घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग पाये जाने पर की गई जप्ती की कार्रवाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग रोकने के लिए जिला स्तर पर टीम गठित कर हॉटल एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सतत् जांच किया जा रहा है । इसी तारतम्य में घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग एवं अवैध गैस सिलेण्डर भंडारण के संबंध में सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा ब्लॉक कॉलोनी स्थित उमेश साहू के घर की जांच की गई। उमेश साहू के घर में कुल 08 नग घरेलू गैस सिलेण्डर अवैध रूप से रखा जाना पाया…

Read More

जिला पंचायत सीईओं ने ली गोधन न्याय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. ज्योति पटेल की अध्यक्षता में अनुविभागीय अधिकारी (कृषि), वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (कृषि). ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), समन्वयक (पीएमएवाय), खण्ड समन्वयक (एस.बी.एम.) तकनीकी सहायक, समस्त सचिव, रोजगार सहायक, मत्स्य निरीक्षक की गोधन न्याय योजना, प्रधानत्रमी आवास योजना (ग्रामीण), जी.पी.डी.पी., मत्स्य पालन हेतु तालाब आबंटन एवं ऑन लाईन आडिट के संबंध में समीक्षा बैठक जनपद सभाकक्ष पामगढ़ में आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ ने बैठक में गोधन न्याय योजना…

Read More

शासन की महत्वकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियों से महिलाएं बढ़ रही स्वावलंबन की ओर, मुर्गी पालन कर देव कुमारी की बदली जिंदगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा शासन की महत्वकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत गौठानों में आजीविका गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर हुई हैं। आज ये महिलाएं घरेलू कामकाज के साथ उत्साह और लगन के साथ आजीविकामूलक कार्यों को भी कर रही है। जांजगीर-चांपा जिले की बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ मे परियोजना अधिकारी श्री विकास सिंह के द्वारा सक्षम योजना के तहत सामान्य महिला श्रीमती देवकुमारी साहू ग्राम खोखसा को सक्षम योजनान्तर्गत 80 हजार रूपये ऋण दिलवाया गया। इनके द्वारा मुर्गी पालन…

Read More

जिन हाथों से होती थी गड्ढ़ों की खुदाई, अब होती है सिलाई : फैशन डिजाइनिंग व सिलाई का ले रही है प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा बस कुछ माह पहले की ही बात है। गरीबी में जीवनयापन करते हुए गांव कुकरीचोली की दुर्गा कंवर ने किसी तरह हायर सेकेण्डरी की परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन उन्हें अपने घर में आर्थिक सहयोग के लिए आगे की पढ़ाई छोड़ मजदूरी की राह में जाना पड़ा। दुर्गा का सपना था कि वह फैंशन डिजाइन का कुछ काम करें। कपड़े सिलाई करें और कुछ पैसे भी कमा सकें, लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही था। चूंकि पिताजी खेतों में मजदूरी करते हैं, ऐसे में…

Read More

पहले था बेरोजगार, राजेन्द्र अब हर महिने कमा रहा दस हजार रूपये, मिनीमाता स्वालंबन योजना से खोला जनरल स्टोर, डेढ़ लाख रूपये अनुदान भी मिलेगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिले के तिल्दा तहसील के रजिया गांव में रहने वाले राजेन्द्र कुमार कमल सरकारी योजना का लाभ लेकर आगे बढ़ने की एक और मिसाल बन गए है। राजेन्द्र पहले बेरोजगार थे। खेती किसानी के सीजन में मेहनत मजदूरी कर जीवन-यापन करते थे। अनुसूचित जाति के राजेन्द्र ने फिर मिनीमाता स्वालंबन योजना से गांव में छोटा फेंसी स्टोर खोला। अपनी मेहनत के बल पर राजेन्द्र का फेंसी स्टोर चल निकला और इससे हुई कमाई से राजेन्द्र ने बाजू में ही जनरल स्टोर भी शुरू कर लिया।…

Read More

गरीबों के उत्थान के लिए करें हर संभव कार्य : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर केंद्रीय  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने गरीबों के कल्याण को ध्यान में रखकर भरसक कार्य करने को कहा। गुरुवार को देर शाम जगदलपुर स्थित विश्राम भवन में उन्होंने बस्तर जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अधिक से अधिक परिवारों को बैंक लिंकेज के माध्यम से लाभान्वित करने को कहा, जिससे समूह के सदस्य आजीविका मूलक कार्य करते हुए आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। उन्होंने अमृत सरोवर योजना के तहत…

Read More

नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : पचास हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन सहित एक आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त कार भी की गई जप्त.

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना जयनगर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर जयनगर : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला के निर्देश पर अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी परिप्रेक्ष्य में बीते दिन थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि वेगेनार कार क्रमांक सीजी 10 एफ 0459 में एक व्यक्ति अम्बिकापुर की ओर से अवैध नशीली इंजेक्शन बिक्री करने हेतु कार में…

Read More

जशपुर जिले के बगीचा में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 14 जून को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर परिवहन विभाग द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मिडियम स्कूल, हाईस्कूल चौक बगीचा में 14 जून 2023 को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया है। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक व्यक्ति किसी भी लोक सेवा केन्द्र व च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं अथवा परिवहन विभाग की वेबसाइट चंतपअींंदण्हवअण्पद से स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर 14 जून 2023 का स्लॉट लेकर स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मिडियम स्कूल, हाईस्कूल चौक बगीचा में आवेदन सहित उपस्थित…

Read More

जशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजनों हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सन्ना विकासखण्ड के ग्राम खेड़ार निवासी मृतिका स्व. शनियो टोप्पो की आकाशीय बिजली से 02 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति जुगनू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Read More

जशपुर : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकीय, गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती हेतु दावा आपत्ति 14 जून तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तपकरा, कोतबा, एवं दोकड़ा हेतु शिक्षकीय, गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती हेतु विद्यालयवार विज्ञापन प्रकाशित कर ऑनलाईन माध्यम से अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गये थे। संविदा पद पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र, अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है। सूची जिला जशपुर के वेबसाईट ूूण्रेंचनतण्दपबण्पद  में देखी जा सकती है। उक्त सूची में किसी…

Read More