निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र रामपुर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा आज दिनांक 29 नवंबर 22 को पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी के विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को निजात अभियान के अंतर्गत लोगों को अवैध नशे के दुष्प्रभाव के साथ सायबर अपराध से बचाव के उपाय, हमर बेटी हमर मान, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, गुड़ टच-बेड टच के बारे में  एवं यातायात से संबंधित नियमों की  विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी के…

Read More

जशपुर: पीएचसी बागबहार एवं लुड़ेग के फार्मासिस्ट को किया गया निलंबित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहार के फार्मासिस्ट श्री दीपक कुमार अग्रवाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुड़ेग के फार्मासिस्ट श्री अभय अमरजीत तिर्की को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहार के फार्मासिस्ट श्री दीपक कुमार अग्रवाल के द्वारा 16 नवम्बर से आज तक अनुपस्थित हैं। पूर्व में भी वे इस तरह से अनुपस्थित रहे हैं। पुराना उपस्थिति पंजी को भी गायब कर दिये हैं। उनका…

Read More

ग्राम सुरेशपुर के पीडीएस दुकान में हुए राशन चोरी के संबंध में हुआ खुलासा : आरोपी धरमसाय, हफीज और उसके अन्य साथी मिलकर पीडीएस दुकान सुरेशपुर पहुंचे और उक्त चोरी की घटना को दिया था अंजाम.

ग्राम सुरेशपुर के पीडीएस दुकान में शटर को तोड़ कर 79 बोरी चावल, 16 बोरी चना एवं 09 बोरी शक्कर चोरी की हुई थी रिपोर्ट समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : दिनांक 27 नवंबर 2022 की रात ग्राम सुरेशपुर में हुए 79 बोरी चावल, 16 बोरी चना एवं 09 बोरी शक्कर को अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान के शटर को तोड़ कर ले जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी डी. रविशंकर के निर्देशानुसार एएसपी उमेश कुमार कश्यप के…

Read More

जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम सेन्द्रीमुंडा  निवासी स्व. नीति राम की आकाशीय बिजली गिरने  से 12 सितंबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सरस्वती बाई हेतु हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार जशपुर विकासखण्ड…

Read More

जशपुर: किसान सम्मान निधि का लाभ लेने हेतु ई-केवाईसी अनिवार्य

बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आर्थिक सहयोग और मजबूती प्रदान करने के लिए किसान सम्मान निधी प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजनांतर्गत का लाभ प्राप्त करने के लिए शासन द्वारा भूमि विवरण की सिडींग, आधार का खाते से लिंक एवं ई-केवाईसी  की शर्ताे को अनिवार्य किया है। जिले के उप संचालक कृषि श्री एम.आर.भगत ने बताया है कि जिले में अभियान चलाकर करीब 83.7 प्रतिशत किसानों की ई-केवाईसी पूर्ण कर ली गई है।…

Read More

जशपुर: संयुक्त कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों को दी जाने वाली नाश्ते की गुणवत्ता का किया जांच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में आज संयुक्त कलेक्टर श्री आर.पी. चौहान ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, ओपीडी, लैब सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया। भर्ती मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली नाश्ते को टेस्ट कर गुणवत्ता का भी जांच किया और मेन्यू के अनुसार मरीजों को नाश्ता एवं भोजन देने के निर्देश दिए।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने कुनकुरी के शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों को प्रतिदिन लाइब्रेरी का उपयोग करने के लिए कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कुनकुरी विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कम्प्यूटर रूम प्रायोगिक कक्ष लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, एसडीएम श्री अजय किशोरी लकड़ा और  अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने लाइब्रेरी कक्ष के रजिस्टर का भी अवलोकन किया और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतिदिन लाइब्रेरी का उपयोग करने के निर्देश दिए।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार गोठान का किया निरीक्षण

स्व सहायता समूह की महिलाएं गोठान में मशरूम उत्पादन और मिनी राईस मिल का संचालन करके बनी आत्मनिर्भर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने आज कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार गोठान का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव एसडीएम  श्री अजय किशोरी लकड़ा जनपद सीईओ श्री प्रेम सिंह मरकाम उपस्थित थे।  कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने कुनकुरी एसडीएम और तहसील कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

बटांकन,सीमांकन,नामांतरण और राजस्व प्रकरणों को ऑनलाइन अपडेट करके समय सीमा के भीतर निराकरण करने के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कुनकुरी विकासखंड के एसडीएम और तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और राजस्व के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण, आय,जाति, निवास-प्रमाण के आवेदन का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कुनकुरी एसडीएम कार्यालय की साफ सफाई की व्यस्था देखकर संतुष्टी जाहिर की साथ अन्य कार्यालय को भी साफ सफाई करके व्यवस्थित रखने के…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने देश देखा पर्यटन स्थल का किया निरीक्षण: पर्यटकों की सुविधा के लिए पानी, बिजली, सोलर पंप सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर ने आज जशपुर विकासखंड के पर्यटन स्थल देश देखा का निरीक्षण किया और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जशपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इसके लिए पर्यटन स्थल को विकसित करना बहुत जरूरी है। ताकि जशपुर के आस पास के लोगों और अन्य जगहों से आने वाले लोग उसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, सौरभ सिंह और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने देश देखा में पर्यटकों के पानी, बिजली, सौलर पंप, सीसी रोड़…

Read More