समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में और कुनकुरी एसडीएम रवि राही के दिशा निर्देश में ग्राम नोनपानी, ग्राम पंचायत सापघरा, तहसील दुलदुला में झारखण्ड का 19 बोरी अवैध धान जप्त किया गया. राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध धान परिवहन करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में विभाग द्वारा धान जप्त कर अग्रीम कार्यवाही कर रही है तथा धान के संबंध में पूछताछ अभी जारी है।
Read MoreDay: November 25, 2021
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम हुये शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में नगरीय निकाय चुनाव जीतने को लेकर रणनीति बनायी। विधानसभा चुनाव के पश्चात हुये नगरीय निकाय के चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के रिकॉर्ड को दोहराया जायेगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से बायोडाटा नहीं लिया जायेगा। वार्ड में सर्वे के आधार पर जीतने योग्य दावेदार को प्रत्याशी बनाया जायेगा।…
Read Moreरायगढ़ लोकसभा सांसद एवं समिति अध्यक्ष श्रीमती गोमती साय अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न, योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहूंचे – सांसद श्रीमती गोमती साय
केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गई गहन समीक्षा योजनाओं के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखने के लिए किया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. रायगढ़ लोकसभा सांसद एवं दिशा की अध्यक्ष श्रीमती गोमती साय की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में विधायक जशपुर श्री विनय भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, कलेक्टर श्री रितेश कुमार…
Read Moreनीमगांव डेम एवं बड़ा तालाब जशपुर में एनडीआरएफ एवं नगर सेना के बाढ़ बचाव दल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया मॉक ड्रिलए बाढ़ में फसे लोगों की जान बचाने मॉक ड्रिल कर अपनी तैयारियों का किया प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज नीमगांव डेम एवं बड़ा तालाब जशपुर में एनडीआरएफ एवं नगर सेना के बाढ़ बचाव दल द्वारा संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल कर तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान एनडीआरएफ तीसरी बटालियन मुनादली कटक उड़ीसा की टीम द्वारा बाढ़ इत्यादि में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने, डीप डाइविंग द्वारा डूबे व्यक्ति का रेस्क्यू करने का मॉक ड्रिल तथा बाढ़ वाले क्षेत्रों में फसे व्यक्तियों को घरेलू सामग्रियों जैसे पानी ड्रम, प्लास्टिक बॉटल,…
Read Moreजशपुर जिले में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम 30 नवम्बर तक होगी आयोजित
प्रतिभागी विभिन्न विधाओं में भाग लेने विकासखंड के खेल प्रभारी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण में करा सकेंगे पंजीयन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एंव में जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर द्वारा युवा उत्सव 2021-22 का आयोजन 30 नवम्बर 2021 तक किया जाएगा। इस हेतु जिले के समस्त विकासखण्डों में तिथिवार विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेल अधिकारी श्री जे. के. प्रसाद ने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों में जोड़ने एवं उनकी…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जिले में समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी व रागी की खरीदी के संबंध में ली बैठक, 1 दिसम्बर से जिले में किसानों से धान सहित कोदो-कुटकी व रागी का भी किया जाएगा खरीदी
सभी पंचायतों में मुनादी, बैनर, पोस्टर, दिवार लेखन के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कर किसानों को जागरूक करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस अपने कार्यालय कक्ष में जिले में कोदो कुटकी एवं रागी की खरीदी हेतु अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में वनमण्डलाधिकारी कृष्ण जाधव, जिलापंचायत सीईओ के.एस.मण्डावी, उपसंचालक कृषि एम आर भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर से कोदो कुटकी रागी का समर्थन मूल्य में खरीदी किया जाना है।…
Read Moreजशपुर जिले में हर घर दस्तक अभियान के अन्तर्गत किया जाएगा शत् प्रतिशत् कोविड टीकाकरण
कलेक्टर ने कहा छुटे हुए प्रथम एवं द्वितीय डोज के हितग्राहियों का चिन्हांकन कर टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण निर्धारित अवधि में पूर्ण करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव एवं संक्रमण के रोकथाम हेतु हर घर दस्तक अभियान की शुरूवात की गई है। जिसका उद्देश्य 03 से 30 नवम्बर 2021 तक कोविड टीकाकरण प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज के कवरेज में गति लाना है एवं जिले में 29 एवं 30 नवम्बर 2021 को कोविड टीकाकरण तिहार के…
Read Moreजशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके तहत् पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के दीवानुपर निवासी स्व. युवराज पिता राजकुमार की मृत्यु 04 मार्च 2021 को हो जाने पर मृतक परिजन पिता श्री राजकुमार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार पत्थलगांव तहसील के ग्राम कोतबा निवासी स्व. पुरस्तम पैंकरा पिता सुलोचन पैंकरा…
Read Moreजशपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्र स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त…देखे किनको मिला कहां कहां का प्रभार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है। इस हेतु कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के पर्यक्षण एवं निरीक्षण के लिए उपार्जन केन्द्र स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसमें उपार्जन केन्द्र गम्हरिया के लिए पटवारी भगवती चरण टण्डन, आरा के लिए कृषि विकास अधिकारी राजेन्द्र यादव, मनोरा के लिए पटवारी अनिल तिर्की, सोनक्यारी के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जी.आर. चौहान, आस्ता के लिए पटवारी चंदन सिंह,…
Read Moreउपार्जित धान के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण हेतु 34 उपार्जन केन्द्र के लिए जशपुर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त……जाने किनकों किनकों मिली जिम्मेदारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने खरीफ विपणन 2021-22 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के पर्यक्षण एवं निरीक्षण हेतु 34 उपार्जन केन्द्र के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनके द्वारा अपने प्रभार के धान खरीदी केनद्रों में जाकर धान खरीदी से संबंधित आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित कार्यालय को दिए गए प्रपत्र में जानकारी उपलब्ध कराएगें। खरीदी अवधि में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान ,खरीदी की सतत् निगरानी कर साप्ताहिक भौतिक सत्यापन विभागीय एप्प के माध्यम से कर प्रतिवेदन प्रत्येक सोमवार…
Read More