विधानसभा निर्वाचन कार्य में लगे वीडियोग्राफरों को जिला मुख्यालय के मंत्रणा कक्ष में दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मंत्रणा सभा कक्ष में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत मतदान केंद्र एवं मतगणना स्थल के लिए लगाए गए वीडियोग्राफरों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डी आर राठिया ने प्रशिक्षण देकर आवश्यक जानकारी दी। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने प्रोफेसर डी आर राठिया ने वीडियोग्राफर एवं फटॉग्रफर्स को एपिक कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, मतदान प्रकोष्ठ के बाहर का, मॉक पोल एवं एवं सेलिंग प्रोसेस, मतदान एजेंट की उपस्थिति का, ऑब्जर्वर जब मतदान केंद्र का विजिट के दौरान वीडियोग्राफी एव फोटोग्राफी करने सहित अन्य बिंदुओं पर…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : मास्टर ट्रेनर, सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर ने जशपुर कलेक्टर की उपस्थिति में ईव्हीएम, वीवीपैट के संचालन एवं गतिविधियों की बारीकियों को डेमोंसट्रेशन कर दिखाया

निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य छोटी-छोटी बारीकियों को गंभीरता से समझें प्रैक्टिकल कर करें शंकाओं का समाधान-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आगामी विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और मतदान दलों को दक्ष बनाने और निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला पंचायत सभा कक्ष में मास्टर ट्रेनर एवं सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम,वीवीपीएट,पोस्टल बैलेट सहित मतदान प्रक्रिया के विभिन्न बिंदुओं की बारीकी डेमोंसट्रेशन कर ईवीएम के संचालन के बारे में प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 16 अक्टूबर को वृहद स्वास्थ्य जाँच शिविर का जिला चिकित्सालय जशपुर में किया जा रहा है आयोजन

रांची के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित चतुर्वेदी देगें अपनी सेवायें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 01 से 31 अक्टूबर 2023 तक बुजूर्गों में होने वाले स्वास्थ्यगत समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुये विशेष स्वास्थ्य व जन जगरूकता माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक जिला चिकित्सालय जशपुर में बुजूर्गाे हेतु विशेष व वृहद स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें रांची के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत कांसाबेल के छात्रावासों में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अब तक 14 छात्रावासों के 1090 किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य जांच कर दिया गया है स्वास्थ्य परामर्श  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल के बीएमओ डॉक्टर संध्या रानी टोप्पो और महंत विकास खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री ज्ञान दास दिशा-निर्देश में कांसाबेल विकासखण्ड के सभी छात्रावासों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई और स्वास्थ्य टीम के द्वारा छात्रों का प्राथमिकता से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विदित हो कि कांसाबेल के मंडल संयोजक विकास चन्द्रा के आग्रह पर कांसाबेल विकासखण्ड में स्थित सभी बालक-बालिका छात्रावास में विशेष स्वास्थ्य दल द्वारा स्वास्थ्य…

Read More

गंगाजल पर 18% प्रतिशत जीएसटी  की झूठी अफवाह, कांग्रेस का मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश ?  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दिया करारा जवाब.

माँ गंगा को अपमानित करना बंद करिए वरना आपके काले कारनामों के पाप गंगाजल से भी नही धुलेंगे – पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई बड़े कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार पर गंगाजल पर 18% प्रतिशत जीएसटी लगाने का आरोप लगाते हुए सोशल मिडिया पर पोस्ट किया था, जो सिर्फ एक अफ़वाह निकला और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने स्पष्ट किया है कि ‘गंगाजल’ को जीएसटी से छूट दी गई…

Read More

25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी किया गया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

आरोपी शंकर उम्र 21वर्ष निवासी बडेअमेरी कोटमीसोनार थाना अकलतरा के विरुद्ध आबकारी एक्ट का अपराध कायम किया जाकर धारा 41(क) द.प्र.स. के अंतर्गत नोटिस तामील कर आबकारी एक्ट के अंतर्गत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12 अक्टूबर 2023 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि शंकर कुमार निवासी बडेअमेरी कोटमीसोनार द्वारा अवैध शराब बिक्री की जाती है, जिसकी सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया, मौके…

Read More

घर के अंदर घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

आरोपियों के विरूद्ध धारा 354, 354(ख),458, 323, 34 भादवि के अंतर्गत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही में आरोपियों को किया गया गिरफ्तार आरोपी – अभिषेक भारते उर्फ भका उम्र 21 वर्ष, शेखर कंवर उम्र 23 वर्ष, दोनों निवासी अम्बेडकर चौक अकलतरा थाना अकलतरा. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को शाम 07:00 बजे अपने घर…

Read More

प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर प्रहार : टिकिट वितरण को लेकर कांग्रेस असमंजस में, तैयार हो जाओ भाई, डरो मत – भाजपा अध्यक्ष अरुण साव

पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज से पहले चरण के 20 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक चलेगी। पहले चरण के 20 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है वहीं कांग्रेस ने अभी तक एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण…

Read More

शहर के प्रमुख चौक चौराहों के साथ जिले में प्रवेश करने वाले मार्गों पर पुलिस की सघन जांच पड़ताल…एडिशनल एसपी ने देर रात किया इंटर स्टेट बेरियर चेक…..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ आसन्न विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के भीतर एवं जिले में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी है। बिना जांच-पड़ताल किए किसी भी वाहन एवं व्यक्ति को जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी लोगों की शिनाख्त के लिए थाना प्रभारियों द्वारा चेकिंग…

Read More

तेज आवाज में बज रहे डीजे को जप्त कर थाने ले आयी कोतवाली पुलिस, डीजे संचालक पर कोलाहल अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही….समझाईश के बाद अब लापरवाह डीजे संचालकों पर पुलिस कर रही कार्यवाही….!

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : माननीय उच्चतम न्यायालय/उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा डीजे संचालकों, हॉटल तथा मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक लिया जाकर ध्वनि प्रदूषण को लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित मापदंड, समय की जानकारी दिया गया एवं माननीय न्यायालय के दिशा निर्देशों की समझाइश दी गई थी। साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आमजन में भी माननीय न्यायालय के निर्देशों को प्रसारित किया गया था। समझाईश के दौर के बाद अब पुलिस नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही…

Read More