एसआई श्रृद्धा सिंह ने 33 वर्ष तथा एएसआई ढोलानाथ पैंकरा ने 41 वर्ष तक दी थी विभाग में अपनी सेवाएं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस विभाग में पदस्थ रहे एसआई श्रृद्धा सिंह 33 वर्ष 4 माह तथा एएसआई ढोलानाथ पैंकरा 41 वर्षो तक लगातार अपनी सेवा देकर 31 दिसम्बर 2022 को सेवा निवृत्त हुये। मंगलवार को जिले के दोनों पुलिस अधिकारियों को पुलिस कार्यालय में एक सादे समारोह में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू सहित पुलिस अधिकारियों ने साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त…
Read MoreDay: January 4, 2023
भागदौड़ के इस दौर में मानव सेवा में आयुष चिकित्सा पद्धति निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका, जशपुर में आयुष चिकित्सा पद्धति को अपनाकर प्रकृति से जुड़े रहने के लिए लोगों को किया जा रहा प्रेरित
विभाग द्वारा आयुष चिकित्सा के विभिन्न माध्यम से 17,441 हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: भाग-दौड़ की इस दौर में मानव सेवा में आयुष चिकित्सा पद्धति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आयुष विभाग द्वारा आमजनों को आयुष चिकित्सा के अनुरूप खुशहाल व स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर सुखी स्वस्थ जीवन जीने व आयुष चिकित्सा पद्धति को अपनाकर प्रकृति से जुड़े रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। आयुष विभाग का यह महत्वकांक्षी तथा जन कल्याणकारी कार्यक्रम जिले में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़…
Read Moreजशपुर : विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के युवाओं की चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति हेतु चयन सूची जारी, चयनित अभ्यर्थियों का 11 जनवरी को होगी काउसलिंग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा विधानसभा क्षेत्र जशपुर में भ्रमण के दौरान सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक रुप से पिछड़े हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों के सामाजिक उत्थान की दिशा में इन वर्ग के पढ़े लिखे युवक युवतियों को शासन के विभिन्न विभाग अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर शासकीय नौकरी में सीधी भर्ती की घोषणा की गई थी। जिस हेतु जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर के शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर…
Read Moreजशपुर : विद्युत विभाग द्वारा बगीचा, मनोरा, दुलदुला सहित अन्य विकासखण्डों में किया गया शिविर का आयोजन, लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं का किया जा रहा है निराकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर बिजली बिल की समस्या का निराकरण एवं बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी विकासखण्डों में 26 दिसम्बर 2022 से 01 फरवरी 2023 तक शिविर का आयोजन कर लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बगीचा विकासखण्ड के रमसमा, जुजगु, मनोरा विकासखण्ड के डंडगांव, जशपुर विकासखण्ड के लोदाम और…
Read Moreजिला चिकित्सालय जशपुर में इकोकार्डियोग्राफी जांच सेवा प्रारंभ: माह के प्रथम तथा तृतीय गुरुवार को इकोकार्डियोग्राफी जांच की सेवाएं प्रदान की जाएगी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय जशपुर में इकोकार्डियोग्राफी मशीन स्थापित किया गया है। पूर्व में इकोकार्डियोग्राफी जांच सेवा हेतु मेडिकल कॉलेज रायपुर जाना पड़ता था। वर्तमान में इकोकार्डियोग्राफी मशीन की स्थापना होने पर इकोकार्डियोग्राफी जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय जशपुर में उपलब्ध हो गई है, जिससे जरूरतमंद हृदय संबंधित मरीजों तथा विशेषकर बच्चों को उचित लाभ मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल निर्देशानुसार जिला अस्पताल में माह के प्रथम गुरुवार तथा तृतीय गुरुवार को विशेष रूप से बच्चों के…
Read Moreनशे के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश, आम जनता को जागरूक करने एवं साइबर प्रहरी कार्यक्रम से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित करने के भी दिए निर्देश !
एक आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को दिनांक 4 से 10 जनवरी 2023 तक अभियान चलाकर अवैध शराब, नशीले मादक पदार्थ की बिक्री करने एवं पीने वालों के खिलाफ तथा सड़क दुर्घटना न हो इसे ध्यान में रखते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के विरूद्ध कठोरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिसके बाद से ही पुलिस की सख्ती देखी जा रही है। मादक पदार्थ एवं…
Read Moreआपरेशन ईगल के अंतर्गत सूरजपुर पुलिस ने प्रारंभ किया स्थाई वारंट तामीली का अभियान : प्राथमिकता के आधार पर स्थाई वारंटी की जानकारी हासिल कर वारंट तामील करने के दिए निर्देश !
स्थाई वारंटी तामीली में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी के विरूद्ध की जाएगी दण्डात्मक कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा रामगोपाल गर्ग ने दिनांक 04 जनवरी 2023 से 20 जनवरी 2023 तक ‘‘ऑपरेशन ईगल’’ के अंतर्गत स्थाई वारंट तामील कराने के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में बुधवार को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में समस्त थाना-चौकी प्रभारियों की वर्चुअल मीटिंग लेकर पूरे जिले में ऑपरेशन ईगल के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार…
Read Moreब्रेकिंग: जशपुर पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर सहित 2009 बैच के चार पुलिस अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत, आदेश जारी…
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर जशपुर: पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (भा.पू.से. 2009) पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत। छ.ग. राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 4 जनवरी 2023 के द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के 2009 आबंटन वर्ष के चार पुलिस अधिकारियों को आबंटन वर्ष से 14 वर्ष की सेवा 1 जनवरी 2023 को पूर्ण कर लेने पर 1 जनवरी 2023 से सेवा के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। देखे पूरा आदेश……..
Read Moreचौकी रजगामार अंतर्गत ग्राम भूलसीडीह में हुए 73 वर्षीय मृतक बालेश्वर चौबे के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पुत्र ही निकला पिता का कातिल, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में जेल !
पैसे के विवाद को लेकर पुत्र ने की थी पिता की हत्या समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : चौकी रजगामार अंतर्गत ग्राम भूलसीडीह में 16 दिसंबर को 73 वर्षीय वृद्ध बालेश्वर चौबे की उसके फार्म हाउस में हत्या कर उसके शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस द्वारा बालेश्वर चौबे के हत्या की विवेचना में फॉरेंसिक टीम एवं बाघा डॉग का मदद लिया गया था, जिसमें पुलिस डॉग बाघा ने पहले ही दिन मृतक के पुत्र राजेश चौबे का शिनाख्त किया था, परंतु पुलिस द्वारा मामले की…
Read Moreबड़ी ख़बर : सुपर्णा पाठक सहायक शिक्षक पंचायत की सेवा समाप्त : प्राथमिक शाला सारूडीह में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण हुई कार्रवाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन पंचायत में संचालनालय दिनांक 21.12.2020 के अनुसार श्रीमती सुपर्णा पाठक सहायक शिक्षक (पंचायत) शासकीय प्राथमिक शाला सारूडीह विकास खण्ड जशपुर दिनांक 03.02.2017 से बगैर कोई सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण जशपुर 20.07.2021 द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया । किन्तु श्रीमती सुपर्णा पाठक द्वारा किसी प्रकार का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। सामान्य प्रशासन समिति जनपद पंचायत जशपुर की बैठक दिनांक 29.02.2021 के अनुमोदन उपरान्त, श्रीमती सुपर्णा पाठक, सहायक शिक्षक (पंचायत) शासकीय…
Read More