7 अक्टूबर को राम वन गमन परिपथ के उद्घाटन से पर्यटकों को मिलेगी नयी सौगात, सीता की रसोई, राम-लक्ष्मण की गुफाएं और कालीदास की रचना-स्थली और विश्व की प्राचीन नाट्य-शाला को जान सकेगी दुनिया

देश के पर्यटन नक्शे में नयी संभावनाओं के साथ उभरकर सामने आएंगे सरगुजा संभाग के सीतामढ़ी-हरचौका और रामगढ़ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकास के तहत पहले चरण में जिन 9 स्थलों का चयन कर उन्हें पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है, उनमें से सरगुजा संभाग के भी दो स्थल शामिल हैं। इनमें से एक है कोरिया जिले में स्थित सीमामढ़ी हर चौका, और दूसरा है सरगुजा जिले में स्थित रामगढ़। 07 अक्टूबर को जब चंदखुरी में…

Read More

रायगढ़ जिले के महत्वपूर्ण समाचार एक नज़र में……

फसलों में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए कृषकों को समसामयिक सलाह रायगढ़, धान हमारे अंचल की प्रमुख फसल है। इसमें ब्लास्ट, शीथ ब्लाइट जीवाणु जनित झुलसा रोग का प्रकोप हो सकता है। किसान थोड़ी सावधानी बरतें तो इसके नुकसान से बचाव हो सकता है। झुलसा बीमारी में पत्ती पर नाव के आकार के धब्बे बन जाते हैं इसके रोकथाम के लिए किसान को ट्राईसाईक्लाज़ोल 6 ग्राम 10 लीटर पानी के हिसाब से या कासुगामाईसिन 1 मिलीलीटर मात्रा 1 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए। दूसरी जो…

Read More

बच्चों के समग्र विकास हेतु जिला स्तरीय शैक्षिक कौशल विकास प्रतियोगिता आयोजित, विभिन्न विकास खंडों से आए बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायगढ़, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल के मुख्य आतिथ्य में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल रायगढ़ में जिला स्तरीय पठन, लेखन गणितीय कौशल आधारित जिला स्तरीय शैक्षिक कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 9 विकासखंडों से चयनित होनहार एवं प्रतिभावान बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए अपना हुनर दिखाया। जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य एवं जिला मिशन समन्वयक आर.के.देवांगन के मार्गदर्शन में जिले के सभी स्कूलों, संकुल एवं समस्त विकासखंडों में बच्चों के समग्र विकास की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य लिए…

Read More

क्षेत्र के व्यवस्थित विकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरी- मंत्री ताम्रध्वज साहू

लोक निर्माण मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की दुर्ग. लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने निवास कार्यालय परिसर में विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री श्री साहू ने कहा कि क्षेत्र में व्यवस्थित विकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। इस अवसर पर क्षेत्र के चहूंमुखी विकास के लिए जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने सुझाव दिये। मंत्री श्री साहू ने कहा कि राज्य सरकार पुरखों के बताएं मार्ग पर…

Read More

रायगढ़ मेडिकल कालेज हास्पिटल के नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, मेडिसीन वार्ड एमसीएच अस्पताल में संचालन के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरोरायगढ़, मेडिकल कालेज हास्पिटल के नये अस्पताल भवन में शिफ्टिंग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक मेडिकल कालेज के सभाकक्ष में कलेक्टर भीम सिंह ने ली। यहां मेडिकल कालेज के डीन डॉ.पी.एम.लूका व अधीक्षक डॉ.मनोज मिंज के साथ सभी विभागों के एचओडी, डॉक्टर्स उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मरीजों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए अधोसंरचना के साथ अन्य संसाधनों की व्यवस्था की नियमित समीक्षा होनी जरूरी है। जिससे सारे कार्य व्यवस्थित रूप से पूरे किए जा सके। उन्होंने मेडिकल कालेज भवन…

Read More

दुर्ग जिले के महत्वपूर्ण समाचार एक नजर में……

सेक्टर-9 हॉस्पिटल चौक से लगेगी मैराथन की दौड़दुर्ग. वन विभाग की ओर से 3 अक्टूबर को वाइल्ड लाईफ वीक का आगाज हो चुका है। इसके अंतर्गत कराए जा रहे आयोजनों में 8 अक्टूबर को मैराथन दौड़ की प्रतिस्पर्धा होनी है। मैराथन की शुरूआत सुबह 6:00 बजे सेक्टर-9 हॉस्पिटल चौक से होगी। लोगों में वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए वन्य जीव सप्ताह में प्रतिदिन अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मैराथन दौड़ का आयोजन ऑफलाइन मोड में होगा। वन विभाग ने…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में बार पार्टी की घटना की डीजीपी से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में रविवार की रात एक बार पार्टी में हुए हंगामे के मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी से इस घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

Read More

जशपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार…..

जिले को वैक्सीनेशन के 41920 डोज हुए प्राप्त जशपुर. कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जशपुर में जिले के 305 टीका केन्द्र के माध्यम से लोगो को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य टीका केंद्र शामिल है। सभी विकास खण्डों में चिन्हांकित लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही जिन्हें प्रथम डोज लग गया है उन्हें द्वितीय डोज लगाने के लिए और छूटे हुए लोगों को टीकाकरण किया जा…

Read More

बस्तर दशहरा आयोजन के लिए गठित क्रय समितियों की हुई बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, बस्तर दशहरा के आयोजन के लिए दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में क्रय समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अर्जुन कर्मा भी उपस्थित थे। स्थानीय विश्राम भवन में आयोजित बैठक में चावल, समिति, किराना सामग्री, वस्त्र आदि सामग्री के क्रय के लिए गठित समितियों के सदस्यों से चर्चा करते हुए सांसद श्री बैज ने कहा कि बस्तर दशहरा के आयोजन के माध्यम से माईं दंतेश्वरी की सेवा का अवसर मिलता है। बस्तर दशहरा के…

Read More

गोधन न्याय योजना अब मिशन मोड में सीएम ने समिति गठित करने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे अध्यक्ष, प्रदीप शर्मा उपाध्यक्ष होंगे वैज्ञानिकों और प्रबंधन-विपणन में विशेषज्ञता रखने वाली संस्थाओं की ली जाएंगी सेवाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना को मिशन मोड पर संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय मिशन का गठन करने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे इसके अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा उपाध्यक्ष होंगे। राज्य में पशुपालन और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2020 से गोधन न्याय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके…

Read More