समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2022 में कृषकों को बीमा आवरण में शामिल होने की अंतिम तिथि 15 जुलाई को बढ़ाकर दिनांक 31 जुलाई 2022 किया गया है।कृषि विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया है कि कृषकों को खरीफ फसल हेतु बीमा आवरण में सम्मिलित होने के लिए अब केवल 01 दिवस शेष है। वर्तमान में जिले में कुल 21493 आवेदनों के कुल 10168 हेक्टेयर रकबा का बीमा किया गया है। अद्यतन कुल कृषक प्रीमियम राशि 66.57 लाख रुपये है।प्रधानमंत्री फसल बीमा…
Read MoreMonth: July 2022
फरसाबहार बीएमओ को कारण बताओ नोटिस : महिला नसबंदी हेतु निर्धारित प्रकरण से अधिक प्रकरण भेजने पर जारी हुआ नोटिस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला नसबंदी हेतु प्रतिदिन अधिकतम 20 हितग्राही भेजने हेतु विकासखण्डों को निर्देशित किया गया है। विगत दिवस 14 जुलाई को विकासखण्ड फरसाबहार के द्वारा निर्धारित कोटे से अधिक प्रकरण महिला नसबंदी हेतु जिला चिकित्सालय को भेजा गया। जिससे महिलाओं में आक्रोश एवं चिकित्सालय में अप्रिय स्थिति निर्मित हुई। उक्त हेतु फरसाबहार बीएमओ को कारण बताओ…
Read Moreकुनकुरी के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला घटमुण्डा के जीर्णोद्धार हेतु 13 लाख 54 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला घटमुण्डा भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर होने के कारण भवन की मरम्मत हेतु प्राक्कलन तकनीकी स्वीकृति सहित तैयार कराकर बीईओ कुनकुरी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों स्कूल भवनों के जीर्णाेद्धार हेतु 13 लाख 54 हजार की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है। जिसमें प्राथमिक शाला घटमुण्डा हेतु 5 लाख 28 हजार एवं पूर्व माध्यमिक शाला घटमुण्डा हेतु 8 लाख 26…
Read Moreहरेली के अवसर पर बगीचा के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखंड के नगरीय क्षेत्र में एसडीएम एव सीएमओ बगीचा व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर हरेली पर्व मनाया गया। साथ ही गौठान एवं मुक्तिधाम सहित आस-पास के क्षेत्रों में पौधरोपण भी किया गया। हरेली के अवसर पर बगीचा के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा रामकृष्ण आश्रम परिवार के सहयोग से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्लब के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही अपनी कला को प्रदर्शन किया।
Read Moreजशपुर जिले के सभी जनपदों के गौठानों में गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली का त्यौहार : कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा कर अच्छी फसल, सुख समृद्धि व हरियाली की कामना की गई
गौठानों में गेड़ी, कुर्सी दौड़, मटका फोड़ सहित अन्य प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूरे जिले के सभी जनपदों के गौठानों में पारंपरिक त्यौहार हरेली को गरिमामय ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जशपुर जनपद के तुरीलोदाम, मनोरा के गीधा, गजमा, दुलदुला के पतराटोली, कांसाबेल के बगिया, पत्थलगांव के बहनाटांगर सहित अन्य गौठानों जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में परंपरागत तरीके से कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना कर हरेली त्यौहार मनाया गया।…
Read Moreजशपुर जिले में आयुष्मान कार्ड योजना से 16534 हितग्राही हुए लाभांवित : 12 करोड़ 86 लाख रूपये के निःशुल्क ईलाज का मिला लाभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में हितग्राहियो का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिले में 01 अगस्त 2022 से आपके द्वार आयुष्मान अभियान का तृतीय चरण शुरू की जा रही है। इस दौरान 01 अगस्त से 15 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिसके तहत सभी ग्राम पंचायत स्तर सहित स्कूल, थाना एवं अन्य सार्वजनिक स्थल पर भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जाएगा।…
Read Moreमुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के हितग्राहियों के मानदेय की राशि में फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को जशपुर से किया गया गिरफ्तार
आरोपी द्वारा 30 हितग्राहियों के खाते में हेराफेरी कर 02 लाख 40 हजार रूपये की धोखाधड़ी की गई आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 494/20 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी सुरेश कुर्रे निवासी बाल्कोनगर कोरबा को आरोपी रमेश कुमार यादव द्वारा फर्जीवाड़ा कर गबन करने की जानकारी प्राप्त होने पर प्रार्थी द्वारा श्रम विभाग जांजगीर से आरटीआई के तहत् जानकारी ली गई, जिसमें जिसमें छ0ग0 अभिनंदन एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के द्वारा मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं परिवार सशक्तीकरण योजना के तहत विभिन्न ट्रेडों जैसे…
Read Moreकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अभ्रदता भाजपा की निम्नस्तरी हरकत – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मोदी सरकार की मंत्री स्मृति इरानी सहित भाजपा के सांसदों द्वारा की गयी अभ्रदता अक्षम्य अपराध है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता और बहुमत के अतिवाद में विपक्ष के नेताओं के प्रति जो असम्मान जनक बर्ताव कर रहे हैं उससे समूचा देश शर्मशार हो रहा है। भाजपाई राजनैतिक शिष्टाचार को भूल गये है। भाजपा यह समझती है कि वह अभ्रदता कर हल्ला मचा कर कांग्रेस के नेताओं की आवाज को दबा देगी तो…
Read Moreहरेली पर्व के अवसर पर स्कूली बच्चों ने गेड़ी दौड़, फुगड़ी, खो- खो आदि पारंपरिक खेलो का उठाया आनंद
जिले के स्कूलों में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार हरेली के अवसर पर जिले के स्कूलों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने गेड़ी चढ़कर, बालिकाओं ने खो-खो और फुगड़ी आदि खेलकर पारंपरिक खेलों का भरपूर आनंद उठाया। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी प्रकार जिले के आश्रम- छात्रावासों में भी हरेली पर्व मनाया गया। मदवानी के आश्रम में निवासरत बच्चों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन ठेठरी,…
Read Moreजिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली तिहार, ग्रामीणों ने कृषि औजारों का पूजा कर तथा गेड़ी चढ़ मनाया त्यौहार
सेंद्रीपाली और चिर्रा गोठान में शुरू हुई गौ मूत्र खरीदी, पहले दिन जिले के 16 गौ- पालकों ने बेचे 87 लीटर गौ मूत्र सेंद्रीपाली गोठान में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में विधायक मोहित राम केरकेट्टा और कलेक्टर संजीव झा हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार हरेली पर्व आज कोरबा जिले में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ पारंपरिक तौर तरीकों से मनाया गया। हरेली तिहार के अवसर पर जिले के गोठानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकासखंड पाली के ग्राम सेंद्रीपाली के गौठान में जिला…
Read More