समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम यहां निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित शासन की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा ग्रामोद्योग आदि विभागों की योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान विभागीय अधिकारियों को उनके सही ढंग से संचालन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव श्री आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के…
Read MoreMonth: March 2023
मंत्री रविन्द्र चौबे के विभागों के लिए 16794 करोड़ 55 लाख 24 हजार रुपए की अनुदान मांगे पारित, वर्ष 2019-20 की तुलना में कृषि और संबद्ध विभागों के बजट में 30 प्रतिशत की वृद्धि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज संसदीय कार्य, कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, जल संसाधन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के विभागों के लिए कुल 16794 करोड़ 55 लाख 24 हजार रुपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित की गईं। इनमें राज्य विधान मंडल के लिए 79 करोड़ 88 लाख 47 हजार रुपए, कृषि विभाग के लिए 5354 करोड़ 96 लाख 13 हजार रुपए, पशुपालन विभाग के लिए 526 करोड़ 83 लाख 57 हजार रुपए, मछलीपालन विभाग के लिए 93 करोड़ 22 लाख 51 हजार रुपए,…
Read Moreमुख्यमंत्री आज अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल
भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित कोण्डागांव, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित समारोह में होंगे शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 18 मार्च को भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित कोण्डागांव, बालोद और बालौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.15 बजे कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम बांसकोट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां भक्त माता कर्मा जयंती एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में…
Read Moreकोटपा एक्ट का पालन नहीं करने वाले 8 पान ठेला पर हुई चालानी कार्यवाही
लोगों को जागरूक करने निकली जागरूकता रथ नियमों के पालन हेतु दिए गए निर्देश, कोटपा एक्ट बोर्ड का किया गया वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ तम्बाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के दिशा-निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा के मार्गदर्शन में रायगढ़़ शहरी क्षेत्र में बेलादुला सिग्नल चौक क्षेत्र के आस-पास स्थित पान ठेलाओं में कोटपा एक्ट-2003 अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही पुलिस विभाग तथा खाद्य एवं औषधि विभाग के ड्रग इंस्पेक्टरों के द्वारा संयुक्त रूप से कोटपा…
Read Moreआय, जाति, निवास एवं नकल के लिए लोगों को भटकना ना पड़े, रखे ध्यान – कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक
आदेश पारित होने के पश्चात प्राथमिकता के साथ करें अभिलेख दुरुस्ती का कार्य नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सहयोग से अतिक्रमण पर करें कार्यवाही लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के साथ करें निपटारा, भू-अर्जन प्रकरण में अवार्ड पारित होने पर संबंधितों को दे सूचना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को आय, जाति, निवास एवं नकल जैसे छोटे-छोटे दस्तावेजों के लिए भटकना ना पड़े सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री…
Read Moreकलेक्टर से मिलने पहुंचे रेंगालपाली के ग्रामीण, अगले खरीफ के पहले गांव में नहर का काम पूरा कराने की रखी मांग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रेंगालपाली के ग्रामीण आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्टर श्री सिन्हा से मिलकर रेंगालपाली में केलो नहर का काम जल्द पूरा करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में नहर का काम लगभग 75 फीसदी पूरा हो चुका है। उन्होंने मांग रखी कि अगले खरीफ के पहले नहर का काम पूरा कर लिया जाए जिससे उन्हें सिंचाई के लिए पानी मिल सके। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि काम जल्द पूरा किया जाएगा।…
Read Moreपीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार होगी कड़ी कार्रवाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक गत दिवस जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पंजीकृत संस्थाओं, पंजीयन, पूर्व पंजीयन फार्म-बी में नवीन सोनोग्राफी मशीन का नाम जोडऩे, निरीक्षण एवं अन्य विषयों पर समिति के अनुमोदन पर चर्चा की गई। बैठक में शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ.श्रीमती विभा मिंज, भेषज विशेषज्ञ डॉ.पी.के.गुप्ता, प्रसुति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.उपमा पटेल, जिला अभियोजन श्री वेद प्रकाश पटेल, श्रीमती रिंकी पाण्डेय एवं श्री लीनू…
Read Moreएचआईवी एवं एड्स स्क्रीनिंग शिविर आयोजित, 198 लोगों का किया गया स्क्रीनिंग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के दिशा-निर्देशन में एचआईवी एवं एड्स स्क्रीनिंग शिविर 16 मार्च को जूटमिल क्षेत्र एवं 17 मार्च को ढिमरापुर दीनदयाल कॉलोनी, रायगढ़ में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 198 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया। इस दौरान चिकित्सक डॉ.आकाश शर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश गुप्ता, काउंसलर श्रीमती कांति तिवारी- श्रीमती प्रीति नायक, स्टाफ नर्स रंजीत पटेल, लैब टेक्नीशियन विकास पटेल, आर.एच.ओ. दुर्गेश चौहान एवं अन्य पैरामेडिकल उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन हेतु संबंधित क्षेत्र के पार्षद जनप्रतिनिधियों का सहयोग एवं…
Read Moreकृषि विज्ञान केंद्र द्वारा उकठा रोग प्रबंधन हेतु ग्राफ्टेड बैंगन का किया गया प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ निकरा परियोजना अंतर्गत गोद ग्राम जुनवानी में सोलेनेसी कुल के सभी फसलों जैसे टमाटर, बैगन आदि पौधों में वर्ष भर सडऩे-गलने एवं मरने आदि कि समस्या बनी रहती थी, जिससे किसानो को बहुत ज्यादा नुकसान होता था। फलस्वरूप इस भयंकर समस्या से परेशान होकर किसान बैंगन कि खेती छोडऩे लगे थे, जिसके निदान हेतु कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ के निकरा परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.बी.एस.राजपूत के मार्गदर्शन एवं विशेष प्रयास में केंद्र के वैज्ञानिकों जिसमें परियोजना के सह अन्वेषक व मृदा…
Read Moreदिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचान पत्र बनाने शिविर आयोजित, 286 दिव्यांगजन हुए उपस्थित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में आज ग्राम-लोईंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी)कार्ड बनाये जाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा उपस्थित थे। शिविर में कुल 286 दिव्यांगजन उपस्थित हुए। जिनमें से अस्थिबाधित के 74, मानसिक दिव्यांगता के 61, दृष्टिबाधित के 4 एवं सिकलसेल के 8 इस तरह कुल 147 दिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी बनाये जाने हेतु प्रमाणीकरण किया गया। मेडिकल टेस्ट हेतु 38 दिव्यांगजनों को रेफर…
Read More