भाजपा का पलटवार : कांग्रेस को नीति अनुसंधान का अर्थ कहां समझ आएगा, उसकी एकमात्र नीति ही रही है – लूटो और लूटो, कांग्रेस की बौखलाहट और डर साफ दिख रहा – देवलाल ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने भाजपा की ‘नीति अनुसंधान टीम’ पर कांग्रेस की टिप्पणी को उसकी बौखलाहट और डर बताया है। श्री ठाकुर ने कहा कि दरअसल भाजपा की तैयारियों से कांग्रेस बेहद डरी-सहमी है और इसलिए ऐसा चीत्कार कांग्रेस की नियति बन गए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक दलों में समय और आवश्यकताओं के मद्देनजर टीम आदि का गठन, नियुक्तियाँ आदि एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। अब कांग्रेस को भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों से भी तक़लीफ़ हो…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल : राज्य शासन ने 04 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालयों की स्थापना के लिए दी स्वीकृति, स्वीकृत महाविद्यालय के लिए 132 पद का किया गया सृजन

अंग्रेजी माध्यम से स्कूली शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को होगी बड़ी सहूलियत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूली बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जाने के बाद अब स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में 4 महाविद्यालयों की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इससे अंग्रेजी माध्यम से स्कूली शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को बड़ी सुविधा…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की नवीन पहल, अब मोबाइल से भी अपीलार्थी सुनवाई में जुड़ सकेंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने एक नवीन पहल की है। अपीलार्थी अब मोबाइल के द्वारा भी द्वितीय अपील की सुनवाई में जुड़ सकेंगे। इससे घर बैठे या अन्य किसी स्थान से अपीलार्थी सीधे सुनवाई में मोबाईल की सहायता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित रह सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में बुधवार 21 जून से ट्रायल बेस पर इसकी शुरुआत की गई है। राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी और राज्य सूचना आयुक्त श्री धनवेंद्र जायसवाल के कोर्ट में आज कई प्रकरणों की सुनवाई में इसका…

Read More

विश्व योग दिवस के अवसर पर पहाड़ियां स्थित 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आज 21 जून को कराया बृहद योग कार्यक्रम, प्राणायाम, व्यायाम के लाभ से कराया गया अवगत.

योग गुरु को स्मृति-चिन्ह एवं अंग-वस्त्र देकर किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : आज वाराणसी में 95 बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष एवं उनकी भार्या डॉक्टर बिंदु की उपस्थिति में सुबह 05:30 बजे से 7::00 बजे तक वृहत्त योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन कराया गयाl  इस अवसर पर प्रसिद्ध योगाचार्य काल भैरव मंदिर परिवार के योगी प्रकाशनाथ योगेश्वर ने कमांडेंट व डाक्टर बिन्दू को समाज के लिए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया साथ ही अंगवस्त्र पहनाया। आज विश्व…

Read More

मोटर सायकल चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अलग-अलग मोटर सायकल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,

घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों वाहन थाना भटगांव पुलिस द्वारा की गई जप्त समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर भटगांव : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 12 जून 23 को भटगांव निवासी कमलेश्वर सिंह एवं राजू जायसवाल ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोनों के द्वारा अपने घर के सामने पल्सर एवं अपाचे मोटर सायकल को खड़ा किए थे, जिसे किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया। वहीं दिनांक 16 जून 23 को ग्राम जरही निवासी गिरवर प्रसाद राजवाड़े ने रिपोर्ट दर्ज…

Read More

अंधेकत्ल की गुत्थी को सायबर सेल और कोरबी पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर सुलझाया : मृतक का पुत्र ही निकला हत्यारा, हत्या में प्रयुक्त हथियार भी किया गया जप्त, पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई नाकाम.

चौकी कोरबी, थाना पसान जिला-कोरबा (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 61/2023 धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्ध नाम आरोपी :- संत कुमार उर्रे पिता स्वर्गीय रूप सिंह उर्रे उम्र 19 वर्ष सा. नवापारा पंडरीपानी कोरबी चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा। समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक कृष्ण कुमार साकिन नवापारा पण्डरीपानी दिनांक 15 जून 2023 को चौकी कोरबी उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया था कि उसका चाचा रूपसिंह उर्रे दिनांक 14…

Read More

जशपुर आयुष विभाग द्वारा योग दिवस पर हर आंगन योग से स्वास्थ्य रहने का दिया संदेश, 98 हितग्राहियों को सामूहिक रूप से योग का कराया अभ्यास

आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स जशपुर, अंकिरा और सरईपानी में कराया जाएगा 05 दिवसीय योग शिविर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर शासकीय आयुर्वेद औषधालय जशपुर के द्वारा एक विश्व एक स्वास्थ्य के थीम पर हर घर आंगन योग के संदेशों के जरिए आम नागरीको को जागरूक किया गया। 21 जून को नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपल्क्ष्य में ग्राम सरनाटोली, सन्ना रोड़ स्थित शासकीय आयर्वेद औषधालय जशपुर में कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षिका श्रीमती मनीषा खलखो, जिला आयुर्वेद अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथी चिकित्सा…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत बटईकेला छेरगोदारी में विशेष शिविर का किया गया आयोजन

शिविर में बिरहोर परिवार के सदस्यों का बनाया गया आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर समुदाय के लोगों को शिविर के माध्यम से निरंतर स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही शासन के योजनाओं का लाभ देने के उददेश्य से विकासखण्डों में विशेष शिविर का आयोजन कर शासन के योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कांसाबेल विकासखण्ड के…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब 5.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 6.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 21 जून तक औसत वर्षा 87.5 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 1.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील  मनोरा में 4.1 मिमी, दुलदुला में 1.0 मिमी, फरसाबहार में 1.0 एवं सन्ना में 4.6 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में दर्ज की गई है।

Read More

जशपुर जिले के वनांचल ग्राम मंडवाकानी में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार कांसाबेल विकाखण्ड के उप स्वास्थ्य केंद्र शब्दमुंडा के अंतर्गत ग्राम मंडवाकानी ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम के प्रत्येक परिवार से ग्रामीणजन स्वरुचि से उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम के वार्ड पंच, बिहान स्व सहायता समूह के सदस्य, ग्राम प्रेरक, ग्राम के मुखिया, सभी गर्भवती, शिशुवती महिला, कुपोषित बच्चे, किशोर-किशोरी, कार्यक्रम प्रबंधक कांसाबेल श्री ज्ञान दास महंत, प्रभारी बीईटीओ श्री अंब्रेला, सेक्टर सुपरवाईजर श्रीमती मतिल्दा…

Read More