साहू समाज के सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन का कार्य अनुकरणीय: साहू समाज सामाजिक उत्थान के कार्यों में हमेशा आगे रहता है : बृजमोहन अग्रवाल

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया साहू समाज चंगोराभाठा परिक्षेत्र के भवन का लोकार्पण बृजमोहन अग्रवाल ने किया प्रतिभावान व मेधावी छात्रों को सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर के चंगोराभाठा में चंगोराभाठा परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा अतिरिक्त भवन लोकार्पण व सामाजिक सम्मेलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी शामिल हुए। साहू समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री का छत्तीसगढ़ी संगीत व पटाखों की आवाज के माध्यम से जोरदार…

Read More

बड़ी खबर : भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव पर त्रिपुरा में हमला, टिपरा मोथा समर्थकों पर हमला करने का आरोप !

भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पर हमला हुआ है, जिसमें वह घायल हो गए हैं मनीष केशरी, समदर्शी न्यूज- रांची भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के राज्यसभा सांसद समीर उरांव पर हमला हुआ है, जिसमें वह घायल हो गए हैं। यह हमला उस वक्त हुआ जब एक बैठक के बाद बरमुरा से अगरतला लौट रहे थे। कथित रूप से टिपरा मोथा समर्थकों पर उन पर हमला करने का आरोप है। यह घटना जिस वक्त घटी समीर उरांव के साथ पार्टी नेता…

Read More

राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस पर मरीजों को किया गया सेल्फ केयर किट का वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ राज्य शासन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यालय से जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. टी.जी.कुलवेदी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा के नेतृत्व में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्ड व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला कर मरीजों को सेल्फ केयर किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 18 हाइड्रोसिल मरीजों का ऑपरेशन हुआ। साथ ही फाइलेरिया मरीजों…

Read More

सड़कों की पेच रिपेयरिंग युद्धस्तर पर जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर  नगर निगम अम्बिकापुर के अंदरूनी और बाहरी सड़कों का पेच रिपेयरिंग कार्य लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सड़क मरम्मत में तेजी लाने के कड़े निर्देश एवं बारिश थमने के कारण सम्बंधित विभागों द्वारा पेंच रिपेयरिंग का कार्य तेजी से शुरू किया गया है। शहर से निकलने वाली बनारस मार्ग एवं मनेन्द्रगढ़ मार्ग में पेंच रिपेयरिंग कार्य तेजी से जारी है। इसके साथ ही शहर के अंदरूनी मार्गां को नगर निगम द्वारा मरम्मत कराया जा रहा है। इसी…

Read More

मुख्यमंत्री ने चाचा नेहरू के जन्मदिन ‘बाल दिवस‘ की दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवम्बर बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई दी है। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि बच्चे देश के…

Read More

बालिका के अपहरण की सूचना पर सूरजपुर जिले की पुलिस रही अलर्ट, सूचना के फौरन बाद पूरे जिले में नाकाबंदी कर चलाया गया था सघन चेकिंग अभियान !

पुलिस ने बालिका को घर के पास से किया दस्तयाब, झूठी निकली अपहरण की घटना समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर रविवार को चौकी बसदेई क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने चौकी में सूचना दिया था कि इसकी 7 वर्षीय मौसेरी बहन इसके यहां रहकर पढ़ाई करती है, सुबह 11:30 बजे साथ में खेत-बाड़ी गई थी। जहां से उसे घर जाने के लिए भेजा, घर से कुछ दूर ट्यूबवेल तक गई किन्तु वह घर नहीं पहुंची है। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण कर ले जाने की शंका जाहिर किया। चौकी प्रभारी ने…

Read More

शहर में अवैधानिक पार्किग वाहनों एवं बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों पर की जा रही कार्यवाही, 10 दिनों में मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत् कुल 298 वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही

यातायात पुलिस के द्वारा की जा रही मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही, उक्त वाहन चालकों से कुल 100400 रूपये लिया गया समन शुल्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत् मो.सा. मे तीन सवारी चलने के 42 वाहनों पर 12600/-, बिना हेलमेट के 04 वाहनों में 2000/-, बिना लायसेंस के 02 वाहनों पर 2600/- बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाने वाले 175 वाहनों पर 52500/-, वाहन का हेड लाईट आधा काला…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल संदर्भ योजना कुपोषित बच्चों की पहचान ग्रोथ चार्ट भरने की दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महिला बाल विकास विभाग द्वारा मनोरा विकासखंड के अंतर्गत बाल विकास परियोजना आस्ता के हाई स्कूल परिसर में विगत दिवस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की बैठक ली गयी। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को कुपोषण के  कारण, कुपोषित बच्चों के पहचान,  ग्रोथ चार्ट भरने, कुपोषण के लक्षण,रोकथाम के उपाय आदि विषय पर जानकारी पर्यवेक्षक अनिता भगत द्वारा दी गयी। आंगनबाड़ी में कुपोषित बच्चों को समक्ष में भोजन कराने साफ सफाई बरतने, सभी टीके लगवाने, कृमिनाशक दवाई का सेवन कराने, बाल संदर्भ योजना का लाभ दिलाने , पोषण पुनर्वास केंद्र…

Read More

लोक अदालत में जिला न्यायालय जशपुर के 939 प्रकरणों और राजस्व के 3788 प्रकरणों का निराकरण किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर जशपुर जिला में राष्ट्रीय लोक अदालत के अंर्तगत जिला के सभी न्यायाधीशों के खण्डपीठ का गठन किया गया है जिसमें जशपुर में  श्रीमती अनिता डहरिया जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं माननीय श्रीमती गीता निवारे परिवार न्यायालय के न्यायाधीश तथा श्री के० पी० भदौरिया अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री डमरूधर चौहान तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री…

Read More

कचहरी चौक के निकट भव्य और आकर्षक नवीन तहसील कार्यालय भवन का होगा निर्माण, लगभग चार करोड़ की लागत से तैयार होगा संयुक्त कार्यालय भवन

नवीन सर्वसुविधायुक्त संयुक्त कार्यालय भवन में तहसील कार्यालय के साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय,अभिलेखागार,उपपंजीयक कार्यालय और आपदा राहत नियंत्रण कक्ष भी होगा संचालित मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किया भूमिपूजन, शीघ्र ही प्रारंभ होगा निर्माणकार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगर के गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए जिले में कचहरी चौक के निकट ब्रिटिशकालीन निर्मित तहसील कार्यालय भवन की जगह भव्य और आकर्षक सर्वसुविधायुक्त तहसील कार्यालय भवन सहित अन्य कार्यालयों के निर्माण…

Read More