देश प्रेम और राष्ट्र के सम्मान के लिए हर घर में तिरंगा झंडा लगाने जिले वासियों से की अपील जिले की स्व सहायता समूह और लाइवलीहुड कॉलेज की छात्राएं बना रही तिरंगा झंडा अभी तक 40 हजार तिरंगा बनाने का मिल चुका ऑर्डर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर पूरे देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिले में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कोरबा जिला में भी बड़े पैमाने…
Read MoreMonth: August 2022
पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल : मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को सकुशल किया गया परिजनों के सुपुर्द
थाना सारागांव स्टाफ द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति के परिजनों का पता लगाकर सकुशल सौंपा गया, यह व्यक्ति झारखण्ड से भटककर पहुंच गया था ग्राम कमरीद जाटा समदर्शी न्यूज ब्यूरो,जांजगीर-चांपा दिनांक 02 अगस्त 22 को थाना सारागांव में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कमरीद जाटा में एक व्यक्ति जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, वह गांव में इधर-उधर घूम रहा है। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर तस्दीक हेतु थाना सारागांव स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे। जहॉ तस्दीक करने पर उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम नरेश सिंह…
Read Moreपोषण के महत्व को समझाने और महिलाओं को जागरूक करने रथ हुआ रवाना, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष और कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल और कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टेªट परिसर से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वजन त्यौहार में जनजागृति के लिए 2 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये जागरुकता रथ जिले के विभिन्न ग्रामों में ’जम्मो लईका होही खुशहाल चलव मनाबो वजन त्यौहार’ सूत्र वाक्य के साथ 6 साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी लाकर वजन कराने के लिए प्रेरित करेंगे और पोषण का महत्व समझाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष श्री पटेल और कलेक्टर ने अपील…
Read Moreफोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के लिए दिया गया प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2023 के लिए जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा / तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, कानूनगो, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर / तकनीकी स्टॉफ एवं निर्वाचन कार्य से संलग्न कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का आयोजन आकांक्षा आवासीय परिसर ( जिला रोजगार कार्यालय, जिला पंचायत परिसर) जांजगीर में दोपहर 12:00 बजे से किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार प्रशिक्षण में…
Read Moreमैं कोई बहाना नहीं सुनना चाहता, 10 अगस्त से सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू हो जाना चाहिए : तारन प्रकाश सिन्हा
निर्माण एजेंसियों की कार्यशैली पर कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी इस जिले को अपना घर और लोगों को अपना परिवार मानने की दी सलाह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जिले के अधिकांश सड़कों की हालत खराब है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ गई है। आप लोगों को दिखाई क्यों नहीं दे रहा है। बरसात आ गई है। अभी गड्ढे नहीं भरोगे तो कब भरोगे ? आपने टेंडर के लिए पहले क्यों नहीं भेजा ? यह सब आपका विभागीय काम है। कार्यों में लापरवाही दिख रही है। न…
Read Moreभयादोहन के मामले में 08 माह से फरार शातिर आरोपी दीपनंदा उर्फ गुल्ली को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रार्थिया के केटीएम वाहन को आरोपी के कब्जे से किया गया जप्त
शातिर आरोपी दीपनंदा उर्फ गुल्ली पिता अनिल नंदा, उम्र 28 वर्ष, निवासी नगोईखार दर्री, थाना दर्री, जिला-कोरबा घटना के बाद से अपना ठिकाना बदल-बदल के पुलिस को कर रहा था गुमराह समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा प्रार्थिया सीमा कोयल दिनांक 3 दिसंबर 2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसके पुत्र पंकज का दोस्त दीप नंदा उर्फ गुल्ली सितंबर 2021 में आकर इसके लड़के पंकज कोयल से इसके केटीएम मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 बीडी 8993 को एक-दो दिन काम है कह कर ले गया तथा वापस नहीं किया…
Read Moreअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय हुई जशपुर जिला से कार्यमुक्त, सम्हालेंगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली का प्रभार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के साथ जशपुर पुलिस ने नवपदस्थापना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली के लिए दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 04 अगस्त 2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (IPS) के द्वारा कार्यमुक्त करते हुए उन्हें जिला मुंगेली के लिए मिली नवपदस्थापना हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी। श्रीमती पाण्डेय के 11 महीने के कार्यकाल में महिला संबंधी अपराधों पर विशेष बल देकर त्वरित निराकरण, बालक–बालिका की दस्तायाबी के साथ पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए अभिव्यक्ति एप में जशपुर पुलिस…
Read Moreतत्कालीन विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव निलंबित..देखें आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के संचालन सुनील कुमार जैन ने मनीराम यादव, (व्याख्याता) तत्कालीन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा एवं वर्तमान व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिमडा विकासखण्ड दुलदुला जिला जशपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है उनके विरूद्ध मध्यान्ह भोजन योजना में कार्यरत विभिन्न महिला स्व सहायता समूह के पदाधिकारियों द्वारा में प्रदान की गई राशि में से 8 प्रतिशत लिये जाने तथा न दिये जाने पर प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए शपथ पत्र, सीडी सहित समक्ष में प्रस्तुत की गई है मनीराम…
Read Moreमोहन मरकाम ने भेजा मोहन भागवत को तिरंगा, संघ मुख्यालय नागपुर में फहराने के लिये भेजा खादी का तिरंगा
आजादी के बावन सालों तक संघ ने नहीं फहराया तिरंगा – मोहन मरकाम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज संघ प्रमुख मोहन भागवत को खादी निर्मित तिरंगा कुरियर के माध्यम से भेजा है। महंगाई के खिलाफ आज के धरना प्रदर्शन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय में फहराने के लिये खादी के कपड़े से बना तिरंगा भेजा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अगस्त…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने चीर बगीचा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित वजन त्यौहार का किया निरीक्षण
6 माह की बच्ची नवशीन का वजन एवं ऊँचाई मापकर पोषण स्तर की ली जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर नगरीय क्षेत्र के चीर बगीचा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित वजन त्यौहार का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों का लिए जा रहे वजन एवं ऊंचाई मापन का अवलोकन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री अरुण पांडे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर श्री…
Read More