जशपुर कलेक्टर ने मनोरा और आस्ता के गोठान का किया निरीक्षण: स्व सहायता की महिलाओं ने बताया गोठान में विभिन्न आजीविका गतिविधियों में शामिल होकर ले रही आर्थिक लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने शुक्रवार को मनोरा विकासखंड के मनोरा और आस्ता गोठान का निरीक्षण किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद और गोठान में किए जा रहे हैं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर मनोरा जनपद सीईओ को हिदायत देते हुए गोठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद प्राथमिकता से बनवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कम लागत से भूनाबेड टांका बनाकर खाद बनाने के निर्देश दिए और केंचुआ पर्याप्त मात्रा में डालने के लिए कहा है। गोठान की महिलाओं ने बताया कि…

Read More

कलेक्टर ने जशपुर में एकलव्य और प्रयास स्कूल के लिए चिन्हांकित जमीन का किया निरीक्षण

इचकेला में जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी ली इचकेला के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि घर में टेप नल लग जाने से पर्याप्त पानी मिल रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने शुक्रवार को घोलेंगे के पास स्थित पांडुल में एकलव्य स्कूल  बनाने के लिए और प्रयास स्कूल के लिए चिन्हांकन जमीन का निरीक्षण  किया। जशपुर विकासखंड के ग्राम इचकेला में जल जीवन मिशन के तहत पेय जल के कार्यों और लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा करके घरो में उपलब्ध कराए गए टेप…

Read More

जय हो टीम द्वारा स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय मनोरा के विद्यार्थियों को मासिक स्वच्छता प्रबंधन, एनीमिया और पोषण को लेकर किया गया जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जय हो टीम के द्वारा 03 नवम्बर को यूनिसेफ छत्तीसगढ़ से प्राप्त संचार सामग्री-पीको प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय मनोरा के विद्यार्थियों को मासिक स्वच्छता प्रबंधन, एनीमिया और पोषण को लेकर जागरूक किया और उनसे चर्चा किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 500 विद्यार्थियों उपस्थित थे। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को छोटे-छोटे विडियो क्लिप के माध्यम से संवाद कर समझाया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित बाड़ी से थाली का महत्व और एनीमिया मुक्त जशपुर अभियान में अपना सहयोग देने…

Read More

चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अधिग्रहण प्रकरण : भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस सरकार ने 139 करोड़ ज्यादा लागत में खरीदा कालेज, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य चढ़ाया भ्रष्टाचार की भेंट – भाजपा

दोगुने दाम में कालेज अधिग्रहित करने के बावजूद आज तक मेडिकल कॉलेज चालू क्यों नहीं ? – देवलाल ठाकुर इस वर्ष भी चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली मान्यता विधवा महिलाओं को 10 हजार की अनुकंपा नियुक्ति तक नहीं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज की मूल्यांकित राशि 139 करोड़ से डबल राशि 278 करोड़ प्रदाय करने पर पुनः सवाल उठाते हुए आज प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने अधिग्रहण विधेयक…

Read More

कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों के लिए संचालित तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण

बच्चों को शिक्षा के साथ देश के अच्छे कोच से प्रशिक्षण दिलवाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने शुक्रवार को रणजीता स्टेडियम के पास शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कोच को अच्छे से प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में प्रतिभाशाली विद्यार्थी और खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं बस उन्हें अच्छे कोच से ट्रेनिंग…

Read More

कांग्रेस के राज में युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब गया है, स्वरोजगार प्रशिक्षण की राशि की भी हो रही है बंदरबाँट – भाजपा

कांग्रेस सरकार न तो रोजगार दे रही है ना बेरोजगारी भत्ता दे रही है, सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है- दीपक म्हस्के समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस के राज में युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब गया है। कांग्रेस सरकार न तो रोजगार दे रही है ना बेरोजगारी भत्ता दे रही है सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है। अब तो यह सरकार उससे भी बढ़कर युवाओं के स्वरोजगार पर भी ग्रहण लगा रही है। भाजपा शासनकाल में लाइवलीहुड कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना व मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र…

Read More

‘निजात’ अभियान के अंतर्गत थाना करतला क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र में महिला एवं बाल विकास के प्रशिक्षणरत सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ताओं के मध्य चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर किया गया जागरूक, जिसमें 30 लोगों को अभिव्यक्ति एप करवाया गया डाउनलोड समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत थाना करतला क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र में महिला एवं बाल विकास के प्रशिक्षणरत सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ताओं को हमर बेटी हमर मान, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, साईबर क्राइम, अभिव्यक्ति ऐप एवं यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक केंद्र में महिला एवं बाल…

Read More

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों का पलमोनरी रिसिसटैशन जागरूकता शिविर

जागरूकता शिविर में प्रशिक्षण एवं उचित जानकारी प्रदान की गयी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर                   अनिल कुमार बृक्ष, कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मार्गदर्शन में डा. शिव शक्ति प्रसाद द्विवेदी (राज्य चिकित्सा अधिकारी ) द्वारा 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों को कार्डियो पलमोनरी रिसिसटैशन जागरूकता शिविर, प्रशिक्षण एवं उचित जानकारी प्रदान की गयी। सीपीआर एक आपातकालीन स्थिति में प्रयोग की जाने वाली प्रक्रिया है जो किसी व्यक्ति की धड़कन या सांस रुक जाने पर प्रयोग की जाती है। सीपीआर में बेहोश व्यक्ति…

Read More

पेन्ड्रा रोड रेलवे स्टेशन में कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड तथा टेंगनमाड़ा स्टेशन में प्लेटफार्म नवीनीकरण का हुआ लोकार्पण, स्टेशनों के यात्रियों की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने की बेहतरीन पहल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार स्टेशनों एवं गाडियों में यात्री सुविधाओं का विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में पेन्ड्रा रोड स्टेशन में कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा तथा टेंगनमाड़ा स्टेशन में प्लेटफार्म का नवीनीकरण कर यात्री अनुकूल बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई है | इन दोनों सुविधाओं का लोकार्पण आज दिनांक 04 नवम्बर 2022 को माननीय सांसद अरुण साव के कर कमलों द्वारा किया गया | इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे ।…

Read More