अंबिकापुर में विशेष पिछड़ी जनजाति एवं वन अधिकार पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री कहा हमारी सरकार हर वंचित तबके तक उनके अधिकार पहुंचाने के लिए कर रही है काम

हमने उन सभी वर्गों का भी ध्यान रखा जो पात्र होने के बाद भी अपने अधिकारों से वंचित थे मुख्यमंत्री के हाथों बेरोजगारी भत्ता पाने वाले युवाओं को मिला प्रशिक्षण उपरांत नियुक्ति प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री ने विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को अपने हाथों से दिया शासकीय सेवा का नियुक्ति पत्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/अम्बिकापुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार गांवों, किसानों, आदिवासियों, मजदूरों, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। राज्य सरकार ने हर वंचित तबके तक उनके सामाजिक और आर्थिक अधिकार पहुंचाने…

Read More

शाला प्रवेशोत्सव : अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों को ‘सुघ्घर पढ़वैय्या योजना’ के निर्धारित मानदंडो में लाया जाएगा, कक्षाओं में नवीन, रोचक एवं प्रभावी शिक्षण प्रक्रियाओं को लागू किया जाएगा, अधिक से अधिक गांव होंगें शून्य ड्राप आउट घोषित 

‘‘स्कूल जतन योजना’’: स्कूल आकर्षक एवं सीखने के प्रभावी केन्द्र के रूप में होंगे विकसित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में इस साल शाला प्रवेशोत्सव 16 जून से 15 जुलाई तक मनाया जाएगा। प्रवेश उत्सव के आधार पर स्कूलों में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।  इस वर्ष अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों को ‘सुघ्घर पढ़वैय्या योजना’ के   निर्धारित मानदंडो में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप ‘‘स्कूल जतन योजना’’ शालाओं को आकर्षक एवं सीखने के प्रभावी केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। शिक्षकों के सतत्…

Read More

यातायात पुलिस जशपुर द्वारा शहर में मॉडिफाईड दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही.

न्यायालय द्वारा 5000/- रुपए का अर्थदंड किया गया वसूल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानु के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन पर यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन रक्षित निरीक्षक के नेतृत्व में आज दिनांक 11 जून 2023 दिन मंगलवार को यातायात पुलिस जशपुर द्वारा शहर में तेज गति, मॉडिफाई वाहन चालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही किया गया। इस दौरान एक मॉडिफाई मोटरसाइकल को जप्त कर किया गया जिसे आज दिनांक 13 जून 2013 को माननीय…

Read More

सरगुजा में 5 नए आत्मानंद स्कूल खुले, 39 शिक्षकों को मिली मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति

स्वामी आत्मानंद के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया सरगुजा में अब आत्मानंद स्कूलों की संख्या हुई 16 समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/अम्बिकापुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में 11 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित थे। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने 5 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल घोलने की घोषणा की थी। घोषणा पूरी होने के बाद अब जिले में कुल…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले 50 युवाओं को प्रशिक्षण के उपरांत मिला नियुक्ति प्रमाण पत्र

सरगुजा जिला बेरोजगारी भत्ता प्रकरणों के निराकरण में राज्य में अव्वल पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए मददगार बनी बेरोजगारी भत्ता योजना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/अम्बिकापुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना पढ़ाई कर रहे एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मददगार साबित हो रही है। योजना का लाभ लेकर बेरोजगार युवा खुद को प्रशिक्षित कर रहे हैं और प्रशिक्षण उपरांत नौकरी हासिल कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी बन रहे हैं। अंबिकापुर में रहने वाली सुभद्रा मिंज व स्टेला…

Read More

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के साथ 15 जून से शुरू होगा सघन कुष्ठ खोज व राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत 23 जिलों में होगी मलेरिया की जांच अभियान के आठवें चरण में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर 22 लाख लोगों की करेगी जांच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के साथ ही 15 जून से राज्य में सघन कुष्ठ रोग अभियान और राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान भी शुरू होगा। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के आठवें चरण में 23 जिलों में मलेरिया की जांच की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा करीब 22 लाख लोगों की मलेरिया जांच की जाएगी।…

Read More

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में एसीआई में मरीज को पहली दफ़ा लगा विश्व का सबसे छोटा पेसमेकर, प्रदेश में दिल के सरकारी अस्पताल में लीडलेस पेसमेकर लगाने का पहला मामला, विश्व का सबसे छोटा पेसमेकर विटामिन वाले कैप्सूल की साइज का, नाम है माइक्रा

एसीआई में आने से पूर्व पेसमेकर प्रत्यारोपण एवं इससे उपजी जटिलताओं से 8 से अधिक बार पीड़ित हुआ मरीज एसीआई में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं टीम ने हृदय के अंदर तैरता हुआ पेसमेकर लगाकर मरीज को दिया नवजीवन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में आज विश्व के सबसे छोटे आकार का पेसमेकर प्रत्यारोपित कर आठ बार हृदय की जटिल प्रक्रिया से गुजरे हुए मरीज को नया जीवन दिया गया। एसीआई में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं टीम ने…

Read More

नगरीय क्षेत्र ही नहीं अब ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिल रही पानी टैंकर की सुविधा, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज की नावाचारी सोच से ग्रामीणों को मिल रही सुविधा

जामटोली में मुंडा समाज के सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक कुनकुरी एवं संसदीय सचिव यू.डी.मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : पेयजल के लिए पानी टैंकर की व्यवस्था पहले नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम में ही हुआ करती थी, लेकिन ग्राम पंचायतों में टैंकर की व्यवस्था का नवाचारी कांसेप्ट संसदीय सचिव और कुनकुरी के विधायक यू.डी.मिंज ने कुनकुरी विधानसभा में दिया है. विधानसभा क्षेत्र के उन गाँव में जहाँ पेयजल की समस्या होती है, उन गाँव को चिन्हित कर पानी टैंकर प्रदान किया है. अब तक विधायक यू.डी.मिंज…

Read More

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय !

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली जेरीकेन में करीब 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया आरोपी सुरेंद्र सिन्हा पिता शिव प्रसाद सिन्हा उम्र 29 वर्ष साकिन भुतहा पारा बुंदेला के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत शिवरीनारायण पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12 जून 2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बुंदेला भुतहा पारा…

Read More

घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपी गोविंद कुर्रे पिता दशरथ कुर्रे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सिल्ली स्कूल पारा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध मुलमुला पुलिस द्वारा धारा 354,454 के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज ब्यूरो,  जांजगीर-चांपा मुलमुला : दिनांक 12 जून 2023 को पीड़िता ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि 11:00 बजे गांव का गोविंद कुर्रे घर के अंदर घुसकर हाथ-बांह को पकड़ रहा था, पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी गोविंद कुर्रे के विरुद्ध अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया। महिला…

Read More