मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत श्रीमती अंजू को मिली सहायता, कपड़ो की सिलाई कर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई कराने में मिली मदद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग कोई ऐसा काम सीखें जो बाजार में प्रचलित हो और जिससे आप अच्छा कमा सकते हों। लोगांे में कुछ करने का हुनर हो तो वह कम पूंजी लगाकर भी पैसा कमा सकते हैं। फैशन के दौर में कपड़े को लेकर लोगों में बेशुमारी है। व्यक्ति चाहे अमीर हो या गरीब सभी को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले 3 चीजे कपड़ा, रोटी और मकान की सभी को जरूरत होती है। जिन लोगों के पास रोजगार नही और उनमें कुछ करने का जुनून है तो सिलाई कार्य…

Read More

जिला अस्पताल के रिनोवेशन के लिए एनएसपीसीएल ने सौंपा एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपए का चेक, एनएसपीसीएल दो किश्तों में जिला अस्पताल के रिनोवेशन के लिए देगा सहयोग, पहली किश्त कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को सौंपी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग जिला अस्पताल के रिनोवेशन के लिए एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपए की पहली किश्त सीएसआर अंतर्गत एनएसपीसीएल के अधिकारियों ने कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा को सौंपी। एनएसपीसीएल के बिजनेस यूनिट हेड श्री सूर्यकांत राय ने यह चेक कलेक्टर श्री मीणा को सौंपा। इस मौके पर कंपनी के उपमहाप्रबंधक श्री अब्दुल वसीम भी मौजूद रहे। एनएसपीसीएल सीएसआर मद के अंतर्गत तीन करोड़ चार लाख रुपए की सहायता जिला अस्पताल को रिनोवेशन के लिए देगा। दूसरी किश्त अप्रैल महीने में दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल…

Read More

चिटफंड निवेशकों को राहत दिलाने तेजी से करें कार्रवाई, राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग चिटफंड निवेशकों को राहत दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए तेजी से कार्य करें। इसके लिए चिटफंड कंपनियों की संपत्ति पर कुर्की आदि की कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में विस्तार से अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जनचौपाल में कई ऐसे प्रकरण आते हैं जिसमें हितग्राही ऋण लेने के लिए अपनी जमीन को बैंक में बंधक रख देते हैं। ऋण चुकता किए बिना ही बंधक रखी जमीन…

Read More

कलाप्रेमियों के लिए भिलाई में बनेगा आर्ट कम एक्जिबिशन सेंटर, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए पुलगांव में बनेगा आवासीय परिसर

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने मनोरंजन और शिक्षा से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण अधोसंरचना की प्रगति की समीक्षा ली समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग भिलाई में कलाप्रेमियों को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए एक और अच्छी जगह मिलने वाली है। जिला प्रशासन ने भिलाई में आर्ट कम एक्जीबिशन सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। इस सेंटर में ललित कलाओं के प्रदर्शन के लिए अच्छा स्पेस कलाकारों को मिल सकेगा। पेंटिंग प्रदर्शनियों के लिए अच्छी कला गैलरी यहां उपलब्ध होगी। इसके अलावा सेंटर में एक बढ़िया वीडियो रिकार्डिंग स्टूडियो भी होगा। डिजिटल…

Read More

आबकारी विभाग द्वारा 178.92 बल्क लीटर मदिरा जप्त किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी अधिकारी नोहर सिंह ठाकुर एवं जिला आबकारी अधिकारी अशोक सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब धारण विक्रय एवं परिवहन की सूचना पर त्वरित  कार्यवाही कर 2 अलग-अलग प्रकरण कायम किये गए। जिसमें आरोपी आशाराम यादव पिता गंगाराम यादव साकिन – मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जाकर जेल दाखिल किया गया। उनके पास एक काले रंग के बैग में 76 नग पाव देशी मदिरा मसाला एवं एक भूरे रंग के बैग…

Read More

एक सोनोग्राफी सेंटर निलंबित एवं तीन नर्सिंग होम को कारण बताओ सूचना जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत राज्य स्तरीय दल द्वारा निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर कलेक्टर एवं जिला समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी श्री कुंदन कुमार द्वारा शहर के सुनिता सोनोग्राफी सेंटर का लाइसेंस 15 दिवस के लिए निलंबित कर दिया गया है वहीं लाइफ लाइन हॉस्पिटल, किलकारी हॉस्पिटल एवं तेज सोनोग्राफी सेंटर को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि संस्थान के द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत पाई गई कमियों के कारण संस्था को आगामी 15 दिनों के लिए निलंबित किया…

Read More

पानी की समस्या वाले गांव में पहले शुरू होगा पानी पहुंचाने का काम, जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर आगामी ग्रीष्म ऋतु में गांव में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए पेयजल समस्या वाले गांवों में जल जीवन मिशन के पहले शुरू किए जाएंगे। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने पीएचई के अधिकारियों व ठेकेदारों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदारों को घर-घर पानी पहुंचाने के काम को गुणवत्तापूर्ण व तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि किसी गांव…

Read More

जगदलपुर के अंकित बिस्वास ने मिस्टर इंडिया क्लासिक फिजिक प्रतियोगिता की तैयारी की शुरू : मिस्टर छत्तीसगढ़ फिजिक का खिताब और 75 किलोग्राम श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर पिछले दिनों दुर्ग जिले के कुम्हारी में आयोजित प्रथम सीएम ट्राॅफी छत्तीसगढ़ राज्य ओपन बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर छत्तीसगढ़ फिजिक का खिताब और 75 किलोग्राम श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले जगदलपुर के अंकित बिस्वास ने मिस्टर इंडिया क्लासिक फिजिक प्रतियोगिता की तैयारी शुरु कर दी है। मिस्टर छत्तीसगढ़ फिजिक का खिताब प्राप्त करने वाले अंकित क्षेत्र के पहले बाॅडी बिल्डर हैं। शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत अंकित प्रतिदिन सुबह लगभग एक घंटा और शाम को लगभग एक से डेढ़ घंटे…

Read More

मनरेगा मजदूरी भुगतान का आधार बना आधार कार्ड, आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम के बारे में जागरूकता हेतु आवश्यक बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर मिनिस्ट्री आॅफ रूरल डेवलपमेंट भारत सरकार ने 1 फरवरी से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत श्रमिकों के मजदूरी भुगतान आधार कार्ड आधारित पेमेंट सिस्टम के अनुसार करने निर्देश जारी किया गया है। यह सिस्टम आधार कार्ड को बैंक का खाता से लिंक होने पर कार्य करेगा।  श्रमिकों को जिस बैंक में मनरेगा मजदूरी का भुगतान चाहिए, उस बैंक में जाकर अपना आधार नंबर को लिंक कराना होगा। उक्त जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे ने जिले के मनरेगा से जुड़े…

Read More

कलेक्टर ने किया टाटीबंध चौक का निरीक्षण, समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने कहा, आगामी 20 दिनों में  फ्लाईओवर का कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने टाटीबंध चौक के निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने टाटीबंध चौक में वर्तमान में हो रही यातायात की समस्या को दूर करने के उपाय, ब्रिज निर्माण उपरांत की यातायात सुगमता के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। टाटीबंध चौक में फ्लाईओवर निर्माण और दुर्ग तरफ से ब्रिज अप्रोच रोड को आगामी 20 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ भुरे ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों, ठेकेदारों एवं सभी संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा…

Read More