समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर आज अभनपुर तहसील के आमजनों से राजस्व संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए सुबह 10 बजे से राजस्व शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में राजस्व प्रकरणों- नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। आयोजित शिविर में कई हितग्राहियों के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ अपर कलेक्टर श्री बी.बी.पंचभाई,अनुविभागीय…
Read MoreDay: March 16, 2023
आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषण चौपाल का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा राज्य शासन से प्राप्त निर्देश अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में पोषण अभियान अंतर्गत समुदाय आधारित गतिविधि सुपोषण चौपाल के माध्यम से गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को उचित स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सकारात्मक व्यवहारों में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। सुपोषण चौपाल जिले के समस्त 2559 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया गया। सुपोषण चौपाल के आयोजन में सामाजिक/ पारंपरिक गतिविधियां जैसे गोदभराई अन्नप्राशन के साथ-साथ पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधित संदेशों, सलाह/परामर्श आदि कार्यक्रम को आंगनबाड़ी केंद्रों…
Read Moreजिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत शासी परिषद की बैठक संपन्न : बैठक में लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय भी वर्चुअल रूप से हुई शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत शासी परिषद की बैठक आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित हुई। यह बैठक ऑनलाईन-भौतिक माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत ऑडिट के अनुमोदन के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण के अलावा प्रबंधकारिणी समिति द्वारा पारित प्रस्तावों डीएमएफ पोर्टल के माध्यम से कार्यों की स्वीकृति, जिला खनिज संस्थान न्यास का वार्षिक प्रतिवेदन तैयार करने की कार्यवाही, महालेखाकार द्वारा ऑडिट रिपोर्ट के संबंध में जानकारी एवं शासन द्वारा जारी…
Read Moreजनजाति वर्ग के लोगों से संबंधित प्रकरणों का त्वरित व समय सीमा में करें निराकरण-श्री पोटाई
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नितिन पोटाई ने अजजा वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नितिन पोटाई ने आज पंचवटी विश्राम गृह के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के लिए संचालित शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। श्री पोटाई ने बैठक में रखे गए एजेंडों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित…
Read Moreडेंगू पर शीघ्र नियंत्रण के लिए करें प्रतिबंधात्मक उपाय : डेंगू-मलेरिया रोकथाम एवं बचाव हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक उपायों पर जोर दिया। गुरुवार को जिला कार्यालय के आस्था कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही युवोदय, एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों का सहयोग लें। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किए जाने पर भी जोर देते हुए कहा कि इसके लिए मास्टर ट्रेनरों को तैयार किया जाए। कलेक्टर ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त मात्रा में छिड़काव हेतु दवा एवं उपकरणों की…
Read Moreकमिश्नर श्री धावड़े ने किया अन्तागढ अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कमिश्नर श्याम धावड़े ने कांकेर जिला के अंतिम छोर में संचालित अनुविभागीय दंडाधिकारी और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरणों सहित कार्यालय के अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यालय में शासकीय कार्य से पहुँचे ग्रामीणों से राजस्व विभाग की सेवाओं और शासकीय योजनाओं का क्षेत्र में क्रियान्वयन के सम्बंध में चर्चा किए। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम, एसडीएम श्री केएस पैकरा, तहसीलदार आर बंजारे, वरिष्ठ निज सहायक श्री हरेंद्र जोशी भी उपस्थित…
Read Moreस्थानीय और माड़ क्षेत्र के लोंगों को दिया जाए शासकीय योजनाओं में प्राथमिकता – कमिश्नर श्याम धावड़े
कमिश्नर ने किया नारायणपुर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कमिश्नर श्याम धावड़े ने कहा कि नारायणपुर जिले में सभी शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किया जाए और योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के तौर पर यहाँ के स्थानीय व माड़ एरिया के लोंगों को दिया जाए। कमिश्नर ने जिले में मसाहती गांव का सर्वे कार्य और मसाहती पट्टा धारक 720 किसानों के द्वारा धान को समर्थन मूल्य में विक्रय करने की सराहना किए। उन्होंने माड़ एरिया के सभी हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने…
Read Moreकमिश्नर श्याम धावड़े ने नारायणपुर जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
आयुष्मान कार्ड बनाकर हितग्राहियों को दिया जाए योजना का लाभ – श्री धावड़े समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर आयुक्त बस्तर श्री श्याम धावड़े ने नारायणपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर ने अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की प्रतिदिन की उपस्थिति, ओपीडी के औसत के आधार पर लैब में टेस्ट की जानकारी लिए और अस्पताल के आपात कालीन कक्ष, लेबर कक्ष, एनआरसी कक्ष, निर्माणधीन हमर लैब का निरीक्षण किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजित वसंत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश ध्रुव, डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम, एसडीएम…
Read Moreपिस्टलनुमा हथियार लेकर एनटीपीसी निजी सुरक्षा कर्मियों को गाली-गलौच कर धमकाने वाले आरोपियों को दर्री पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल !
आरोपियों के विरूद्ध थाना-दर्री, जिला-कोरबा में अपराध क्रमांक 75/23 धारा-294 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि कल दिनांक 15 मार्च 23 को रात्रि करीबन 8:30 बजे एनटीपीसी कालोनी ऊर्जा द्वार में मोटर सायकल क्रमांक CG -12 AY- 5582 में सवार दो ब्यक्ति गलत साइड से कालोनी में घुसने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें ऊर्जा नगर गेट में तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोकने पर उक्त दोनों ब्यक्ति गुस्से…
Read Moreनाबालिग लड़की को भगाकर जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने में दर्री पुलिस को मिली सफलता, भेजा जा रहा न्यायायिक रिमांड पर !
आरोपी के विरुद्ध थाना-दर्री, जिला-कोरबा में अपराध क्रमांक 74/23 धारा-363, 376 भादवि, 4, 6, पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना दर्री क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने कल दिनांक 15 मार्च 22 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मनीष धृतलहरे पिता दीपचंद उम्र 19 वर्ष तुमसे बहुत प्यार करता हूँ, शादी करूँगा, कहकर इसे भगा ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 74/23 धारा-363, 376 भादवि, 4, 6, पाक्सो एक्ट…
Read More