जशपुर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की ली समीक्षा बैठक, कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें- कलेक्टर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कलेक्टर सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं क्रियान्वयन एजेंसी की बैठक लेकर कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने एवं निर्माण कार्याे में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अनुभाग जशपुर एवं पत्थलगांव के कार्यपालन अभियंता श्री ललित वाल्टर तिर्की व प्रमोद कुमार गुप्ता, पीएमजीएसवाई के अधिकारी, विभाग के  एसडीओ, उपअभियंता सहित निर्माण…

Read More

जनसंपर्क विभाग जशपुर द्वारा पत्थलगांव विकासखण्ड के चिकनीपानी में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम चिकनीपानी के बाजारडाँड़ में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारी दी गई है। साथ ही विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जन-मन, छत्तीसगढ़ मॉडल सहित विभिन्न पत्रिका का वितरण किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का ग्राम दर्रीपारा के राजकुमार नागवंशी, रंजीत, सरईटोला के घनश्याम, रूझन एक्का, राजू और चिकनीपानी के अधिन यादव, रामनाथ यादव, हिरासाय नाग, इन्दर साय, लालजीत भगत,…

Read More

जशपुर काजू के नाम से प्रसिद्ध काजू की मांग लोकल बाजार के साथ अन्य राज्यों में काफी डिमांड, जिले के लगभग 8 हजार किसान काजू की खेती से जुड़े

रायटोली में जशपुर काजू की अच्छी पैंकिंग करके 10 महिलाएं प्रत्येक साल 3 लाख तक की आर्थिक लाभ ले रही जिला प्रशासन द्वारा समूह को काजू प्रोसेसिंग यूनिट की सुविधा दी गई, प्रत्येक महिलाओं को 30-30 हजार रूपये का मुनाफा हो रहा खेती-किसानी के साथ महिलाएं अतिरिक्त लाभ के लिए काजू पैंकिंग का करती है कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के दुलदुला विकासखण्ड के रायटोली में सूरजमुखी स्व-सहायता समूह की 10 महिलाएं काजू प्रोसेसिंग यूनिट में कार्य कर रही है। काजू अच्छी पैंकिंग करके और बाजार में विक्रय…

Read More

छत्तीसगढ़ के 30 छात्र-छात्राएं आज यूक्रेन से लौटे, अब तक 69 की हुई सकुशल वापसी

छात्रों को नई दिल्ली से गृहनगर जाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने किए आवश्यक प्रबंध मुख्यमंत्री के निर्देश पर छात्रों को भोजन, आवास एवं वाहन की सुविधा करायी जा रही है उपलब्ध  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 30 छात्र गुरुवार को नई दिल्ली लौटे हैं। अब तक प्रदेश के 69 छात्रों की यूक्रेन से सकुशल वापसी हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सतत मार्गदर्शन एवं निर्देश पर यूक्रेन से वापस आने वाले प्रदेश के छात्रों के लिए नई दिल्ली में व्यवस्था बनाई गयी है…

Read More

कस्टम मिलिंग के लिए तेजी से उठ रहा धान, अब तक 86.95 लाख मीटरिक टन धान का हो चुका उठाव, केन्द्रीय पुल में 24.99 लाख मीटरिक टन चावल जमा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव जारी है। राज्य में 2 मार्च तक 86.95 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 24.99 लाख मीटरिक टन चावल जमा करा चुका है। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 13.70 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 11.29 लाख मीटरिक टन चावल शामिल है।…

Read More

मनरेगा से बने शेड ने बकरी पालन व्यवसाय को दी मजबूती, चंपाबाई ने 6 महीने में ही कमाए 89 हजार रूपए, बकरियों की संख्या 4 से बढ़कर 26 हुई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बकरी पालन के लिए मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) से पक्का शेड बनने के बाद श्रीमती चंपाबाई अब व्यवस्थित ढंग से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा पा रही है। शेड बनने से पहले उसके पास केवल चार बकरी थी। मनरेगा के माध्यम से घर में बकरी शेड बनने के बाद उसके बकरी पालन के व्यवसाय ने जोर पकड़ा और कमाई बढ़ने लगी। अब उसके पास 26 बकरे-बकरियां हो गए हैं। बकरी पालन से उसने छह महीने में ही 89 हजार रूपए कमाए हैं।…

Read More

नवा रायपुर राजधानी परियोजना प्रभावित किसानों को पात्रतानुसार 7 मार्च से प्रारंभ होगा पट्टों का वितरण, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा आदेश जारी

प्रभावित पात्र किसानों को 1200 से 2500 वर्गफीट आवासीय भूमि होगी आबंटित आगामी निविदाओं में 60 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित ग्राम से लेने की शर्त जोड़ी जाएगी प्रभावित परिवारों को 75 प्रतिशत दुकान, गुमटी चबूतरा एवं हॉल का आबंटन लागत मूल्य पर लेयर-11 के ग्रामों में जमीन की खरीदी-बिक्री के लिए अनुमति मुक्त करने की अनुशंसा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रभावित किसानों को पात्रतानुसार 1200 से 2500 वर्गफीट आवासीय पट्टा वितरण की कार्यवाही 7 मार्च से शुरू की जा रही है। प्राधिकरण के संचालक…

Read More

आधी कीमत पर वाहन व लोन दिलाने का झांसा देकर लगभग 100 लोगो से ठगे 4 करोड़ की राशि, जशपुर पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले 3 लोगो को झारखण्ड के रांची से किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर…..

जशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने आधे कीमत में नया चारपहिया वाहन दिलाने, मोटर सायकल एवं घर निर्माण हेतु लोन दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह की 3 आरोपीगण स्तानिसलास, कृष्णा राम एवं प्रदीप लकड़ा को गुमला एवं रांची (झारखंड) से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा, आरोपियों के विरूद्ध सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 68/22 धारा 420 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध, आरोपीगण योजनाबद्ध तरीके से वर्ष 2017 से ”वचन के साथ“ नामक छद्म एन.जी.ओ. के नाम का उपयोग कर ठगी करते थे,  आरोपियों ने छत्तीसगढ़ राज्य…

Read More

लापता नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद, पता चला आरोपी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर भेजा जेल

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी अनिकेत किण्डो को थाना नारायणपुर पुलिस टीम ने पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा प्रकरण की पीड़िता को पूर्व में पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया था थाना नारायणपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 105/2021 धारा 363, 366, 376(2)(एन) भा.द.वि. 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाला 49 वर्षीय पिता ने दिनांक 26.12.2021 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 15 वर्ष 09…

Read More