समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा शासकीय जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र जांजगीर में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने एजेंडावार कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने एजेण्डा अंतर्गत चिकित्सालय के शौचालयों, बाथरूमों के दरवाजों एवं खिड़की के उन्नयन करने, चिकित्सालय मे हो रहे सीपेज को रोकने एवं रंग रोगन करने, जिला चिकित्सालय जांजगीर परिसर में स्थापित कैन्टीन एवं डेलीनिड्स को नवीनीकरण कराए जाने, पोषण पुनर्वास केन्द्र को नवीन आइसोलेशन में स्थानान्तरित करने, चिकित्सालय में साफ-सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, नवीन आयसोलेशन,…
Read MoreMonth: March 2023
हॉटल ड्रीम पॉइंट सहित एक अन्य को 10-10 हजार रुपए का लगा अर्थदण्ड, रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने पर हुई कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा सभी एसडीएम, तहसीलदारो को निर्धारित समय-सीमा और अधिक ध्वनि से डीजे बजाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिले में ध्वनिविस्तारक यंत्रो का निर्धारित सीमा से अधिक समय व तेज ध्वनि से संचालन करने वाले संचालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शहर के हॉटल ड्रीम पॉइंट एवं एक अन्य व्यक्ति के विरूद्ध द्वारा निर्धारित समय रात्रि 10 बजे के बाद…
Read Moreराशन, पेंशन, नामांकन, बटांकन जैसे समस्याओं के निराकरण के लिए जिले में चलाया जाएगा ‘‘प्रशासन आपके द्वार अभियान’’ – कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जिला प्रशासन और विकासखंड स्तर के अधिकारी आमजन की समस्याओं का करेंगे निराकरण गांवों में अमृत सरोवर तथा शहरी क्षेत्रों के तालाबों में गाद सफाई के लिए चलाया जाएगा अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के दूरस्थ अंचलों से अपनी राशन, पेंशन जैसी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए ग्रामीणजन बड़ी संख्या में जनदर्शन में पहुंच रहे हैं। कलेक्टर…
Read Moreथाना उरगा एवं साइबर सेल कोरबा की संयुक्त टीम द्वारा डीजल चोर गिरोह पर की गई कार्यवाही : आरोपियों के कब्जे से एक मारुति स्विफ्ट कार एवं तीन जरिकेन में भरा करीब 105 लीटर डीजल जप्त, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
आरोपी यश उर्फ कीर्ति घटना को अंजाम देकर फरार है, जिसकी पता तलाश की जा रही है नाम पता आरोपीगण – (1) अविनाश राठौर पिता छोटेलाल राठौर उम्र 24 वर्ष साकिन- खिसोरा हनुमान पारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (2) दिलेश्वर साहू पिता सुरेश साहू उम्र 24 वर्ष साकिन- जावलपुर थाना बलोदा जिला जांजगीर चांपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा उरगा : पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्रांतर्गत…
Read Moreविधिक जागरूकता शिविर में ग्राम जाटम पहुंचे न्यायाधीशगण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम जाटम-1 एवं ग्राम जाटम-2 बाण्डा पारा के ग्राम पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । विधिक जागरूकता शिविर में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आलोक कुमार द्वारा ग्रामवासियों को विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें उनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने मौलिक कर्तव्यों एवं अधिकारों से अवगत कराते हुए, मोटर व्हीकल एक्ट, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, श्रम संबंधी कानून एवं अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियाॅं प्रदान की। विधिक जागरूकता शिविर…
Read Moreशासन की किसान कल्याणकारी योजनाओं का करें बेहतर क्रियान्वयन‘, किसान कल्याण परिषद के अध्यक्ष ने की कृषि एवं सहयोगी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर छत्तीसगढ़ का विकास किसानों की तरक्की के बिना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इसी रुपरेखा के साथ प्रदेश के विकास की लकीर खींच रहे हैं। शासन द्वारा किसानों के कल्याण के लिए संचालित योजनाएं किसानों तक पहुंचे, इसके लिए कृषि एवं सभी सहयोगी विभाग बेहतर ढंग से इनका क्रियान्वयन करें। यह बातें जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किसान कल्याण परिषद की बैठक में परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा ने कही। बैठक में उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र चंद्राकर, सदस्य श्री जानकीराम सेठिया, जिला पंचायत…
Read Moreसफल उद्यमी बनने की राह पर तुरेनार की महिलाएं, रेशम धागाकरण यूनिट की महिलाओं ने हासिल की अपनी पहली कमाई
रेशम धागा बेचकर महिलाओं की 40 हजार से ज्यादा की कमाई, रीपा से मिला उद्यमी बनने का साहस राज्य शासन की पहल और जिला प्रशासन की मदद से उद्यमी बन रही हैं बस्तर की महिलाएं, अपनी मेहनत से की 40 हजार रुपए की पहली कमाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर जिला के तुरेनार रीपा सेंटर की महिलाएं सफल उद्यमी बनने की राह पर निकल पड़ी हैं। दरअसल तुरेनार के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, RIPA के रेशम धागाकरण समिति की महिलाओं ने 40 हजार 243 रुपए की कमाई की है। इन महिलाओं…
Read Moreपशु-सखी के रूप में 559 महिलाएं कर रहीं कार्य, पशुधन की रक्षा हेतु टीकाकरण से लेकर मौसमी बीमारियों के बचाव में कर रहीं सहयोग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर जिले की महिलाएं, पुरुषों के समान सभी काम करने में सक्षम है। मौका मिलने पर अवसर को भुनाने में महिलाएं कोई कमी नहीं रखती है। जिले में 559 महिलाएं पशु-सखी के रूप में कार्य कर रही है। पशु-सखी के लिए महिलाओं ने दो साल पहले प्रशिक्षण लिया था। महिलाएं पशु-सखी के रूप में ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों के पशुओं को होने वाली मौसमी बीमारियों, टीकाकरण कार्य और पशुओं के लिए आवश्यक साफ-सफाई के संबंध में जानकारी देने सहित पशुधन विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में…
Read Moreबस्तर को टीबी मुक्त बनाने के लिए सेन परिवार ने दिया 50 हजार रुपए का दान, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नाम बस्तर कलेक्टर को सौंपा चेक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर को टीबी मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर श्री चंदन कुमार के आह्वान पर सेन परिवार द्वारा 50 हजार रुपए का दान दिया गया। बुधवार को कलेक्टर के कक्ष में पहुंचकर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नाम चेक के माध्यम से दान की यह राशि दी गई। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री अलेक्जेंडर चेरियन भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने पिछले दिनों एक वीडियो के माध्यम से बस्तर को टीबी मुक्त बनाने के लिए निक्षय मित्र बनने का आह्वान जिला वासियों…
Read Moreरेडी टू ईट वितरण में लापरवाही पर जिला कार्यक्रम अधिकारी से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण, कलेक्टर चंदन कुमार ने समय सीमा बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने रेडी टू इट के वितरण सहित विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। जिन स्थानों पर रेडी टू ईट का वितरण नहीं किया गया है, उन क्षेत्रों के परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक…
Read More