समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास इस चुनाव में बड़ा मुद्दा होगा। भाजपा ने 15 सालों तक छत्तीसगढ़ के खान-पान, संस्कृति, तीज, त्योहार को पीछे धकेल दिया था, कांग्रेस की सरकार ने उसको बढ़ावा दिया। भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विरोध करते-करते छत्तीसगढ़ की संस्कृति का विरोध करना शुरू किया। भाजपा के प्रभारी नितिन नवीन ने तो छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने का विरोध किया था। उनके समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने तो…
Read MoreMonth: October 2023
हटकेश्वरनाथ के धाम पहुंचे राजेश मूणत, भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर किया चुनाव प्रचार अभियान का आगाज़
रायपुर पश्चिम विधानसभा के कई प्रमुख मंदिरों में मूणत ने टेका माथा, युवा मतदाता सम्मेलन में हुए शामिल,बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में चुनावी तारीख का एलान हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत पर विश्वास जताकर उन्हें रायपुर पश्चिम विधानसभा से अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत की। सुबह करीब 9 बजे भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ…
Read Moreबिना परमिट चल रही बस के संचालक का लैलूंगा पुलिस ने काटा 12,600/-रूपये का चालान…. बस संचालकों में मचा है हड़कंप !
रायगढ़ से जशपुर चलने वाली ईश कृपा बस के संचालक/मालिक द्वारा छत्तीसगढ़ परिवहन के नियमों को ताक में रखते हुए बिना परमिट के किया जा रहा था बस का संचालन. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने व सुरक्षित यातायात बनाए रखने यातायात पुलिस व थानों की टीमों द्वारा समय-समय पर यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की जाती है। गत दिनों रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर हुये सड़क दुर्घटनाओं के समीक्षा पर वाहन चालक की लापरवाही के साथ वाहन तथा वाहन के दस्तावेजों में कई खामियां पायी गई…
Read Moreछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता : भाजपा ने 15 साल पट्टा नहीं दिया, कांग्रेस ने लोगों को घर और छत दिया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार ने शहरी जनता के लिये और राजधानी के लिए अभूतपूर्व काम किया है। राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर स्वामी आत्मानंद स्कूल, धनवंतरी मेडिकल, शहरी स्वास्थ्य योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है। कांग्रेस की सरकार ने इस वर्ष 25 हजार से ज्यादा पट्टा वितरण किया। भाजपा 15 साल तक सरकार में रही किसी को पट्टा नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार ने 1979 से आज तक 1 लाख…
Read Moreउड़न दस्ता टीम में शामिल अधिकारी ड्यूटी से रहे अनुपस्थित, कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस किया जारी, 24 घंटे के भीतर स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद विधानसभा निर्वाचन 2023 के घोषणा उपरांत जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। इस अवधि में किसी भी अधिकारी कर्मचारी को बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय छोड़ने प्रतिबंधित किया गया है। उड़न दस्ता टीम में शामिल अधिकारी को उनके कार्य स्थल से अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उप अभियंता जल संसाधन उप संभाग देवभोग श्री दीपांशु कुमार की ड्यूटी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 बिंद्रानवागढ़ में उड़न दस्ता दल क्रमांक 1सी में लगाई…
Read Moreजिम में हुई चोरी का माल 24 घंटे के भीतर बरामद, एक नाबालिग बालक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जा रहा न्यायिक अभिरक्षा में.
नाम व पता आरोपी – प्रहलाद बरेठ पिता हेमलाल बरेठ उम्र 22 वर्ष, सागर चौहान पिता अजय चौहान उम्र 19 वर्ष, आरिफ खान पिता मनउवर खान उम्र 18 वर्ष 2 माह, नितेश चौहान पिता शंभू चौहान उम्र 19 वर्ष सभी निवासी रामनगर कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा. आरोपी आरिफ खान पूर्व में हो चूका हैं चोरी के मामले में चालान आरोपियों से जप्त मशरूका – सांउड सिस्टम, डंबल छोटा और बड़ा वाला सहित 20,000/- रूपये का मशरूका बरामद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में…
Read Moreविधान सभा निर्वाचन 2023 : जशपुर कलेक्टर ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अंतर्गत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश, रैली एवं जुलूस के लिए अनुमति लेना होगा आवश्यक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधान सभा निर्वाचन 2023 जिले में 17 नवम्बर को सम्पन्न होने जा रहा है तथा निर्वाचन संबंधी सारी प्रारम्भिक तैयारियां व प्रक्रियाएं प्रारम्भ हो रही है। इस हेतु जिले में लोक परिशांति बनाए रखना आवश्यक प्रतीत होता है। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के प्रतिवेदन से सहमत होते हुए जिला दण्डाधिकारी जशपुर डॉ. रवि मित्तल ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा जारी किया है। जारी आदेशानुसार जशपुर राजस्व जिला के…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जशपुर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई
जिला स्तरीय कंट्रोल रुम 24ग्7 रहेगा एक्टिव, फोन नंबर 07763-299488 पर करें संपर्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय जशपुर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिला स्तरीय कंट्रोल रुम 24ग्7 एक्टिव रहेगा। निर्वाचन सम्बन्धी सुझाव एवं शिकायत हेतु फोन नंबर 07763-299488 के माध्यम से सीधे संपर्क किया जा सकता है। कन्ट्रोल रूम जिला कार्यालय के प्रथम तल के डाटा सेंटर में स्थापित किया गया है।
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत मतदान केन्द्र 238 सिटोंगा के पटवारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को चेतावनी पत्र जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र 238 सिटोंगा के पटवारी एवं पर्यवेक्षक श्री दिनेश बघेल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बी.एल.ओ. श्रीमती प्रतिमा लकड़ा को चेतावनी पत्र जारी किया है। विदित हो कि द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हेतु श्री दिनेश बघेल को पर्यवेक्षक एवं श्रीमती प्रतिमा लकड़ा को बी.एल.ओ. नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार जशपुर द्वारा मतदान केन्द्र 238 सिटोंगा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि बी. एल. ओ. द्वारा नाम शिफ्टिंग के प्रकरण में फार्म-08 के बजाय नये मतदाता…
Read Moreभूमि से नाम काटकर नक्शा में हेराफेरी कर जमीन बिक्री करवाने के मामले में गंझियाडीह के पटवारी को किया गया निलंबित
एसडीएम फरसाबहार ने निलंबित कर जारी किया आरोप-पत्रादि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फरसाबहार एसडीएम ने तहसील कार्यालय फरसाबहार के पटवारी हल्का नंबर 22 गंझियाडीह, अवधेश कुमार भगत को अनियमितता के कारण निलंबित कर आरोप-पत्रादि जारी किया है। एसडीएम ने पटवारी हल्का नंबर 22 गंझियाडीह श्री अवधेश कुमार भगत को तहसील कार्यालय फरसाबहार में पटवारी के पद पर पदस्थ रहते हुए ग्राम गंझियाडीह स्थित भूमि ख.नं. 235/33 रकबा 0.202 हे. भूमि से नाम काटकर नक्शा में हेराफेरी कर जमीन बिक्री करवाने के मामले में अनियमितता के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण,…
Read More