मतदान स्थल में किसी भी समस्या का मौके पर हो निराकरण इस हेतु सभी प्रशिक्षण के बिंदु को अच्छे से समझें – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने जशपुर विधानसभा अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्यम स्कूल में चल रहे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। जशपुर जिले के तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन में मतदान स्थल…
Read MoreMonth: October 2023
सड़क दुर्घटना के मामले में प्रभावित परिजन को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एसडीएम जशपुर ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा तहसील के ग्राम केसरा निवासी स्व. उदय भगत की सड़क दुर्घटना में 22 जनवरी 2023 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती ममता भगत हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजश-प्रण मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत कैंपस एंबेसडर और नोडल अधिकारियों की बैठक संपन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जश-प्रण के अन्तर्गत 2023 के विधान सभा निर्वाचन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित करने के संबध में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी संबित मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के स्वीप कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता और सभी महाविद्यालयों में नियुक्त कैंपस एंबेसडर तथा कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विगत विधान…
Read Moreदेशी प्लेन शराब की तस्करी एवं स्कूटी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता : आरोपी के कब्जे से 12 लीटर 780 मिलीलीटर देशी प्लेन शराब एवं स्कूटी की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !
आरोपी के कब्जे से जप्तशुदा स्कूटी वाहन मणीपुर थाना अंतर्गत जिला अस्पताल से की गई थी चोरी. आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों पर लगातार रखी जा रही है पैनी नजर. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अम्बिकापुर : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त संदेहियों पर लगातार पैनी नजर रखकर सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक…
Read Moreसौ लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी बसंत सूर्यवंशी उम्र 51 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 चक्कीपारा अकलतरा थाना अकलतरा के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। दिनांक 15 अक्टूबर 2023 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि बंसत सूर्यवंशी साकिन वार्ड नंबर 11 चक्कीपारा अकलतरा अपने कब्जे में अवैध…
Read Moreस्थापना दिवस समारोह : खैरागढ़ विश्वविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों की अद्भुत प्रस्तुतियों से गूंजता रहा ऑडिटोरियम.
कुलपति डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर ने दी बधाई और शुभकामनाएं. कुलपति निवास के सामने राजा रानी और राजकुमारी इंदिरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हुआ संबोधन और कुलगीत. पूरे उत्साह के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम का सहभागी बना विश्वविद्यालय परिवार. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खैरागढ़ : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में स्थापना दिवस समारोह 14 अक्टूबर 2023 को मनाया गया, इस अवसर पर कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर ने संस्थापक राजा बीरेंद्र बहादुर सिंह, रानी पद्मावती देवी सिंह और राजकुमारी इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।…
Read Moreकोरबा पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता : वाहन चेकिंग पॉइंट पर तीन लाख छः हजार रु का सोना-चाँदी मानिकपुर पुलिस द्वारा किया गया जप्त !
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अवैध कैश फ्लो रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री रूपक शर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दिनांक 15 अक्टूबर 2023 को वाहन चैकिंग के दौरान पटेल पारा कोरबा निवासी मनोज मैटी पिता कोकिल मैटी के पास गला हुआ सोना और सोने चाँदी के…
Read Moreमहादेव एप्प को केंद्र की मोदी सरकार का संरक्षण : भाजपा के बड़े नेताओं के सौरभ चंद्राकर से हैं संबंध – धनंजय सिंह ठाकुर
मोदी सरकार को जीएसटी चाहिये और भाजपा को चंदा फिर सीमा पार से सट्टा एप्प चले या अडानी के मुद्रा पोर्ट में ड्रग्स सबको संरक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा के मीडिया प्रभारी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के बयान पर पलट वार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महादेव एप्प को मोदी सरकार का संरक्षण है, साथ ही भाजपा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी महादेव ऐप को संरक्षण देती है। देश में अकेले छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने महादेव…
Read Moreनवरात्र के नव उमंग के साथ मनाई गई अग्रसेन जयंती, पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी पहनी अग्र गौरव पगड़ी, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल अग्र युवा मंच ने नवरात्रि के अवसर पर किया रास गरबा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के अग्र युवा मंच द्वारा प्रथम पुरुष महाराजाधिराज श्री अग्रसेन महाराज जी की जयंती के अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय से घोड़े बग्घी, गढ़वा बाजा,राउत नाचा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। आज सुबह अग्रसेन जयंती के अवसर पर गुढ़ियारी इकाई में केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल की उपस्थिति में इकाई अध्यक्ष राजेश अग्रवाल व समिति गौरव पूजन व भोग प्रसादी रखा गया उसके पश्चात कोटा से बाइक रैली की शक्ल में अग्रवाल बंधु मुख्य कार्यक्रम पुरानी बस्ती अग्रसेन महाविद्यालय पहुंचे।…
Read Moreबृजमोहन अग्रवाल को मिला अग्निकुल क्षत्रिय तेलगु समाज का साथ : संघर्ष से लड़कर ही सफलता मिलती है – बृजमोहन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को महिला सम्मान शक्ति समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन अग्निकुल क्षत्रिय तेलगु समाज कल्याण समिति ने किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्निकुल क्षत्रीय तेलुगु समाज के लोगो ने शिरकत की। समिति के संरक्षक बी गणेश राव के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन समाज की महिलाओं को अग्रणी लाने के लिए किया गया। वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने समाज…
Read More