समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर : कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने संभाग से सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों में गठित जिला स्तरीय ओव्हरसाईट कमेटी के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पारित निर्णय एवं कर्तव्यों का पालन के साथ-साथ सीसीटीव्ही और उनके उपकरणों की देख-रेख, रख-रखाव और उपकरणों की निरंतर मॉनिटरिंग, नगर पुलिस अधीक्षकों एवं उप पुलिस अधीक्षकों और संबंधित थाना प्रभारी को सीसीटीव्ही तथा उपकरणों के कामकाज और रखरखाव के लिए निर्देशित करने, सीसीटीव्ही के कामकाज के…
Read MoreDay: April 10, 2023
जशपुर : कलेक्टर जनदर्शन में 21 आवेदन हुए प्राप्त, अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर सुनी, मांग एवं समस्याएं
निराकरण के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में 21 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री आई. एल. ठाकुर ने जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और आवश्यकताओं को सुना। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए सभी आवेदकों की समस्याओं को उन्होंने पूरी गंभीरता व विनम्रता से सुनते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज के जनदर्शन में बेजा कब्जा, बोरिंग में गंदा पानी, पानी की…
Read Moreबगीचा विकास खंड के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार के लिए 16 से 27 अप्रैल तक लगाया जाएगा स्वास्थ्य शिविर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजाति में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए बगीचा विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। और लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। बगीचा विकास खंड के ग्राम कुरूमकेला और डुमरपानी में आगामी 16 अप्रैल 2023, महादेवजबल और लेदरापाठ में 17 अप्रैल 2023, गासेबन और कोठीपाठ में 18 अप्रैल 2023, साजापानी और बंधकोना में 19 अप्रैल 2023, राजपुर और कलिया में 20 अप्रैल 2023, कुटमा और कुहापानी में…
Read Moreमुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से जशपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं, परीक्षण के उपरांत दी जा रही है निःशुल्क दवाईयॉ
4,48,326 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दूरस्थ एवं ग्रामीण जनों की स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक योजना का प्रारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों के लोगों को बिना किसी परेशानी के स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। जशपुर जिले में भी हाट बाजार क्लीनिक योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे यहां के निवासियों को अस्पताल के साथ ही विभिन्न हाट बाजारों में ही बेहतर स्वास्थ्य उपचार मिल रही है। योजना के…
Read Moreजशपुर :13 अप्रैल को 129 पदों हेतु किया जा रहा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 13 अप्रैल 2023 को पदो हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प हेतु वृन्दावन पब्लिक स्कूल, लुडेग, कोतबा, बागबहार, पण्डरीपानी जिला जशपुर में, एसीबीआई लाईफ शाखा पत्थलगांव जशपुर और छत्तीसगढ़ का पहरेदार अम्बिकापुर तीन क्षेत्रों में कुल 129 रिक्त पदो हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।जिसमें प्रचार्य के 04 पद, हिन्दी शिक्षक प्राथमिक मिडिल के 08 पद, अंग्रेजी शिक्षक प्राथमिक मिडिल के 08 पद, गणित…
Read Moreकलेक्टर श्री मलिक ने निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश : प्रगतिरत निर्माण कार्यो को तेजी से करें पूर्ण, कार्य में विलंब होने की स्थिति में ठेकेदारों पर लगाएँ जुर्माना !
नए राजिम मेला स्थल के समतलीकरण की भी जानकारी लेकर मेला स्थल पर मुरम बिछाकर 30 अप्रैल तक की समय-सीमा के भीतर समतलीकरण करने के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, आरईएस, जल संसाधन, विद्युत विभाग, पीएमजीएसवाय, पीडब्ल्यूडी सेतु एवं एडीबी के अंतर्गत प्रगतिरत निर्माण कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यो की सप्ताहवार प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेकर समय-सीमा के हिसाब…
Read Moreबाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा संचालित चक्षु अभियान का आठवा चरण ग्राम आरा से हुआ प्रारंभ, मरीजों का नेत्र परीक्षण कर पावर वाले चश्में एवं दवाइयां ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क की गईं वितरित !
कुल 828 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें 518 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर 416 मरीजों को पावर वाले चश्में वितरित किए गए. अन्य रोगों के 310 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें भी प्रदान की गयी दवा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : बाबा भगवानराम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव रामजी द्वारा गत वर्ष प्रारंभ कराए गए चक्षु अभियान का आठवां चरण रविवार 09 अप्रैल 2023 को ग्राम आरा जिला जशपुर में प्रारंभ हुआ, यह शिविर ग्राम आरा के गांधी चौक के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में…
Read Moreदोकड़ा की शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का मामला : स्कूल में रखे तीन नग कम्प्यूटर सेट एवं अन्य सामान की चोरी करने वाला आरोपी टंकेश्वर यादव हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
उक्त घटना में सहआरोपी एक अन्य अपचारी बालक भी है शामिल, आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ समस्त सामान किया गया जप्त, चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपियों के विरूद्ध धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राहुल सिंह उम्र 34 साल आई.टी.प्रशिक्षक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दोकड़ा ने दिनांक 08 अप्रैल 2023 को चौकी में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि स्कूल के आई.टी.…
Read Moreविश्व हिंदू परिषद के बंद को मिला जशपुर जिले में पूर्ण समर्थन, शांति बनाए रखने पुलिस प्रशासन ने की चाक चौबंद व्यवस्था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर के नेतृत्व में जशपुर शहर में निकला फ्लैग मार्च
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विश्व हिन्दू परिषद ने बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में बीते दिनों एक विशेष वर्ग समुदाय की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। भाजपा ने बंद का समर्थन किया है। बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, इस बंद को पूरी तरह से समर्थन मिला सुबह से ही लोगों ने स्व स्फूर्ति से दुकान को बंद रखा. बंद के दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था बनाई, कोतवाली टी आई रविशंकर…
Read Moreपहाड़ी कोरवा परिवार की सामूहिक आत्महत्या प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता पहुंचे राजभवन, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन !
इस प्रकरण की जाँच हाई कोर्ट के वर्तमान जज से कराये जाने और समय सीमा पर उसकी रिपोर्ट मंगाने की मांग की समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पहाड़ी कोरवा परिवार की सामूहिक आत्महत्या मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, सांसद सुनील सोनी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के नेताओं के साथ राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को इस मामले की उच्च स्तरीय…
Read More