कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर शिक्षा गुणवत्ता के सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने आज नगर निगम जगदलपुर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हाॅल में शिक्षा विभाग की अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को शालाओं में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के अलावा बच्चों की उपस्थिति भी नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के पठन एवं लेखन, कौशल के…

Read More

कलेक्टर ने बैठक लेकर सेना भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा की, बस्तर जिले के अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को शामिल कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने जिला मुख्यालय जगदलपुर में जनवरी एवं फरवरी 2022 में आयोजित होने वाले थल सेना भर्ती रैली में बस्तर जिले के अधिक से अधिक युवाओं को शामिल कर उनका चयन सुनिश्चित कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री बंसल आज नगर निगम के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हाॅल जगदलपुर में शिक्षा एवं संबंधित विभागों की बैठक लेकर इस थल सेना भर्ती रैली को सफल बनाने हेतु की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। श्री बंसल ने जिले के…

Read More

भारतीय वायुसेना में भर्ती हेतु कक्षा 9 वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों को दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर एवं भारतीय वायुसेना की 15 एयरमेन सलेक्शन सेन्टर, भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय वायुसेना में भर्ती हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर को जे.एन.पाण्डेय, बी.पी. पुजारी, पं.आर.डी. तिवारी एवं शहीद स्मारक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शालाओं में 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत् 650 से अधिक विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में भर्ती होने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन.किया गया। भारतीय वायु सेना के अधिकारी.सार्जेंट एस.के. सिंह, सार्जेंट…

Read More

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज शाम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज शाम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

Read More

रबी के लिए सहकारी समितियों एवं भण्डारण केन्द्रों में वर्तमान में 70 हजार मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध

राज्य विपणन संघ ने 60 हजार मीट्रिक टन यूरिया क्रय का आदेश जारी किया डीएपी, एमओपी और एसएसपी उर्वरक के लिए क्रय आदेश शीघ्र होगा जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान समय में सहकारी समितियों में विक्रय हेतु कुल 47 हजार 753 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के उर्वरक भण्डारण केन्द्रों में भी 22 हजार 350 मीट्रिक टन उर्वरक भण्डारित है। रबी सीजन में राज्य के किसानों को रासायनिक उर्वरकों की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एंकर बनकर झारखण्ड के मुख्यमंत्री से पूछा छत्तीसगढ़ कैसा लग रहा है ? हेमंत सोरेन ने कहा छत्तीसगढ़ के लोगों में दिख रही है अपने राज्य झारखण्ड की झलक, ऐसा नहीं लग रहा कि मैं झारखण्ड में नहीं छत्तीसगढ़ में हूं, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन को सराहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ट्रायबल कॉन्क्लेव के मंच पर न्यूज एंकर की भूमिका में नजर आए। श्री बघेल ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से पूछा कि उन्हें छत्तीसगढ़ कैसा लग रहा है ? इस पर श्री सोरेन ने जवाब दिया कि मुझे ऐसा नहीं लग रहा कि मैं झारखण्ड में नहीं किसी दूसरे राज्य में हूं, छत्तीसगढ़ में हूं। यहां जितने लोगों को देखा जिनसे मिला उनमें अपने राज्य की झलक दिख रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा…

Read More

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में शुक्रवार से प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के ओपीडी का संचालन

रायपुर. शुक्रवार 29 अक्टूबर से आब्स्टेट्रिक्स् एंड गायनोकॉलोजी (प्रसूति एवं  स्त्री रोग) विभाग के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में होगा। ओपीडी का संचालन भूतल स्थित प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की पुरानी ओपीडी यानी कक्ष क्रमांक 83 में होगा। विदित हो कि कोरोना की पहली लहर में अम्बेडकर अस्पताल के विशेषीकृत कोरोना अस्पताल बन जाने के कारण मई 2020 को प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग को पंडरी स्थित जिला अस्पताल में  स्थानांतरित किया गया था जिसे पुनः शुक्रवार से अम्बेडकर चिकित्सालय में संचालित…

Read More

आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव मेला में लगा स्वास्थ्य विभाग का स्टाल, आयुष्मान कार्ड वितरण के साथ कोविड जांच एवं टीकाकरण भी किया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल लगाया गया है। यह मेडिकल टीम के माध्यम से राज्योत्सव स्थल पर आगन्तुकों एवं प्रतिभागियों को स्वस्थ्य लाभ दिया जा रहा है और ओ.पी.डी सर्विसेस, आयुष्मान कार्ड, कोविड जांच एवं कोविड टीकाकरण का कार्य भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल ‘हमर अस्पताल’ थीम पर बनाया गया है। यहां पर हमर लैब के द्वारा खून जांच की व्यवस्था की गई है, जिससे क्लीनिकल हेमोटोलॉजी,…

Read More

राजीव गांधी युवा मितान क्लब अंतर्गत इन दिनों जिले के 9 विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मड़ई के तहत खेल प्रतियोगिताओं का व्यापक आयोजन, कलेक्टर द्वारा जिले में खेलों को बढ़ावा देने की पहल रही कारगर

ग्रामीण अंचलों में कबड्डी, रस्साकस्सी, खो-खो, वॉलीबाल एवं मैराथन खेलों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे युवा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, राजीव गांधी युवा मितान क्लब अंतर्गत इन दिनों जिले के 9 विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मड़ई के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी, रस्साकस्सी, खो-खो, वॉलीबाल एवं मैराथन खेलों की धूम मची है और ग्रामवासी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत जिले में खेलों को बढ़ावा देने की पहल कारगर रही है। इस आयोजन में…

Read More

नये कलेवर में आएगा मुक्तिबोध स्मारक संग्रहालय, मुख्यमंत्री की पहल पर किया गया कार्य

देश के तीन महान साहित्यकारों का साहित्यिक अवदान अविस्मरणीय, उनकी स्मृतियां हमारी अमूल्य धरोहर गजानन माधव मुक्तिबोध की जयंती 13 नवम्बर से यहां विभिन्न साहित्यिक गतिविधियां होंगी प्रारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, त्रिवेणी परिसर स्थित मुक्तिबोध स्मारक संग्रहालय एवं सृजन संवाद अब एक नये कलेवर में आएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर यहां कार्य किया गया। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राजनांदगांव हमारे देश के तीन महान साहित्यकारों श्री गजानन माधव मुक्तिबोध कक्ष, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र की कर्म भूमि रही है। उनका…

Read More