समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जामगांव से कोतरलिया सेक्शन के बीच 568/17-19 कि.मी. पर जामगांव यार्ड लेवल क्रॉसिंग गेट पर चौथी लाइन के ट्रैक को जोडऩे का काम 16 फरवरी को सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। इसलिए 16 फरवरी 2023 को सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक समपार फाटक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।
Read MoreDay: February 10, 2023
नजूल पट्टों का नवीनीकरण एवं भूमि स्वामी हक प्रदाय के लिए पट्टेदारों से आवेदन प्राप्त करने हेतु दल गठित
गठित दल निर्धारित तिथि में शिविर स्थल में उपस्थित रहकर प्राप्त करेंगे आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने रायगढ़ जिला अंतर्गत स्थायी नजूल पट्टों का जिनका नवीनीकरण अवधि समाप्त हो गई है ऐसे नजूल पट्टों का नवीनीकरण एवं भूमि स्वामी हक प्रदाय किये जाने हेतु पट्टेदारों से आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु दल गठित किया है। गठित दल निर्धारित तिथि को प्रात:10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर पट्टेदारों से आवेदन प्राप्त करेंगे। कलेक्टर नजूल शाखा रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के…
Read Moreरायगढ़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम मॉडल कॉलेज अगले शिक्षा सत्र से
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के पश्चात स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम कॉलेज भी खुलने जा रहा है। रायगढ़ जिले में पहला कॉलेज अगले शिक्षा सत्र से प्रारंभ होगा। लाइवलीहुड कॉलेज में अंग्रेजी माध्यम की क्लासेज लगेंगी। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिससे शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पूर्व सारी तैयारी पूरी की जा सके। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य सरकार…
Read Moreपेंशन योजनाओं की जानकारी देने कलेक्टोरेट में हुई कार्यशाला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ राज्य सरकार द्वारा शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने एवं एनपीएस में यथावत बने रहने के विकल्प का प्रावधान किया गया है। जिसके संबंध में आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि शासन की पहल पर ओल्ड पेंशन और न्यू पेंशन स्कीम के बीच के तुलनात्मक बिंदुओं के आधार पर जानकारी देने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने सभी आहरण संवितरण अधिकारियों…
Read Moreजिले को फाईलेरिया मुक्त बनाने मिश्रित दवाईयों का करें सेवन – विधायक प्रकाश नायक ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जिले को फाईलेरिया (हाथी पाँव)से मुक्त कराने के लिये आज 10 फरवरी से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा नटवर स्कूल में सामुहिक दवा सेवन का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रकाश नायक ने बच्चों को दवा सेवन करवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक श्री नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में रायगढ़ जिले को फाइलेरिया मुक्त के लिए चिन्हांकित किया गया है। जिससे पता चलता है कि हमारा जिला फाइलेरिया से सबसे अधिक प्रभावित…
Read Moreछः लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी प्रेमचंद केशरवानी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत शिवरीनारायण पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09 फरवरी 23 को मुखबिर से सूचना मिला था कि ग्राम शिवरीनारायण निवासी प्रेमचंद केशरवानी रपटा घाट नदी किनारे भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहको का इंतजार कर रहा है, जिस पर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ प्रेमचंद…
Read Moreहरदिया साहू समाज का सामूहिक विवाह का फैसला सराहनीय – मुख्यमंत्री आदर्श विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल, 108 नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज द्वारा आयोजित सामाजिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद और उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। आदर्श विवाह कार्यक्रम में आज 108 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज रायपुर द्वारा हाई स्कूल परिसर, डूंडा में आयोजित सामाजिक आदर्श विवाह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि खर्चीली शादी जैसी सामाजिक बुराई से निजात पाने के लिए हरदिया साहू समाज ने सबसे पहले सामूहिक विवाह का फैसला किया है, इसकी…
Read Moreयौन हिंसा पीड़ितों को मेडिको-लीगल सहायता और उनके स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए कार्यशाला का आयोजन
स्त्री रोग विशेषज्ञों, चिकित्सा अधिकारियों और स्टॉफ नर्सेज को दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूएस-एड (USAID), इनजेंडर हेल्थ (Engender Health) और ममता संस्था के सहयोग से लिंग आधारित हिंसा (Gender Based Violence) तथा यौन हिंसा के पीड़ितों के लिए चिकित्सा-कानूनी सहायता (Medico-legal Care) और उनके स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में एम्स (AIIMS) रायपुर और बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने रायपुर संभाग के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक…
Read Moreआकार-2023 का आयोजन : पारंपरिक शिल्पकलाओं पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 14 फरवरी से
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर संस्कृति विभाग द्वारा पारंपरिक शिल्प व कलाओं के संरक्षण, प्रचार-प्रसार, जागरूकता तथा रूचि जागृत करने के लिए विविध पारंपरिक विधाओं पर प्रशिक्षण शिविर आकार 2023 का पन्द्रह दिवसीय आयोजन 14 से 28 फरवरी तक होगा। प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन शाम 04 बजे से शाम 07 बजे तक महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर सिविल लाईन रायपुर में किया किया जाएगा। संस्कृति विभाग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवा 100 रूपये का पंजीयन शुल्क जमा कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इस…
Read Moreदुर्गम क्षेत्रों में सूरज की रोशनी बुझा रही खेतों की प्यास, किसानों के लिए सिंचाई सुविधा हुई आसान: उत्पादन और आमदनी में हुआ इजाफा
सौर सुजला योजना से किसानों को रियायती दर पर मिल रहे सोलर पंप खेती, मछली पालन और सब्जी उत्पादन से कर रहे अतिरिक्त कमाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर फसल की अच्छी पैदावार के लिए उचित देखरेख के साथ पर्याप्त सिंचाई भी जरूरी है। भौगोलिक दृष्टि से पहुंचविहीन और अविद्युतीकृत क्षेत्रों में किसानों के लिए खेतों तक पानी पहुंचाना एक बड़ी समस्या रही है। इन क्षेत्रों में सौर ऊर्जा बड़ी सहूलियत बन कर उभर रही है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में सैकड़ों किसान सौर सुजला योजना के…
Read More