मुख्यमंत्री ने रायपुर के संजीवनी केन्द्र का किया निरीक्षण, छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद ई कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध

संजीवनी केन्द्रों में 120 से अधिक प्रकार के उत्पादों का किया जा रहा है विक्रय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. छत्तीसगढ़ में न केवल लघु वनोपजों का संग्रहण किया जा रहा है बल्कि उनकी प्रासेसिंग कर अनेक प्रकार के हर्बल औषधि और उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इन कार्यों से युवाओं और महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्री सचिन राव ने आज राजधानी रायपुर के कलेक्टरेट के समीप जी.ई रोड में हर्बल उत्पाद विक्रय केन्द्र संजीवनी का निरीक्षण किया। उन्होंने…

Read More

माता मावली की भावभीनी विदाई के साथ 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा का हुआ समापन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरे का समापन मंगलवार को माता मावली की भावभीनी विदाई के साथ हो गया । परंपरा अनुसार बस्तर संभाग के 84 परगना और सीमावर्ती राज्यों से आए 450 से अधिक देवी देवताओं को सोमवार कुटुंब जात्रा के बाद ससम्मान विदाई दी गई। मंगलवार सुबह दंतेश्वरी मंदिर से प्रगति पथ पर जगह-जगह विशाल जनसमुदाय ने माता मावली की भावभीनी विदाई दी। विदाई के दौरान भक्तों ने माता मावली के डोली पर फूल बरसाये और पूजा अर्चना की। विदाई…

Read More

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों से हुए रूबरू: पढ़ाई लिखाई और मिल रही सुविधाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ में गरीब और प्रतिभावान छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किए गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सचिन राव ने आज यहां राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित शहीद स्मारक विद्यालय में बनाए गए उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने इस दौरान बच्चों से विद्यालय में पढ़ाई लिखाई और उन्हें मिल रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। राज्य के जिला और विकासखण्ड मुख्यालय में…

Read More

गौठानों में बनाए गए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में आत्मनिर्भर बन रही हैं ग्रामीण महिलाएं

मुख्यमंत्री ने पारागांव के गौठान में महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों का लिया जायजा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. गांधी जी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए चलाई जा रही सुराजी गांव योजना के गरूवा घटक के अंतर्गत पारागांव में बनाए गए गौठान का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज श्री सचिन राव के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने स्व सहायता समूहों द्वारा गौठानों में स्थापित किए गए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में की जा रही आर्थिक गतिविधियों का जायजा लिया। पारागांव के गौठान में निरीक्षण…

Read More

वर्धा के समान नवा रायपुर में भी स्थापित होगा 21 वीं सदी का सेवा ग्राम, 76.5 एकड़ की जमीन हुई चिन्हांकित

मुख्यमंत्री ने नया रायपुर में बनने वाले सेवा ग्राम का किया निरीक्षण महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाएगी परियोजना सेवा ग्राम में बुजुर्गों के लिए दूसरा घर और वंचितों के लिए स्कूल भी किया जाएगा स्थापित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, आजादी के 75वें वर्ष में आजादी की लड़ाई के मूल्यों, सिद्धांतों, आदर्शों तथा महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की संकल्पना को अक्षुण्ण रखने के लिए नवा रायपुर में भी वर्धा की तर्ज पर सेवा ग्राम की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने…

Read More

बड़ी खबर: पत्थलगांव हादसे से जुडे गांजा तस्करी प्रकरण का मुख्य सरगना पिंटू उर्फ कष्णकांत वैश्य को जशपुर जिले की विशेष पुलिस टीम ने सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से किया गिरफ्तार

ओड़िसा से लाकर मध्यप्रदेश में दो वर्षो से कर रहा था गांजे की तस्करी गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन का मालिक भी हो चुका है गिरफ्तार समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. पत्थलगांव नगर में बीते 15 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में हुई दुर्घटना में लिप्त वाहन में मादक पदार्थ गांजा होने की सूचना पर दोनो आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवान के मार्गदर्शन में दो विशेष टीम बनी जिसमें से एक टीम ने गांजा तस्करी के मुख्य आरोपी को मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार कर…

Read More

सहभागी लोकतंत्र एवं विकेंद्रीकृत योजना निर्माण के संबंध में सुझाव देने हेतु टास्क फोर्स का गठन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अध्यक्ष राज्य योजना आयोग की मंशा के अनुरूप सहभागी लोकतंत्र व विकेंद्रीकृत योजना निर्माण के संबंध में राज्य शासन को सुझाव देने हेतु राज्य योजना आयोग द्वारा टास्कफोर्स का गठन किया गया है। टास्कफोर्स के अध्यक्ष अमरजीत भगत, मंत्री खाद योजना आर्थिक एवं साख्यिकी होंगे। टास्कफोर्स के सदस्यों में पांच माननीय सांसद, पांच विधायक, पांच जिला पंचायत के अध्यक्षों तथा दो-दो नगर निगमों, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के अध्यक्षों एवं प्रदेश में मान्यता प्राप्त दलों के प्रदेश अध्यक्षों को भी सम्मिलित…

Read More

ओड़िसा सीमा के लवाकेरा बेरियर में चेकिंग के दौरान 1 महिला सहित दो गांजा तस्कर पकड़ाये, कार जप्त, चालक फरार

23 पैकेट में 23 किलो गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त कार जप्त सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही किये जाने के बाद भी मादक पदार्थ गांजा की तस्करी का सिलसिला थम नही रहा है। आये दिन आरोपी महंगी गाड़ियों के साथ मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के आरोप में गांजा सहित पकड़े जा रहे है। आज भी ओड़िसा सीमा से लगे ग्राम लावाकेरा चेक पोस्ट बेरियर में तैनात पुलिस द्वारा ओड़िसा की ओर से आ रही हुंडाई आई 20 कार को…

Read More