समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर चौबे कॉलोनी करबला तालाब के पूरे एक हिस्से को तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर मुरम डाल कर पाटा जा रहा है। लगभग 30 मीटर लम्बाई और 30 मीटर तालाब के अंदरूनी पानी वाले हिस्से को पाटा जा रहा है जिसका निरक्षण आज भाजपा पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के साथ किया । भाजपा पार्षद दल को स्थानीय नागरिकों से तालाब पाटने की शिकायत प्राप्त हुई थी । प्राचीन करबला तालाब जो कि चौबे कॉलोनी – गीता नगर क्षेत्र का एकमात्र तालाब है , जिसके…
Read MoreDay: March 4, 2023
तीन दिवसीय वृहद राजस्व शिविर का हुआ समापन, तीन दिनों में कुल 5629 आवेदनों का शिविर में निराकरण, सरिया तहसील में आयोजित हुआ आज राजस्व शिविर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण हेतु दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पाँचों तहसीलों में वृहद स्तर पर राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आज सरिया तहसील में वृहद राजस्व शिविर आयोजित किया गया। इस प्रकार तीन दिवसीय राजस्व शिविर का आज समापन हुआ। शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए एवं उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर स्थल में सभी तहसीलों में…
Read Moreजल जीवन मिशन जनसामान्य की सहूलियत के लिए है, कार्य को प्राथमिकता एवं पारदर्शिता के साथ करें पूर्ण, कार्य में धीमी प्रगति और गुणवत्ता में समझौता बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
किसी भी गांव से शिकायत आने पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही थर्ड पार्टी एजेंसी के कार्यों के मॉनिटरिंग के दिए निर्देश अधिकारी नियमित करें निरीक्षण, समस्या आने पर जनपद सीईओ को दे जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, इन कार्यों में धीमी प्रगति और गुणवत्ता को लेकर समझौता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।…
Read Moreमोर आवास मोर अधिकार रोक रहे हैं भूपेश सरकार, पिछले 4 वर्ष में भूपेश सरकार में यह सारे कार्य बंद पड़े हैं – अरूण साव
भाजपा आवासहीन परिवार को उनका अधिकार दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है – अरूण साव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के आवास छीना। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए कहा कि क्या किसी योजना में सिर्फ प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा है इसीलिए प्रदेश की आम गरीब जनता को उस योजना का लाभ आप नहीं देंगे। स्तरहीन बयानों के लिए पहचान बना चुकी छत्तीसगढ़ की…
Read Moreसूरजपुर पुलिस ने सौहार्द्र और भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने ली शांति समिति की बैठक : होली त्यौहार पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी.
घटना को तुरंत ही थाना-चौकी प्रभारियों को बताएं एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने होली पर्व सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक लेने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर, झिलमिली, चौकी उमेश्वरपुर, तारा, करंजी, लटोरी, चेन्द्रा सहित अन्य थाना-चौकी प्रभारियों ने शनिवार को क्षेत्र के कार्यपालिक दण्डाधिकारी की मौजूदगी में जनप्रतिनिधि, सरपंच, पार्षद व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में होली पर्व…
Read Moreसीजीएमएससी के अध्यक्ष ने किया 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 35 गांव के 5500 उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर सीजीएमएससी के अध्यक्ष व लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने शनिवार को ग्राम तुरना में 33/11 केवी के विद्युत सब स्टेशन का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। करीब 2 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले इस सब स्टेशन से 35 गांव के 5 हजार 500 उपभोक्ताओं को फ़ायदा होगा। विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि 33 /11 केवी के सब स्टेशन का भूमिपूजन किया गया है जिससे आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के 35 गांव के करीब 5500 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। सब…
Read Moreजिला अस्पताल में जशपुर डाक्टरों की टीम ने महिला के स्तन कैंसर का सफल आपरेशन कर लोगों का विश्वास बढ़ाया : जिला अस्पताल के डां भूपेश भगत और डां संदीप भगत की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मेहनत से आपरेशन को सफल बनाया
महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारी का स्तन कैंसर का ईलाज अब तक बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों में ही होता था महिला ने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन ने 1 लाख ईलाज का पूरा खर्च वहन किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ अंचल जशपुर के जिला अस्पताल में भी बड़े शहरों की तरह गंभीर बीमारियों का सफलता पूर्वक आपरेशन किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से शुक्रवार 3 मार्च 2023 को डाक्टरों की टीम ने एक महिला का स्तन कैंसर…
Read Moreजशपुर जिला अंतर्गत कांसाबेल विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया रक्त दान शिविर, कलेक्टर ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरेज की व्यस्था करने दिए निर्देश
गंभीर मरीजों को तत्काल खून चढ़ाया जा सके इस लिए जशपुर जिला प्रशासन बना रहा व्यवस्था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है। जहां युवा आम नागरिक अधिकारों, कर्मचारियों और डाक्टरों की टीम ने भी उत्साह के साथ अपना रक्त दान किया। जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने सार्थक पहल करते हुए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरेज की व्यस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में कांसाबेल विकास खंड में…
Read Moreजशपुर : कन्या महाविद्यालय में बालिकाओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित, उत्साह के साथ बालिकाओं ने खो खो एवं दौड़ में भाग लिया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। और विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खो खो एवं 100 मीटर दौड़ का आयोजन कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया गया है। जहां बालिकाओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।
Read Moreमहिला मड़ई: महिलाओं में दिखी स्वावलंबन की झलक, कोरिया के आचार-पापड़, जांजगीर के कोसा, चलो संगी मड़ई में खाबो मिलेट के डोसा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजधानी में चल रहे महिला मड़ई में दिखी महिलाओं की आर्थिक तरक्की की झलक। प्रदेशभर से महिला समूह अपने उत्पादों को लेकर यहां पहुंची है। इनमें जांजगीर का प्रसिद्ध कोसा, बस्तरिया आर्ट की विभिन्न कलाकृतियां, मिलेट के स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद, हस्तशिल्प और अन्य सजावटी सामान ने प्रमुख रूप से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। महिलाओं द्वारा इस मड़ई में 64 स्टॉलों के जरिये अपने समूह के उत्पादों में सामाग्री की बिक्री सह प्रदर्शनी लगाई गई थी। महिला बाल विकास विभाग द्वारा बीटीआई ग्राउंड में आयोजित…
Read More