कुनकुरी एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सडीएम कुनकुरी श्री अजय किशोर लकड़ा ने आज दुलदुला विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र के विभिन्न वार्डो, लैब, भण्डार कक्ष सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया और सफाई रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर सभी कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने की बात कही।

Read More

पत्थलगांव एसडीएम ने नगर पंचायत पत्थलगांव के अधिकारियों की ली बैठक

पत्थलगांव नगरीय क्षेत्र में 9 लाख 18 हजार की राजस्व वसूली की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सडीएम पत्थलगांव आर.एस.लाल ने आज पत्थलगांव नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली और राजस्व वसूली के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारियों को शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। सीएमओं पत्थलगांव ने बताया कि इस सप्ताह नगरीय क्षेत्र में कुल 9.18 लाख की राजस्व वसूली की गई है।  

Read More

कृमि से छुटकारा सेहतमंद भविष्य हमारा : 15 फरवरी को मॉपअप दिवस होगा आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम जिले में 361000 का लक्ष्य रखा गया है। जिसे शत् प्रतिशत पूर्ण किया जाना है। 10 फरवरी 2023 राज्य के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों, तकनिकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर, किशोरियों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल 400 एमजी की गोली का सेवन कराया जाना है तथा मॉपअप दिवस…

Read More

एसडीएम जशपुर ने बेहतर नक्शा दुरूस्ती कार्य करने वाले पटवारियों को सम्मानित किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सडीएम कार्यालय जशपुर में एसडीएम सुश्री श्यामा पटेल ने पटवारियों की बैठक में नक्शा दुरुस्ती कार्य में साप्ताहिक प्रगति में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पटवारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया, पटवारियों द्वारा दिए गए सप्ताह में 50 प्लस नक्शा दुरुस्ती का टारगेट पूरा किया गया है और 70 प्लस नक्शा दुरुस्ती एक सप्ताह में एक हल्के में किया गया है।

Read More

धान खरीदी : झूठ बोल कर वाहवाही लूटने का प्रयत्न कर रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार – अरुण साव

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : कांग्रेस में दम है तो बताए धान का कितना पैसा उन्होंने किसानों को दिया और उसी धान से बने चावल खरीदकर केंद्र ने कितना पैसा दिया ? आंकड़े जारी किए तो मालूम हो जायेगा की धान खरीदी सोलह आने में से मात्र 1 आना राज्य सरकार दे रही है और झूठ बोल कर वाहवाही लूटने का प्रयत्न कर रही है। हम केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देते हैं कि छत्तीसगढ़ के किसानों का 61 लाख मैट्रिक टन चावल जो लगभग 90…

Read More

पीडीएस के अंतर्गत माह फरवरी के लिए 5148 किलोलीटर केरोसिन का जारी हुआ आबंटन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशन कार्डों में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत केरोसिन प्रदाय किए जाने निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली से वर्ष 2023 के चतुर्थ तिमाही के लिए प्राप्त केरोसिन आबंटन में से 5148 किलोलीटर केरोसीन का छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्ड एवं हाकर्स के लिए माह फरवरी 2023 के लिए उचित मूल्य दुकानवार आनलाईन आबंट जारी कर…

Read More

शासकीय योजनाओं और नवीन तकनीक से उद्यानिकी क्षेत्र में किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ

5 एकड़ रकबे  में सब्जी उत्पादन से सालाना 8 लाख रूपए तक की हो रही कमाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर उद्यानिकी के क्षेत्र में शासकीय योजनाओं और नवीन तकनीक के संगम से सब्जी उत्पादकों व किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है। कृषि उपकरणों हेतु आसान मदद और नवीन तकनीकों के लिए शासकीय विभागों से मिल रहे मार्गदर्शन से किसान बेहतर सब्जी उत्पादन में हाथ आजमा रहे हैं।  ऐसे ही सब्जी उत्पादक श्री कृष्ण दत्त बताते हैं कि वे पहले 5 एकड़ सिंचित रकबे में धान तथा मक्के की खेती…

Read More

कलेक्टर और डीएफओ ने क्रोकोडायल पार्क और दल्हा पहाड़ क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

पर्यटन के क्षेत्र में जिले का एक अलग पहचान बनाने के लिए बेहतर कार्य करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और वनमंडलाधिकारी श्री दिनेश पटेल ने आज अकलतरा विकासखंड के क्रोकोडायल पार्क, कर्रा नाला और दल्हा पहाड़ क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वन विभाग को क्रोकोडायल पार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए कैंटीन की सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रोकोडायल पार्क में पर्यटकों के बैठने की उचित व्यवस्था, नियमित साफ सफाई, सुरक्षा की व्यवस्था,…

Read More

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छात्रों के लिए समय सारिणी जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत  निजी अशासकीय, गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों में असुविधागस्त छात्रों का प्रवेश वर्ष 2023-24 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समय सारिणी जारी की गई है। समय सारणी के तहत प्रथम चरण स्कूल पंजीयन (आवेदन)  28 फरवरी तक किया जाएगा। वर्ष 2022-23 की शुल्क प्रतिपूर्ति का सत्यापन कार्य भी 28 फरवरी तक किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 10 से 28 फरवरी 2023 तक होगा। छात्र पंजीयन (आवेदन) 06 मार्च  से 1 अप्रैल, नोडल अधिकारियों…

Read More

विशेष अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक एवं आम स्थानों पर शराब पीने वालों तथा पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

जिले में विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 91 प्रकरण में 91 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय किया गया पेश दिनांक 07-08 फरवरी 23 को जिले में चलाया गया विशेष अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सार्वजनिक एवं आम स्थानों पर शराब पीने वाले तथा शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में दिनांक 07 एवं 08 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की…

Read More