परीक्षा पूर्व तैयारी के लिए दिए गये निर्देशों का शिक्षक गंभीरता से पालन करें, पाठ्यक्रम का नियमित रूप से अभ्यास  कराएं

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए अध्यापन व्यवस्था को दुरूस्त करने कलेक्टर ने दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज कलेक्ट्रेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में उन्होंने अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों में अपेक्षित सुधार नही होने पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए।बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए पाठ्यक्रम को अनिवार्य रूप से पुनरावृत्ति कराने कहा। इसके लिए अतिरिक्त कक्षा भी लगाएं। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए यह आवश्यक है।ऐसे विद्यालय जहां…

Read More

शहर में यातायात की समस्या, सुझाव एवं निदान के संबंध में कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक : मार्ग चौड़ीकरण, मार्ग विभाजक निर्माण, ऑटोमेटिक विद्युत सिग्नल की आवश्यकता वाले पॉइंट पर की गई चर्चा

देवेंद्र नगर एक्सप्रेस -वे ब्रिज के नीचे रोटरी का निर्माण किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में रायपुर शहर में यातायात की समस्या को दूर करने के संबंध में विभिन्न विभागो के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से यातायात की समस्या ,सुझाव एवं निदान पर चर्चा की । बैठक में एक्सप्रेस-वे में बनाए गए अनधिकृत एंट्री प्वाइंट को बंद करने के संबंध में छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने देवेंद्र…

Read More

कलेक्टर डॉ भुरे ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक : सभी पर्यवेक्षक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप परीक्षेत्र भ्रमण कर कुपोषित बच्चों के माता-पिता से जरूर बात करें

कुपोषण फ्री हुए आंगनवाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ता/ सहायिकाओं को किया जाएगा सम्मानित जिले में कुपोषण स्तर में कमी लाने हेतु किए जा रहे नवाचार में प्रगति लाएं : कलेक्टर डॉ भुरे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर  विभागीय कामकाज की समीक्षा किया। उन्होंने कुपोषण दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारीयों से कहा कि जिन-जिन सेक्टरों में कुपोषण के मामले अधिक है, वहां विशेष मॉनिटरिंग…

Read More

स्कूलों से नदारद 9 शिक्षकों को डीईओ ने थमाया शो काॅज नोटिस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर स्कूलों से अनधिकृत रूप से नदारद अथवा विलंब से स्कूल पहुंचने वाले तखतपुर ब्लाॅक के 9 शिक्षकों को शो काॅज नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राप्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब तलब किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात अभियान के दौरान प्राप्त शिकायतों के आधार पर स्कूलों का अचानक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में डीईओ द्वारा टीम गठित कर आकस्मिक निरीक्षण किये जा रहे हैं।…

Read More

धान खरीदी की व्यवस्थाओं से खिल उठे किसानों के चेहरे : वन अधिकार पट्टा धारी किसानों को भी मिला योजना का लाभ

जिले के 1 लाख 19 हजार 150 किसानों ने 5 लाख 13 हजार मीट्रिक टन बेचा धान किसानों को 104 करोड़ 30 लाख रूपए से अधिक राशि का भुगतान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में समर्थन मूल्य पर 1 नवम्बर से शुरू धान खरीदी अभियान के तहत 5 लाख 13 हजार मीट्रिक टन  धान खरीदी की गई जो कि लक्ष्य का 94 फीसदी है। किसानों को सहूलियत देते हुए 138 धान खरीदी केंन्द्रो के माध्यम से धान खरीदी की गई। यह अब तक का बिलासपुर…

Read More

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता : सेवार की मानस मंडली रही अव्वल, जीते 50 हजार के पुरस्कार

रामायण का एक-एक प्रसंग समाज के लिए अनुकरणीय: महापौर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर भगवान श्री रामचंद्र जी के आदर्शाें को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन आज यहां स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बिल्हा की भजनामृत मानस मंडली सेवार ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं तखतपुर ब्लाॅक से तुलसी के संदेश मानस मंडली पड़रिया ने दूसरा स्थान और कोटा ब्लाॅक से तुलसी रामायण मंडली मानिकपुर चुरैली ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का…

Read More

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नशामुक्ति जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर नशा मुक्ति शपथ एवं जागरुकता लाने हेतु विशेष सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पनगांव एवं सकरी में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर भारत माता वाहिनी समूह एवं स्कुली छात्रों के द्वारा नशामुक्ति जागरुकता रैली एंव प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे 130 स्कुली छात्र-छात्राएं एवं भारत माता वाहिनी समूह रैली में सम्मिलित होकर ग्राम वासियों को नशामुक्ति होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण…

Read More

धान खरीदी की व्यवस्थाओं से किसान हुए गदगद : निर्विवाद रूप से धान खरीदी होने पर कलेक्टर ने जताया आभार

जिले के 1 लाख 49 हजार 166 किसानों ने 6 लाख 18 हजार 605 मे.टन का बेचे अपना धान किसानों को 12 सौ 62 करोड़ रूपये से अधिक राशि का हुआ भुगतान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार धान खरीदी के अंतिम दिन कुल 62 किसानों ने 385 क्विंटल धान बेचकर धान खरीदी त्यौहार का समापन किया। 1 नवम्बर से प्रारंभ हुई धान खरीदी के तहत जिले के 1 लाख 49 हजार 166 किसानों से  6 लाख 18 हजार 605 मे.टन धान खरीदी की गई है। जिसके एवज में सभी किसानों को…

Read More

केरापदर (उड़िदगांव) के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय पहुंचे कलेक्टर : स्टोर रूम एवं किचन शेड की व्यवस्थाओं को दूरूस्त करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर कलेक्टर अजीत वसन्त द्वारा आज ब्लॉक नारायणपुर के ग्राम केरापदर (उड़िदगांव) में स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। यहां कक्षाओं में पहुंचकर कलेक्टर ने छात्रो से उनकी पढ़ाई व्यवस्था का संज्ञान लेते हुए अध्यापन आधारित प्रश्न पूछे और उपस्थित शिक्षकों से छात्रों को पढ़ाई के संबंध में प्रेरित करने को कहा। साथ ही बच्चों की कम उपस्थिति को देखते हुए उन्होने कहा कि छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति शिक्षकों की जिम्मेदारी बनती है, और इसके लिए शिक्षकों को पालकों से स्वयं चर्चा कर उन्हे…

Read More