समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रायपुर2023 से ‘वाइस चांसलर मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप’ योजना प्रारंभ करने जा रही है। इस योजना का उद्देश्य विश्वविद्यालय में अध्ययनरत यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के आर्थिक रूप से वंचित लेकिन मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह योजना बीए, एलएलबी (ऑनर्स) के द्वितीय से पांचवीं वर्ष के कुल 24 छात्रों और एलएलएम के 6 छात्रों कोहर साल दूसरे सेमेस्टर के लिएवार्षिक शुल्क के 50% की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। । योजना के सम्बन्ध में बताते हुए प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन,…
Read MoreDay: October 28, 2022
राज्य में सिंगल यूज प्लॉस्टिक के विलोपन हेतु जनजागरूकता पर जोर, सभी शासकीय कार्यालयों को सिंगल यूज प्लॉस्टिक से मुक्त करने निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में सिंगल यूज प्लॉस्टिक के विलोपन अथवा उसके उपयोग को समाप्त करने हेतु जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस तारतम्य में विगत दिनों मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स की आयोजित प्रथम बैठक में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों एवं विभागों को सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प तलाशने व देश के अन्य राज्यों में लागू सर्वाेत्तम व्यावहारिक तरीकों को अपने राज्य में लागू करने की संभावना को तलाशा जाने के निर्देश दिए गए। जिसमें यह भी निर्देशित किया गया…
Read Moreछत्तीसगढ़ लगातार राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा पुरस्कृत : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना को मिला राष्ट्रीय स्तर का स्कॉच सिल्वर अवार्ड
युवाओं को गुणवत्तायुक्त एवं रोजगार आधारित निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हुआ सम्मानित, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्य का गौरव हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर आज एक और गौरवपूर्ण सम्मान से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना को गुणवत्तायुक्त एवं रोजगार आधारित निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के स्कॉच सिल्वर अवार्ड-2022…
Read Moreडॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के स्टॉफ के बच्चों के लिए संचालित होगा झूलाघर, प्लेइंग जोन भी बनाया जाएगा
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक हुई। बैठक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में स्टॉफ के बच्चों के लिए झूलाघर के संचालन की…
Read Moreजशपुर विधायक ने लंरगू राम के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा जिला प्रशासन ने दो दिन के भीतर चेक तैयार करवाया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक विनय भगत ने आज विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा लंरगू राम की पत्नी श्रीमती मंगरीबाई को जिला प्रशासन की ओर से चार लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा और भगत ने संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख इस घड़ी में परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की इस अवसर पर सन्ना तहसीलदार श्री सुनील गुप्ता उपस्थित थे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए प्रभावित परिवार को दो दिन के भीतर आर्थिक सहायता राशि चेक सौंपा गया सन्ना तहसीलदार से प्राप्त जानकारी…
Read Moreकोरबा जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में……!!!
राष्ट्रीय एकता दिवस : 31 अक्टूबर को अधिकारी – कर्मचारी लेंगे सत्यनिष्ठा की शपथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए योगदान देने सत्यनिष्ठा की शपथ ली जायेगी। ———————————————————— सतर्कता जागरूकता सप्ताह: 31 अक्टूबर से 06 नवंबर तक जागरुकता सप्ताह का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा राज्य शासन के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर से…
Read Moreडीजल चोरों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, डीजल एवं बोलेरो कैंपर वाहन जप्त, चार आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल !
थाना कुसमुंडा, जिला कोरबा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 41 (1-4 ) जा.फौ./ 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरी का अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के दिए गए हैं। निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में चोरों पर शिकंजा कसने विशेष अभियान के अंतर्गत चोरों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके परिपालन में क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर…
Read Moreछत्तीसगढ़िया ओलंपिक में तीसरे चरण की प्रतियोगिताएं शुरू : कबड्डी, भौंरा, खो-खो, फुगड़ी, रस्साकसी, गेड़ी दौड़ का हुआ आयोजन
दूसरे चरण के विजेता विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर में ले रहे भाग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार के विशेष पहल से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न 6 स्तरों में आयोजित होने वाली इस स्पर्धा में आज तीसरे स्तर, विकासखंड/नगरीय क्लस्टर की प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब और दूसरे चरण में जोन स्तर पर खेलों का सफल आयोजन हुआ। तीसरे चरण में जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर खेलों का…
Read Moreकलेक्टोरेट परिसर के मुख्य द्वार के समीप छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने चल रहे कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कार्य शीघ्र पूर्ण करने अधिकारियों को किया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं नगर निगम रायपुर के कमिश्नर और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एम डी श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टोरेट परिसर के मुख्य द्वार के समीप छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरे करें ताकि जल्द ही लोकार्पण भी किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आसपास…
Read Moreकलेक्टर डॉ भुरे ने अभनपुर तहसील के कई ग्रामों का भ्रमण कर फसल कटाई प्रयोग प्रक्रिया का किया अवलोकन
अधिकारियों को शासन के दिशा निर्देशों का सावधानी से पालन करने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज अभनपुर तहसील के कई ग्रामों का भ्रमण कर राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया का अवलोकन किया। कलेक्टर की उपस्थिति में ग्राम निमोरा, रा.नि.मं. केन्द्री तहसील अभनपुर स्थित भूमि खसरा नं. 576/3 एवं ग्राम भेलवाडीह, रा.नि.मं. केन्द्री तहसील अभनपुर स्थित भूमि खसरा नं. 295/1 का पीएमएफबीवाय योजना अंतर्गत सीसीई एग्री एप्प (CCE AGRI APP )के माध्यम से फसल कटाई प्रयोग…
Read More