सभी वाहन मालिकों/वाहनों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 , छत्तीसगढ़ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के अंतर्गत की गई कार्यवाही कलेक्टर जांजगीर-चांपा एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई बड़ी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो,जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 22 फरवरी 23 को कलेक्टर जांजगीर-चांपा एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जाँच करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक लीलाशंकर कश्यप के नेतृत्व में 02 टीमों का…
Read MoreDay: February 22, 2023
जशपुर : मोर आवास मोर अधिकार अभियान के अंतर्गत भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को कैसे मिले इसके लिए लगातार भाजपा आंदोलन कर रही है। जशपुर विधानसभा में आज पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में मोर आवास-मोर अधिकार अभियान कार्यक्रम के तहत विधायक निवास का घेराव कार्यक्रम किया गया। जिसमें जनता का भारी समर्थन मिला। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ अपने हक की मांग करते हुए कहा कि भूपेश बघेल हमारा प्रधानमंत्री आवास हमें दो, यह…
Read Moreयुवा 20 कार्यक्रम : भाषण प्रतियोगिता में शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी को मिला प्रथम पुरुस्कार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी जैसा कि विदित है भारत इस वर्ष जी 20 समूह का अध्यक्षता कर रहा है जिसका थीम एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य है जो भारत की वसुंधैव कुटूंबकम के भाव को प्रकट करता है। इस परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार की युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार शालेय एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में विभिन्न विधाओं यथा निबंध, परिचर्चा, भाषण,वाद-विवाद, पोस्टर, पैनल डिस्कशन एवं युवा चौपाल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इन प्रतियोगिताओं के लिए 18 विषय निर्धारित किए गए थे जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति और युवा,…
Read Moreशासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बी प्रमाण-पत्र के लिए दी परीक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में आज दिनांक 21.02.23 मंगलवार को एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बी प्रमाण-पत्र के लिए परीक्षा दी। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो एस एन पांडे के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य व जिला संघठक रासेयों प्रो व्ही साय के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर पी एस धुर्वे, द्वारा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की बी प्रमाण पत्र की परीक्षा आयोजित की गई। बाह्य परीक्षक के रूप में शासकीय नवीन महाविद्यालय…
Read Moreकुनकुरी शहर में स्पोर्ट्स साइकिल की चोरी करने वाले आरोपी को सायकल सहित पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,
आरोपी के कब्जे से 4 नग सायकिल कीमती ₹ 30,800 /- जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : बीते कुछ दिनों से कुनकुरी क्षेत्र में साइकिल चोरी की शिकायत थाना में प्राप्त हो रहा था, इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना प्रभारी एल. आर. चौहान ने टीम के साथ विशेष अभियान चलाकर लगातार चोरियां करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी सुधवा भगत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18/02/2023 को प्रार्थी का पुत्र अपना हीरो रेंजर सायकल में सुबह…
Read Moreमुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना : 5 एकड़ में वृक्षारोपण करने पर मिलेगा शत् प्रतिशत अनुदान, भूमिधारकों को होगी 15 से 50 हजार रूपए तक की आमदनी, योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में निजी भूमि पर व्यावसायिक उद्देश्य से वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना लागू की गई है। इससे राज्य में काष्ठ आधारित उद्योग लगेंगे। वहीं आय के साथ-साथ ग्रामीणों को रोजगार और आजीविका के साधन भी मिलेंगे। इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए वन विभाग से जुड़े अधिकारियों के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना में निजी भूमि पर वृक्षारोपण के लिए इच्छुक एवं पात्र हितग्राहियों को…
Read Moreकलेक्टर चंदन कुमार ने लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण : दलपत सागर के किनारे सड़क चैड़ीकरण कार्य को मार्च माह तक पूर्ण करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने बुधवार को जगदलपुर शहर में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोल बाजार शॉपिंग कॉन्प्लेक्स, दलपत सागर के किनारे सड़क चौड़ीकरण, धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में खेल अधोसंरचनाओं का विकास, धरमपुरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में किए जा रहे विकास कार्य, विश्वविद्यालय के लिए निर्मित छात्रावास, इतवारी बाजार मल्टीलेवल पार्किंग सहित परपा और पंडरीपानी में निर्माणाधीन अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री कुमार ने शॉपिंग कंपलेक्स के प्रथम तल को अप्रैल माह तक पूर्ण करने के…
Read Moreजिले के किसानों को मिले उन्नत खेती का लाभ : कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कर कृषि वैज्ञानिकों को दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चाम्पा कृषि प्रधान जिला है, इसलिए जिले के किसानों को धान के अलावा अन्य लाभदायक फसलों के उत्पादन से जोड़कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि वैज्ञानिकों की खोज और उनकी सलाह किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि का कारण बन सकती है। इसलिए किसानों को समय-समय पर भ्रमण के साथ उनका प्रोत्साहन जरूरी है। कुछ ऐसे ही निर्देशों के साथ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कृषि विज्ञान केंद्र जर्वें में जाकर कृषि वैज्ञानिकों को जिले के किसानों के हित में…
Read Moreग्रामीण आजीविका हेतु गौठानों में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों को तय समय में करें पूर्ण-कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने रीपा योजनांतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की ली समीक्षा बैठक
मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना के लिए जगह करें चिन्हांकित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज यहां रीपा योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न गौठानों में चले रहे निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा गांव की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गौठान में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के साथ ही विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जा रहे हैं। गौठान और रीपा के…
Read Moreसंकुल डोंगीतराई में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी 2023 के अवसर पर विद्यालय द्वारा स्थानीय पालकों, समिति सदस्यों, समूह की माताओं को विद्यालय में आमंत्रित कर नन्हे बच्चों को स्थानीय भाषा छत्तीसगढ़ी में ज्ञानवर्धक और शिक्षाप्रद कहानियां सुनाई गई। पूर्व वर्ष भी इस दिवस पर जिला परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में संकुल केंद्र डोंगी तराई की सभी प्राथमिक विद्यालय द्वारा इस दिवस को कहानी उत्सव के रुप मे मनाया था। आज भी उसी उत्साह से इसका सफल आयोजन प्रा.शा.डोंगीतराई द्वारा…
Read More