समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के रायगढ़ स्टेशन में 3 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । जिसमें गाड़ी संख्या 17005/17006 हैदराबाद–रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13426/13425 सूरत-मालदा–सूरत एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 22894/22893 हावड़ा– साईंनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस शामिल है | विवरण इस प्रकार है – ⏩ गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस का दिनांक 18 अगस्त 2023 से तथा गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस…
Read MoreMonth: August 2023
जिले को मिले दो नये अग्निशमन वाहन, अब और तेजी से होगी आपातकालीन सेवा की पहुंच, कलेक्टर ने जिला नगर सेनानी को सौंपी वाहन की चाबी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार- भाटापारा छत्तीसगढ़ नगर सेना विभाग द्वारा जिले को मिले दो नये अग्निशमन वाहन आवंटित किए गए है जिससे आगजनी की घटनाओं पर जल्द काबू पाने में मदद के साथ ही आपातकालीन सेवा की शीघ्र पहुंच उपलब्ध होगी। कलेक्टर चंदन कुमार ने बुधवार को कलेक्टोरेट परिसर में दोंनो अग्निशमन वाहन की चाबी जिला नगर सेनानी श्री एसडी विश्वकर्मा को सौंपी। दो नये वाहन मिलने से अब जिले में अग्निशमन वाहन की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। कलेक्टर श्री कुमार ने जिला नगर सेनानी श्री विश्वकर्मा से अग्निशमन वाहनों…
Read Moreपुलिस मुख्यालय रायपुर से जिले को मिले सात नये बोलेरो वाहन, वाहनों का थाना/कार्यालय में आवश्यकता के अनुसार किया गया आबंटन
वाहन प्राप्त होने से कानून ब्यवस्था ड्यूटी हेतु होगी पुलिस को सुविधा बोलोरो वाहनों को SDOP कार्यालय जांजगीर, थाना चाम्पा, नवागढ, अकलतरा, पामगढ, शिवरीनारायण, बलौदा को कानून/सुरक्षा ब्यवस्था ड्यूटी के लिए किया गया आबंटित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा : जिले में कानून/सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के लिए पुलिस मुख्यालय रायपुर से जिला जांजगीर को सात नया बोलोरो शासकीय वाहन प्राप्त हुआ है, वाहनों को कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु आबटित किया गया है। प्राप्त वाहनों को जिले के एसडीओपी कार्यालय जांजगीर, थाना चाम्पा, नवागढ, अकलतरा, पामगढ, शिवरीनारायण एवं बलौदा को आबंटित…
Read Moreअवैध शराब बेचने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
आरोपी राजेंद्र उम्र 25 साल निवासी धनवार पारा कांड्रा चौकी पंतोरा के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16 अगस्त 23 को टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कांड्रा धनवार पारा में राजेंद्र के द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने पास रखा है। जिसकी सूचना पर गवाहों…
Read Moreचैंम्पियनशिप कप फुटबॉल टूर्नामेंट : आजादी के अमृत महोत्सव में सम्पन्न हुआ खुशियों का खेल, नवा रायपुर अटल नगर का पांचवां फुटबाल टूर्नामेंट हुआ सफलतापूर्वक सम्पन्न.
छत्तीसगढ फुटबाल एसोसिएसन के उपाध्यक्ष एवं रेफरियों ने सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया चैम्पियनशिप कप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : “खेल-मेल से आगे बढ़, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’’ को चरितार्थ करने हेतु नवा रायपुर में रहने वाले बच्चों तथा युवाओं द्वारा स्वयं को चुस्त-दुरूस्त रखने एवं विशेषकर फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए गठित अटल नगर फुटबाल क्लब द्वारा चार दिवसीय चैम्पियनशिप कप फुटबाल टूर्नामेंट का 12 अगस्त से 15 अगस्त तक अटल नगर स्पोर्टस ग्राउण्ड में सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न किया गया। टूर्नामेंट में क्षेत्रीय रहवासियों की अधिक से अधिक संख्या में…
Read Moreराज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के लिखित परीक्षा के परिणाम जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के लिखित परीक्षा के परिणाम आयोग के वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 में चिन्हांकित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि एवं विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाईट पर पृथक से जारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सेवा परीक्षा-2022 के अंतर्गत विभिन्न 19 सेवाओं हेतु कुल-210 पद विज्ञापित किए गए थे। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा कुल-3095 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा (मुख्य)…
Read Moreमतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप एवं हमर परिवार हेलमेट परिवार अंतर्गत जिला स्तरीय विशाल मोटर साइकिल रैली का डोंगरगढ़ में किया गया आयोजन : सभी ने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली एवं सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट पहनने तथा संतुलित वेग से वाहन चलाने का लिया संकल्प
हेलमेट रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों ने जोश एवं जज्बे के साथ लिया भाग कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता रैली में भाग लेकर मतदान करने के लिए किया प्रोत्साहित युवाओं ने गेड़ी दौड़ में दिखाया अपना हुनर स्लो बाईक रैली में धीमी गति से वाहन चलाने के लिए महिलाओं एवं पुरूषों ने लगाई जुगत मेहंदी लगाकर महिलाओं ने मतदान जागरूकता का दिया संदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप एवं हमर परिवार हेलमेट परिवार अंतर्गत जिला स्तरीय विशाल मोटर साइकिल रैली का आयोजन शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी…
Read Moreसाप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित : सभी अधिकारी निर्वाचन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए करें कार्य, जिन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा वहां अभियान चलाकर जनसामान्य को मतदान के लिए करें प्रोत्साहित – कलेक्टर
31 अगस्त तक सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मतदाता सूची में जुड़वाएं अपना नाम बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने साथ ही प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान करने कहा 20 अगस्त को नवीन तहसील घुमका एवं कुमर्दा का शुभारंभ प्रस्तावित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत सभी रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों की…
Read Moreछत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर लगातार झूठ बोल रहे हैं भाजपाई : ना किसानों की चिंता, ना गरीबों की फिक्र, राजनैतिक लाभ और चावल संकट के चलते केंद्रीय पुल में चावल लेना मोदी सरकार की मजबूरी है – सुरेंद्र वर्मा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्रीय पूल में छत्तीसगढ़ से 86 लाख मिट्रिक टन चावल खरीदने की अनुमति को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 2020-21 में केंद्र की मोदी सरकार ने पहले छत्तीसगढ़ से 60 लाख़ मिट्रिक टन चावल केंद्रीय पूल में खरीदने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं के बरगलाने के कारण छत्तीसगढ़ से केंद्रीय पुल में चावल का कोटा घटाकर मात्र 45 लाख मिट्रिक टन कर दिया गया जिसके चलते भूपेश…
Read Moreनरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों के संरक्षक, कैग की रिपोर्ट ने उजागर किया मोदी सरकार का भ्रष्टाचार, नरेंद्र मोदी को सिर्फ अडानी अंबानी परिवार की चिंता, देश के करोड़ों परिवार से कोई सरोकार नहीं – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों के संरक्षक हैं सीएजी की रिपोर्ट मोदी सरकार की भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है आयुष्मान योजना में धांधली, भारतमाला परियोजना एवं द्वारका एक्सप्रेसवे में घोटाला, अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में घोटाला गड़बड़ियां, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वृद्ध, विकलांग और विधवा पेंशन योजनाओं के पैसे को प्रचार-प्रसार में खर्च कर दिया। यह सारे घोटाले नरेंद्र मोदी के नाक के नीचे उनके संरक्षण में हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने…
Read More