विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्ष संपदा योजना का किया शुभारंभ, जशपुर विकासखंड के ग्राम लोखंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विभिन्न जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने हेतु किया प्रोत्साहित लोखंडी के हितग्राही सुनील सिंह के 4.5 एकड़ भूमि में सागौन के 1060 पौधे का किया जाएगा रोपण योजना के तहत जिले के कुल 591 हितग्राहियों के 1067 एकड़ भूमि का किया गया चयन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना‘‘ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री…

Read More

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न : 28 मार्च को जिला अस्पताल जशपुर में लगाया जाएगा स्वास्थ्य शिविर, रायपुर एम्स के डॉक्टर मरीजों का निःशुल्क करेगें ईलाज – कलेक्टर

हड्डी रोग विशेषज्ञ, हदय रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक, कान, गला विशेषज्ञ और सर्जन रायपुर से आएंगें कलेक्टर ने रीपा के कार्यो में प्रगति लाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने जिले में ब्लड स्टोरेज यूनिट, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति, पेंशन, राशन कार्ड, कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री घोषणाओं को अमल और जिले के लिए बजट में शामिल कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की और…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत ग्राम पंचायत खरकट्टा में ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खरकट्टा में ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित कर कुपोषण को दूर करने के उपाय, पौष्टिक आहार, गर्भवती महिलाओं, बच्चों का टीकाकरण, पंजीयन, एनसी जांच, सिकलिन बिमारी से प्रभावित मरीजों को नियमित दवाई सेवन की जानकारी, उच्च जोखित गर्भवति माताओं को स्वास्थ्य संबंधित विशेष सलाह, संस्थागत प्रसव के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करना, हिमोग्लोबिन जांच, मलेरिया जांच के साथ स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी दी जाती है। ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति में महिला बाल विकास…

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

शासकीय कर्मचारियों एवं स्थानीय युवाओं ने उत्साह पूर्वक किया रक्तदान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से जशपुर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित किए गए हैं। जिनके सुचारू रूप से संचालन हेतु पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता हेतु जिले के विभिन्न विकासखण्डों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जरूरतमंद मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ब्लड उपलब्ध कराई जा सके। इसी कड़ी में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में रक्तदान शिविर का…

Read More

जशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजनों हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखण्ड के ग्राम गोरियाटोली  निवासी स्व. रुदन बैरागी की तालाब के पानी में डूबने से 19 फरवरी 2021 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी कबुतरी गिरी एवं सुखनी बैरागी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर में प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को चिकित्सा क्लीनिक का होगा आयोजन

सिकलसेल, थैलीसिमिया, हृदय रोग के मरीज एवं गैर संक्रामक रोग से ग्रसित गंभीर मरीजों का किया जाएगा जांच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला चिकित्सालय जशपुर में प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से सिकलसेल, थैलीसिमिया, हृदय रोग के मरीज एवं गैर संक्रामक रोग से ग्रसित गंभीर मरीजों के जांच एवं उपचार हेतु संगवारी टीम अंबिकापुर के सहयोग से चिकित्सा क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला नोडल अधिकारी चिरायु, खण्ड चिकित्सा अधिकारी और सभी विकासखण्ड के…

Read More

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी लगाने के नाम से वर्ष 2022 में की गई थी 2,80,000/- रूपये की धोखाधड़ी.

आरोपी रीना चावरिया उम्र 49 वर्ष निवासी बेलदार पारा चांपा को दिनांक 20 मार्च  23 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया आरोपी रीना चावरिया के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 153/23 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी शेरा सोनवानी निवासी बेलदार पारा चांपा द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि रीना चावरिया उम्र 49 वर्ष निवासी बेलदार पारा चांपा द्वारा नगर पालिका चांपा में प्रार्थी के पिता मृतक स्वर्गीय चन्द्रशेखर सोनवानी की जगह पर…

Read More