समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने एसईसीएल के बल्गी सुराकछार खदान के भू-धसान से प्रभावित किसानों को विगत तीन वर्षों का फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग पर 21 मार्च को कटघोरा एसडीएम कार्यालय का घेराव करने का नोटिस जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को थमा दिया है। माकपा जिला सचिव प्रशांत झा और छत्तीसगढ़ किसान सभा के जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर ने बताया कि बलगी कोयला खदान की डि-पिल्लरिंग के कारण सुराकछार बस्ती के किसानों की सैकड़ों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि भू-धसान के कारण पूरी…
Read MoreMonth: March 2023
बोट में मोटर पंप लगाकर अवैध तरीके से हो रहा था रेत खनन, प्रशासन ने की कार्रवाई
कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर लगातार अवैध खनन पर की जा रही कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग पाटन ब्लाक में ग्राम सिपकोना में खारुन नदी के किनारे बोट में मोटर पंप लगाकर अवैध तरीके से रेत का खनन किया जा रहा था। इस बात की सूचना प्रशासन को मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी को दिए। इसके पश्चात मौके पर पहुंचकर राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम ने बोट जब्त की और 700 घन मीटर…
Read More‘सँवरता बचपन, निखरता कल’ के तर्ज पर चिरायु टीम सारंगढ़ दिन-ब-दिन अपने कार्यों को दे रही अंजाम : चिरायु योजना से संभव हुआ मनीषा की आंखों का सफल आपरेशन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ .आर.निराला के मार्गदर्शन में चिरायु योजना से एक बच्ची मनीषा बरिहा का सफल इलाज संभव हुआ है। सारंगढ़ के चिरायु टीम द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला मलदा (ब) में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण दौरान पाया गया कि कक्षा चौंथी में पढऩे वाली बच्ची मनीषा बरिहा को बाँयी आँख से देखने में समस्या थी। जांच उपरांत पता चला कि मनीषा के बाँयी आँख में डेवेलपमेंटल मोतियाबिंद (कटेरेक्ट) की समस्या है। चिरायु टीम सारंगढ़ के द्वारा…
Read Moreडीएमफ शासी परिषद की बैठक में 95.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन
नगोई और गनियारी में दंतेवाड़ा की तर्ज पर खुलेगा गारमेंट फैक्ट्री, साढ़े 10 करोड़ मंजूर मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात में महिलाओं की मांग पर की थी घोषणा दुर्घटना रोकने मुंगेली रोड पर बनेगा फूट ओवर ब्रिज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के अंतर्गत जिले में वर्ष 2023 – 24 में 95. 75 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जायेंगे। कलेक्टर सौरभकुमार की अध्यक्षता में आयोजित डीएमएफ के शासी निकाय की बैठक में आज उक्त राशि के 239 कार्य प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। इनमें मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreनगर पंचायत बगीचा के विभिन्न वार्डों में कुपोषण मुक्ति हेतु किया गया शिविर का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगर पंचायत बगीचा के वार्ड 1, 2, एवं 6 के आंगनबाड़ी के बच्चों का कुपोषण मुक्ति हेतु शिविर आयोजन किया गया। जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.दुबे ने गंभीर कुपोषित बच्चों का जांच किया एवं डाइट चार्ट बनाकर उसका पालन कराने हेतु मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड पार्षद ताहिर और रामनिवास गुप्ता ने 2-2 बच्चे के खाने, दूध और अंडा सहित पोष्टिक आहार देने की जिम्मेदारी ली।
Read Moreअभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह : 6 वें दिन जशपुर पुलिस नें क्षेत्र के हाट बाजार में लोगों को टोनही प्रताड़ना अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह, पौष्टिक आहार, पीड़ित क्षतिपूर्ती योजना, घरेलू हिंसा से संबंधित जानकारी दी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह के पष्टम दिवस में शनिवार को महिला सेल की निरीक्षक आषा तिर्की, उ.नि. रष्मि थाॅमस एवं उनकी टीम द्वारा जशपुर क्षेत्रांतर्गत लोखंडी बाजार में जाकर उपस्थित महिलाओं/व्यक्तियों को बैनर, पोस्टर का उपयोग कर टोनही प्रताड़ना अधि., दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह, पौष्टिक आहार, पीड़ित क्षतिपूर्ती योजना, घरेलू हिंसा से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया गया। निरीक्षक आषा तिर्की एवं उ.नि. रष्मि थाॅमस द्वारा बताया गया कि बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देवें, बालिका शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षत होता है, उन्हें…
Read Moreअवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़ी किये वाहनों पर की गई कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 53 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 15,900/- रूपये समन शुल्क.
अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़ी किये 27 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 53 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जिसमें मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले 05 वाहन के चालकों से 1500/- रूपये, बिना रिफ्लेक्टर लगाये वाहन चलाते पाये जाने पर…
Read Moreकलेक्टर और एसपी ने जिला मुख्यालय के रेल्वे स्टेशन जांजगीर नैला का किया औचक निरीक्षण : रेल्वे अधिकारियों को बुलवाकर यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सुविधाओं का विस्तार करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा आज रेल्वे स्टेशन जांजगीर नैला का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा रेल्वे स्टेशन जांजगीर नैला के रेल्वे स्टेशन परिसर, रेल्वे फाटक तथा रेल्वे अंडरब्रिज का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के साथ ही विकास कार्यों को गति देने, आमजनता को शासन की विभिन्न योजनाओं सहित आधारभूत सुविधाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने तथा नगरीय और ग्रामीण व्यवस्थाओ को सुदृढ़ तथा सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न…
Read Moreसरोगेसी कानून के संबंध में हुई प्रथम कार्यशाला : सरोगेसी उन्मुक्त विचार नहीं, जबकि अब यह कानून का रूप ले चुका है, जिसका पालन हर व्यक्ति को करना होगा – प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय हेमंत सराफ
सरोगेसी कानून महिलाओं के अधिकारों की व्याख्या के साथ साथ कानूनी संरक्षण भी प्रदान करता है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जिला न्यायालय परिसर रायपुर में आज संचालनालय स्वास्थ्य सेवा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में सरोगेसी कानून 2021पर राज्य की प्रथम प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री हेमंत सराफ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री भीम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान न्यायधीश…
Read Moreमांझिनगढ़ को जैव विविधता पार्क के रूप में विकसित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा, भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंध रहे 101 जोड़ो को दिया आशीर्वाद 154 करोड़ से अधिक के 145 विभिन्न विकास कार्यों का किया वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव जिले के बांसकोट में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा की स्थापना, मांझीनगढ़ पर्यटन स्थल को जैव विविधता पार्क के रूप में जंगल सफारी की तर्ज पर विकसित करने तथा उप स्वास्थ्य केंद्र गम्हरी का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उन्नयन करने के साथ ही बांसकोट में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी…
Read More