खर्चीले विवाह को छोड़कर सामूहिक विवाह की ओर बढ़ रहा है समाज – मुख्यमंत्री ने विडियों कान्फ्रेसिंग के जरिए दतान में 27 जोड़ो को दिया आर्शीवाद

मुख्यमंत्री भक्त माता कर्मा जयंती और सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब मिलेगी 50 हजार रुपए की राशि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम दातान में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। आदर्श सामूहिक विवाह के अंतर्गत 27 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वर एवं वधु को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश की बधाई दी एवं उनके सुखमय…

Read More

सामूहिक आदर्श विवाह सभी समाज के लिए अनुकरणीय : राजधानी में आयोजित कर्मा जयंती सप्ताह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के कृष्णा नगर-टिकरापारा स्थित कर्मा धाम पहुंचे और वहां साहू समाज द्वारा 11 मार्च से आयोजित कर्मा जयंती सप्ताह समारोह एवं सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इससे पहले कर्माधाम परिसर में माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामूहिक आदर्श विवाह सभी समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल है। यह बहुत अच्छी बात है कि सामूहिक विवाह को लेकर…

Read More

न्याय योजना के नाम पर अंतर की जो राशि कांग्रेसी सरकार देती है, शराब बेचकर वह उसे वापस भी ले लेती है – नारायण चंदेल

किसानों के नाम पर 61 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज़ लेकर छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बना देने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी प्रदेश के किसानों से क्षमा मांगते हुए ‘पश्चाताप-यात्रा’ पर निकलना चाहिए समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे के उस बयान को कांग्रेस के सफ़ेद झूठ परोसने के शर्मनाक राजनीतिक चरित्र का परिचय बताते हुए कहा है कि पूरे देश में किसानों को सबसे ज़्यादा पैसा छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है। यह प्रदेश को ग़ुमराह…

Read More

नगर निगमों में कोई भी योजना क्रियान्वयन से पहले ही चढ़ जाती है भ्रष्टाचार की भेंट – भाजपा

निगम किसी एक ऐसी योजना का नाम बताएं जो फायदे में हो – भाजपा रायपुर नगर निगम द्वारा 200 करोड़ रुपए के ग्रीन बॉन्ड जारी करने के प्रस्ताव पर जताई आपत्ति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नेता और रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति द्वय संजय श्रीवास्तव व प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को कर्ज के दलदल में धंसा चुके राज्य सरकार और उनके निकाय का पेट नहीं भरा है जो जनता को लूटने के लिए नई नई योजनाएं ईजाद कर रहे हैं।…

Read More

ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन को सुना जिले के जनप्रतिनिधियों कृषको, ग्रामीणों, समूह की महिलाओं ने : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नईदिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से ऑनलाइन किया उदघाटन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन किया।  ग्लोबल मिलेट्स के ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, जिले के कृषकों, ग्रामीणों और स्व सहायता समूहों की महिलाओं, अधिकारी कर्मचारियों ने सुना। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल ने बताया कि जिला, जनपद से लेकर ग्राम पंचायत तक ऑनलाइन प्रसारण की व्यवस्था की गई। प्रधानमंत्री जी के दिए गए उदबोधन को ऑनलाइन…

Read More

प्रधानमंत्री आवास के 7 लाख आवेदन का दावा करने वाली भाजपा 7 आवेदन भी नहीं दे पाई – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ओम माथुर, नवीन नितिन, रमन सिंह, अरुण साव विधानसभा घेराव  के पहले जो प्रदेश के 16 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने का दावा कर रहे थे और भाजपा के पास 7 लाख आवेदन आने की बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब भाजपा से पीएम आवास के आवेदन मांगे और उक्त आवेदन की भौतिक सत्यापन कराकर पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने की घोषणा की तो आवेदनों की भौतिक सत्यापन…

Read More

पत्रकार सुरक्षा कानून से लोकतंत्र मजबूत होगा, कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र का एक और वायदा पूरा किया – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपनी जनप्रतिबद्धता को एक बार फिर से प्रदर्शित किया है। कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र का एक और वायदा पूरा किया। राज्य बनने के बाद से ही प्रदेश के पत्रकार, पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग कर रहे थे। पिछली भाजपा की सरकार ने पत्रकारों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया था। मीडिया प्रजातंत्र का प्रमुख स्तंभ है, पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में अपने दायित्वों का…

Read More

कांग्रेस ने राज्य की नई नक्सल नीति का स्वागत किया : विश्वास, विकास और सुरक्षा के नीति के आगे नक्सलियों की कमर टूटी – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस ने राज्य मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित नई नक्सल नीति का स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार ने राज्य में नक्सलवाद के उन्मूलन तथा शांति की बहाली के लिये ठोस प्रयास किये। अब नक्सल प्रभावितो तथा सुरक्षा बलो के जवानों और जनसामान्य को नक्सल नीति से राहत देने का विशेष प्रावधान होने पर सरकार के प्रति सभी का भरोसा बढ़ेगा तथा राज्य में शांति बहाली की गति में तेजी आयेगी साथ ही सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और…

Read More

प्रदेश सरकार बताए, बाघों पर 183 करोड़ से ज्यादा रकम कहां खर्च की गई ?  – पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा

पूर्व वन मंत्री गागड़ा ने पूछा क्या अब अन्य प्राणियों की राशि में भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी जा रही है? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया है कि प्रदेश सरकार ने पिछले 2019 से 2022 (तीन वर्षों) में राज्य भर के कुल 19 बाघों पर 183.77 करोड़ खर्च कर दिए जबकि विशेषज्ञों व वन्यजीव संरक्षण के अभियान के लिए काम करने वालों का मानना है कि रिजर्व फॉरेस्ट के बाघों…

Read More

महामनापुरी पार्क में पर्यावरणविद् अनिल सिंह ने स्वच्छता एवं पर्यावरण की दिलाई शपथ, कराया पौधारोपण व साफ सफाई.

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बीएचयू के एनएसएस छात्रों ने निकाली जन जागरूकता रैली, एंटीलार्वा का किया छिड़काव समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड अंबेसडर एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन व पर्यावरणविद् अनिल सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल यादव की देखरेख में महामनापुरी कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 33 करौदी के महामना पार्क में शनिवार को पर्यावरणविद् अनिल सिंह ने स्वच्छता एवं पर्यावरण व जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई, उसके उपरांत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई व पौधरोपण और मच्छरों से मुक्ति पाने…

Read More