आदिवासी विकास विभाग में श्रीमती बुदनी कश्यप को मिली अनुकंपा नियुक्ति !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर :  कलेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में आदिवासी विकास विभाग द्वारा शासकीय सेवक स्वर्गीय श्री लखु राम मौर्य की असामयिक मृत्यु होने के उपरांत उनके आश्रित परिवार की पुत्री श्रीमती बुदनी कश्यप ग्राम पंडरीपानी (मावलीगुड़ा) तहसील जगदलपुर को कन्या आश्रम सेढ़वा विकासखंड दरभा में आकस्मिकता निधि स्थापना अन्तर्गत भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई।

Read More

कलेक्टर के प्रयासों से वनांचल क्षेत्र में प्रारंभ हुए 12 नये आंगनबाड़ी केंद्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल की निर्देश पर सोनाखान एवं कसडोल के वनांचल क्षेत्र में शासन द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र की स्वीकृति के 6 साल बाद आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन शुरू हुआ है। जिसमें जो केन्द्र शुरू हुआ है उसमें अवराई क्रमांक 02, बड़गांव क्रमांक 02, चरौदा क्रमांक 02, राजादेवरी क्रामंक 1,एवं 2, गनियारी, बिलारी क्रमांक 3, छाता, भानपुर क्रमांक 1,एवं 2, खैरा क्रमांक 02, थरगांव क्रमांक 01 शामिल है।उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा वर्ष 2017 में जिले में कुल 185 आंगनबाड़ी एवं 17 मिनी आंगनाबाड़ी केन्द्र की स्वीकृति दी…

Read More

होली का रंगों भरा पर्व समूह की महिलाओं के लिए रहा बहुत खास, बिहान की महिलाओं ने बनाये फूल-पत्तियों से बनाए उम्दा रंग

मुख्यमंत्री निवास में बिहान हर्बल गुलाल से मनाया गया होली उत्सव बिहान हर्बल गुलाल के अनोखे प्राकृतिक रंगों की रही खूब डिमांड  समूह की महिलाओं ने कमाए 4 लाख 8 हजार रूपए समूह की महिलाओं के जीवन में बिखरे खुशी के रंग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव इस बार होली का रंगों भरा पर्व समूह की महिलाओं के लिए बहुत खास रहा। उनका उल्लास और खुशी दुगुनी हुई है। समूह की महिलाओं ने फूल, पत्तियों, भाजियों से अनोखे प्राकृतिक रंग बनाये। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर महिला समूह ने…

Read More

17 मार्च को राज्य में मनाया जाएगा ‘तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस’ : राज्य में गैर धूम्रपान या चबाने वाले तंबाकू उपयोगकर्ता अधिक, जागरूकता लाने की है आवश्यकता !

स्वास्थ्य संचालक ने राज्य के समस्त सीएमएचओ को दिया निर्देश आयोजन में राज्य के तीन बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को पुरस्कृत भी किया जाएगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर :  राज्य में तंबाकू उपयोग विशेषकर गैर धूम्रपान या चबाने वाला तंबाकू का उपयोग अत्यधिक किया जाता है, जो कि चिंता का विषय है। इसके प्रति लोगों में जन चेतना जागृत करने और गैर घूम्रपान या चबाने वाले तंबाकू का उपयोग नहीं करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश में 17 मार्च…

Read More

कुनकुरी नगर में धूमधाम से मनी होली, रंगों में सराबोर हुए लोग, महिलाएं भी निकली टोलियों में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी होलिका दहन के बाद रंगों की फुहार के बीच होली के खुमार में हर कोई डूबा हुआ नजर आया। जिले भर में धूमधाम से होली मनाई गई। कुनकुरी शहर में हुड़दंगियों का जुलूस निकला। जगह-जगह पर लगे डीजे सिस्टम पर युवा खूब थिरके। गिले शिकवे भुलाकर लोग एक दूसरे के गले लगे। पूरा शहर रंगों से सरोबार रहा। गली-गली, घर-घर बच्चों ने खूब गुलाल उड़ाया। जो भी दिखा उसे रंगों से पोत दिया। बुधवार को दोपहर तक शहर में रंगों की बौछार होती रही। इस दौरान…

Read More

होली पर्व : कलेक्टर, एसपी एवं निगम आयुक्त के परिजनों ने होली के अवसर पर बाल गृह, वृद्धाश्रम एवं अनाथालय पहुंच कर बांटी खुशियां,मिठाई, रंग-गुलाल, वस्त्र आदि का किया वितरण !

बच्चों एवं बुजुर्गों को दी होली की शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : रंगों और भाई चारे के प्रतीक ‘होली पर्व’ के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों के परिजनों ने जरूरतमंदों के पास पहुंचकर खुशियां बांटी। कलेक्टर श्री संजीव झा की धर्मपत्नि श्रीमती रचना झा, पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण की धर्मपत्नी श्रीमती श्रेया, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे की धर्मपत्नी श्रीमती अदिति पांडे एवं सीएसपी श्री विश्वदीपक त्रिपाठी की धर्मपत्नी श्रीमती आरती त्रिपाठी ने शहर के बाल गृह, बालिका गृह, वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों…

Read More

कलेक्टोरेट में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारी-कर्मचारियों ने खेली होली, कलेक्टर संजीव झा ने जिलेवासियों को होली पर्व की दी बधाई !

शांति और सौहार्द्र के साथ होली मनाने तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील की थी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : कलेक्टोरेट सभा कक्ष में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टोरेट में मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने रंगो के त्यौहार होली के अवसर पर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित प्राकृतिक गुलाल लगाया। उन्होंने सभी को प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील के साथ…

Read More

जन चौपाल : कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग संतोष जायसवाल को तत्काल मिला मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, जन चौपाल में 28 लोगों ने प्रस्तुत किए आवेदन

कलेक्टर संजीव झा ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : कलेक्टर संजीव झा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जन चौपाल में 28 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में दुरपा रोड कोरबा निवासी दिव्यांग संतोष जायसवाल ने कलेक्टर संजीव झा को आवेदन देकर बताया कि दिव्यांग होने के कारण उसको आने-जाने में परेशानी होती…

Read More

17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का “राजनांदगांव” स्टेशन में अस्थायी प्रायोगिक ठहराव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिकंदराबाद एवं दरभंगा के मध्य चलने वाली 17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के “राजनांदगांव” स्टेशन पर दिया जा रहा है । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए 22 मार्च’ 2023 से दिया जा रहा है । राजनांदगांव एवं राजनांदगांव से पहले एवं बाद के स्टेशनो में गाड़ी की ठहराव की समय-सारणी इस प्रकार है –  17007 सिकंदराबाद – दरभंगा एक्सप्रेस   स्टेशन 17008 दरभंगा – सिकंदराबाद…

Read More

रेलवे : संरक्षा के सजग प्रहरी को महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह की शुरुआत में आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 07 मार्च’ 2023 को बिलासपुर मंडल में कार्यरत संरक्षा कोटि के कर्मचारी को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक आलोक कुमार के द्वारा सम्मानित किया…

Read More