जिला अंत्यावसायी विभाग ने कम ब्याज दर पर 5 लाख रुपए का लोन उपलब्ध कराया अविनाश अपने परिवार के साथ आज हंसी-खुशी जीवन यापन कर रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से दूरस्थ अंचल के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, जशपुर के द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कम ब्याजदर पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि युवाओं को अपना खुद का रोजगार स्थापित करने में आसानी हो सके।…
Read MoreMonth: March 2023
जशपुर : जनहानि के 1 मामलें में प्रभावित परिजनो हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के निवासी स्व. रूपवती कुर्रे की कुंआ के पानी में डूबने से 01 जुलाई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता हीरालाल कुर्रे हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
Read Moreअपर कलेक्टर जशपुर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में अपर कलेक्टर आई. एल. ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। सभी आवेदकों ने अपर कलेक्टर के समक्ष अपनी मांगों एवं शिकायतों को प्रस्तुत किया। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, अनुकम्पा नियुक्ति, अतिक्रमण हटवाने, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण, शिकायत जांच, बिजली बिल सुधार, आवास, वेतन वृद्धि, वन अधिकार पट्टा, स्वास्थ्य उपचार के लिए सहयोग, विभागीय योजनाओं से लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदन प्राप्त…
Read Moreअवैध नशे के सौदागरों के विरूद्ध कुसमुंडा पुलिस एव सायबर टीम की कड़ी कार्यवाही : अवैध प्रतिबंधित 90 स्ट्रीप में 720 नग नशीली कैप्सूल के साथ दो युवकों को किया गया गिरफ्तार, पेश किया गया न्यायालय में !
थाना कुसमुंडा,कोरबा में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 62 / 2023 धारा 22 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध. नाम आरोपी – 01. सलमान अंसारी पिता उस्मान अंसारी उम्र 20 वर्ष सा.मदरसा के पास विकास नगर कुसमुंडा थाना कुसमुंडा कोरबा. 02. मुकेश कुमार केवट पिता स्वर्गीय रामायण सिंह उम्र 27 वर्ष साकिन बाकी 4 नंबर थाना बाकीमोगरा. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कोरबा यू. उदय किरण (भा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली दवाओं के विरुद्ध सख्ती से…
Read Moreदहेज के नाम से आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
आरोपी पति संतोष कुमार सिंह मरकाम को दिनांक 27.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 178/2023 धारा 304बी भादवि पंजीबद्ध कर अकलतरा पुलिस नें की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 03.01.23 को श्रीमती हेमलता मरकाम उम्र 39 वर्ष निवासी लटिया आग में झुलस गई थी जिसे ईलाज हेतु बर्न एण्ड ट्रामा रिसर्च सेन्टर बिलासपुर में भर्ती कराये थे जहॉ ईलाज के दौरान दिनांक 17.01.23 को मृत्यु हो गई जिस पर थाना तारबहार जिला बिलासपुर में बिना नम्बरी मर्ग कायम कर मृतिका नवविवाहिता…
Read Moreसांसद गोमती साय मिली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ के विकास पर चर्चा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान श्री मोदी ने सांसद से रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के विकास पर विस्तृत चर्चा की, साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य की वर्तमान परिस्थितियों एवं विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की। श्रीमती साय ने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनों जिले रायगढ़, जशपुर एवं नवीन जिला सारंगढ़ के भौगोलिक, राजनैतिक परिस्थितियों के साथ क्षेत्र के विकास की आवश्यकता की जानकारी दी। सांसद…
Read Moreसामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के लिए एसडीएम,सीएमओ एवं सीईओ पूरी रखें तैयारी – छ.ग. सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के संबंध में मास्टर ट्रेनरों की कलेक्टर ने ली बैठक
सुपरवाइजर व सर्वे करने वाले प्रगणकों की होगीजल्द ही ट्रेनिंग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के सर्वे की तैयारी के संबंध में कलेक्टर श्री रजत बंसल ने सभी एसडीएम, सीएमओ,सीईओ व जिले के सभी मास्टर ट्रेनरों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर बंसल ने सभी अधिकारियों और मास्टर ट्रेनरों को निर्देशित किया कि सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण अति महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी व्यापक तैयारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी हरिशंकर चौहान व जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी सुमित…
Read Moreड्रिप और स्प्रिंकलर से छोटे किसानों को मिल रही भरपूर आमदनी, अत्याधुनिक सिंचाई पद्धतियों से प्रदेश के 95,159 किसानों को मिल रहा लाभ
खेती की लागत में कमी के साथ-साथ आमदनी में हो रही बढ़ोत्तरी उद्यानिकी विभाग सूक्ष्म सिंचाई अपनाने पर किसानों को 45 से 55 प्रतिशत दे रहा अनुदान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इजराइल की अत्याधुनिक सूक्ष्म सिंचाई योजना का उपयोग छत्तीसगढ़ के किसान भी कर रहे हैं। राज्य में ड्रिप, एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति लगातार लोकप्रिय हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस नई पद्वति को किसानों को अपनाने के लिए अनुदान भी दिया जा रहा है। इस नई तकनीक से उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए सिंचाई के लिए कम…
Read Moreअवैध शराब बिक्री करने वालों पर जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही, कुल 397.2 लीटर कच्ची महुआ देशी शराब किया गया बरामद, 4000 किलोग्राम लहान मौके पर उपयुक्त तरिके से नष्टीकरण कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में की गई कार्यवाही
यदुमणि सिदार, अनु. अधिकारी.(पुलिस) चाम्पा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की लगातार संयुक्त कार्यवाही से शराब माफ़ियाओ मे भय का माहौल कलेक्टर जिला जांजगीर -चाम्पा सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष संयुक्त दल द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाहीयां निरंतर जारी रहेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा अवैध शराब करने वालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 27 मार्च 2023 को यदुमणि सिदार, अनु. अधिकारी पुलिस चाम्पा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया…
Read More35 पाव देसी प्लेन शराब के साथ अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी लक्ष्मी नारायण राठौर उर्फ बाला राठौर के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तलवा पारा निवासी लक्ष्मी नारायण उर्फ बाला राठौर भारी मात्रा में शराब बिक्री हेतु अपने पास रखा जिस पर जांजगीर पुलिस द्वारा दबिश दिया गया, जहाँ आरोपी के कब्जे से कुल 35 पाव देसी प्लेन शराब बरामद किया गया। आरोपी लक्ष्मी नारायण उर्फ बाला राठौर निवासी तलवा पारा जांजगीर द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखना पाये जाने पर…
Read More