित अन्य लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र जांच पूर्ण कराकर शीघ्रता से निराकृत करने की बात कही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस बगीचा विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस…

Read More