दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित कमार बच्ची को मिला नया जीवन, महिला बाल विकास मंत्री के पत्र पर इलाज के लिए 3.86 लाख रूपए की दी स्वीकृति

शासकीय बालिका गृह की बच्ची की जान बचाने मुख्यमंत्री की फिर दिखी संवेदनशीलता नियमों को शिथिल कर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से हुआ ऑपरेशन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बालिका गृह में रह रही विशेष पिछड़ी कमार जनजाति की बिन माता-पिता की नौ साल की बच्ची सुनंदा (बदला हुआ नाम) की बीमारी का पता चलते ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता एक बार फिर दिखाई दी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने रायपुर के शासकीय बालिका गृह में रह रही दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित…

Read More

राज्य में समर्थन मूल्य पर होगी अरहर, उड़द और मूंग की खरीदी, कृषि विभाग ने उपार्जन की व्यवस्था के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द और मूंग की खरीदी की जाएगी। इसका उपार्जन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मार्कफेड के माध्यम से किया जाएगा। किसानों से अरहर और उड़द 6600 रूपए तथा मूंग की खरीदी 7755 रूपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। उड़द एवं मूंग का उपार्जन 17 अक्टूबर 2022 से 16 दिसम्बर 2022 तक तथा अरहर का उपार्जन 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक की अवधि में किया जाएगा। गोदाम एवं…

Read More

प्रोक्सी या एवजी शिक्षकों के विरूद्ध तत्काल एक्शन के निर्देश, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश

सभी शासकीय शिक्षकों की विवरण सहित फोटो शाला परिसर की बाहरी दीवार में होगी प्रदर्शित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सुदूर अंचलों में स्थित शालाओं में निरीक्षण के दौरान प्रोक्सी मतलब अपने स्थान पर एवजी शिक्षकों के कार्यरत होने की जानकारी प्राप्त होने पर स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक श्री नरेन्द्र दुग्गा द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चत करने के निर्देश दिये गए हैं। साथ ही प्रोक्सी अथवा एवजी शिक्षकों की जानकारी प्राप्त होने पर संकुल समन्वयकों के माध्यम…

Read More

विश्वास अभियान के अंतर्गत स्कूलों में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता पखवाड़ा : थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा विभिन्न स्कूलों में लगाया गया विश्वास की पाठशाला

यातायात जागरूकता पखवाड़ा दिनांक 19 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जावेगा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तीन सवारी नहीं चलने, वाहन चलाते समय मोबाईल से बात न करने, नाबालिगों को वाहन चलाने नहीं देने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, विभिन्न प्रकार के सिग्नल एवं यातायात नियमों की दी गई जानकारी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ”विश्वास अभियान“ के तहत पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर यातायात जागरूकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। उक्त जागरूकता कार्यक्रम के तहत् आज दूसरे दिवस जिले के विभिन्न स्कूलों में पुलिस टीम द्वारा जाकर…

Read More

जशपुर जिले के समस्त पंजीकृत कृषकों से 31 जुलाई 2022 से पूर्व ई-केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त किसानों का ई-केवाईसी कराने का अंतिम तिथि दिनांक 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। उप संचालक कृषि ने जिले के शेष पंजीकृत कृषकों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समयावधि में आप स्वयं पीएम किसान पोर्टल पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी केन्द्रों से संपर्क कर  ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले किसानों को अगली किस्त की राशि का भुगतान नहीं हो पाएगा। सत्यापन का कार्य पूर्ण होने…

Read More

वर्षा अपडेट 20 जुलाई: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 181.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 181.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 20 जुलाई तक औसत वर्षा 376.7 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 176.4 मिमी, मनोरा में 204 मिमी, कुनकुरी में 156.7 मिमी, दुलदुला में 168.5 मिमी, फरसाबहार में 174.7 मिमी, बगीचा में 253.6 मिमी, कांसाबेल में 75.7 मिमी, पत्थलगांव में 201 मिमी एवं सन्ना में 224 मिमी वर्षा हो चुकी है।…

Read More

ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित, 23 जुलाई तक अभ्यर्थी करा सकेंगे पंजीयन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लाइवलीहुड कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार  भारतीय मल्टीनेशनल सुरक्षा कंपनी एस. आई. एस. लिमिटेड के द्वारा ग्रेजुएट   ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके तहत बेरोजगार स्नातक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस हेतु आगामी 24 जुलाई 2022 को लिखित परीक्षा जशपुर के एस. आई. एस. ट्रेनिंग सेंटर आई. टी. आई. भवन आरा, लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर सहित  एस. आई.एस. शाखा कार्यालय रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर एवं दुर्ग में आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत सफल उम्मीदवारों को सुरक्षा के…

Read More

जशपुर जिले के सभी जनपदों में एसडीएम एवं सीईओ जनपद ने ली खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मनोरा, कुनकुरी, फरसाबहार सहित सभी जनपदों में एसडीएम व जनपद सीईओ द्वारा खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में फ्लैगशिप योजना, गोधन न्याय योजना, वृक्षारोपण, जाति प्रमाण पत्र,वन अधिकार पत्र, गोठान में आजिविका गतिविधि, आयुष्मान कार्ड, कोविड टीकाकरण, रोका छेका सहित अन्य योजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के खंडस्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में एसडीएम द्वारा गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने, खाद…

Read More

जशपुर जिले के सभी जनपद सीईओ ने अपने अधीनस्थ क्षेत्र के गौठान सहित अन्य विकास कार्याें का किया निरीक्षण

गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी एवं खाद निर्माण करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी जनपदों में जनपद सीईओ द्वारा अपने क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इसी कड़ी में आज जशपुर जनपद के सक्रिय गौठान पोड़ी, पुत्रीचौरा गौठान का एसडीएम श्री बालेश्वर राम, जनपद सीईओ श्री प्रेम सिंह मरकाम, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही गौठान समिति के सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें नियमित रूप से गोबर…

Read More

जशपुर जिले के सभी नगरीय क्षेत्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण : डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, सड़कों-नालियों की सफाई, यात्री प्रतिक्षालय, रैन बसेरा, में साफ-सफाई का लिया जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के नगर पालिका जशपुर सहित सभी नगर पंचायत के सीएमओ द्वारा अपने नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डो का निरीक्षण, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, सड़कों-नालियों की सफाई, बस स्टैण्ड, यात्री प्रतिक्षालय, रैन बसेरा, आश्रय स्थल में की जा रही साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत नगर पालिका जशपुर के दिव्यांग जन प्रशिक्षण केन्द्र की सफाई, आवारा मवेशियों को कांजीहाउस ले जाने की कार्यवाही के साथ ही बाला साहब देशपांडे पार्क में विद्युत व्यवस्था हेतु पोल स्थापित सहित…

Read More