विधानसभा आम निर्वाचन के लिए 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को डाले जाएंगे वोट, 3 दिसम्बर को होगी मतगणना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों में और दूसरे…
Read MoreDay: October 9, 2023
मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत दुर्गा महाविद्यालय से मानसिक जागरूकता रैली का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के मनोविज्ञान विभाग एवं संत गोविंद राम शादानी गर्ल्स कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग एवं स्पर्श क्लिनिक मनोरोग विभाग जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में 9 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत दुर्गा महाविद्यालय से मानसिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था जिसमें दुर्गा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक गणों एवं स्पर्श क्लिनिक की मनोवैज्ञानिक लीना सिंह ने पैदल चलकर देवेंद्र नगर गर्ल्स कॉलेज तक की यात्रा तय की । दुर्गा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने बच्चों को इस रैली…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023: जशपुर जिले में आगामी आम निर्वाचन के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपादित करने आदर्श आचार संहित लागू
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा की जा चुकी है एवं आयोग द्वारा अगामी आम निर्वाचन के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपादित करने के उददेश्य से भी राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं शासकीय सेवकों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि आदर्श आचार संहित का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना अति-आवश्यक है, ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन का कार्य सम्पन्न किया जा सके। उन्होंने कहा कि…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023: जशपुर कलेक्टर एवं एसपी ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया के प्रतिनिधियों को निर्वाचन सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियों से कराया अवगत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.रवि शंकर की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. मित्तल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया के प्रतिनिधियों को निर्वाचन सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया…
Read Moreआयुष्मान भवः योजना अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मेहंदी, चित्रकला प्रतियोगिता के साथ कराई गई विभिन्न प्रकार की खेल-गतिविधियां सास-बहु सम्मेलन का भी हुआ आयोजन, 98 गर्भवती माताओं की हुई जांच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में आज आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत् स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें कार्यक्रम अंतर्गत कुल 98 गर्भवती माताओं की जाँच की गई। इस दौरान सास बहु सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें 20 सास-बहु की जोड़ी सम्मिलित हुये। उन्हें स्वास्थ्य शिक्षा दी गई एवं विभिन्न प्रकार के खेल-गतिविधि कराई गई। साथ ही…
Read Moreजशपुर कलेक्टर एवं एसपी ने नोडल अधिकारियों की ली बैठक : विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव हेतु सभी तैयारियां करें पूर्ण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधानसभा आम निर्वाचन के रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, प्रभारी अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के कार्य को सफलतापूर्वक एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी…
Read Moreजशपुर कलेक्टर व एसपी ने केन्द्रीय सशस्त्र बल, राज्य सशस्त्र बलों के ठहरने एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु विभाग को सौंपी जिम्मेदारी, सभी बुनियादी आवश्यकताओं को समय रहते पूर्ण करने के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आगामी विधानसभा निर्वाचन कार्य हेतु आने वाले केन्द्रीय सशस्त्र बल, राज्य सशस्त्र बलों के लिए ठहरने एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी रविशंकर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संबंधित विभाग एवं पुलिस अमला की बैठक लेकर जशपुर जिले में आने वाले बालों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी आवश्यकताओं को समय रहते पूर्ण करने निर्देश दिए। बैठक में केन्द्रीय सशस्त्र बल, राज्य सशस्त्र बलों के लिए आवास, मोबाईल, शौचालय, बिजली पानी आदि की व्यवस्था तीनों…
Read Moreजनदर्शन: जशपुर कलेक्टर ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने अधिकारियों को दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज ,आर्थिक सहायता, मजदूरी भुगतान, आंगनबाड़ी केंद्र में नियुक्ति, हारापाठ में आंगनवाड़ी भवन निर्माण, नहर मरम्मत, विकलांग पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, सीसी रोड निर्माण, वन पट्टा अधिकार , पीएम आवास निर्माण, मुआवजा, नामांतरण, सीमांकन, भूमि-विवाद, भू अभिलेख सुधार, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त…
Read Moreआगामी विधान-सभा चुनाव ब्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये जिले के दो आदतन बदमाशों के विरूद्ध भेजा गया जिला बदर करने की कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन, जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा द्वारा की जावेगी सुनवाई.
छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत जिला बदर की कार्यवाही हेतु भेजा गया प्रतिवेदन. गुण्डा बदमाश दिनेश राठौर के विरूद्ध लूट, छेड़खानी, घर के अंदर घुसकर मारपीट करना, गाली-गलौच करने संबंधित अपराध है पंजीबद्ध. निगरानी बदमाश संग्राम सिंह रात्रे के विरूद्ध मारपीट करना, बलवा, चोरी करना तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने संबंध में अपराध है पंजीबद्ध. बदमाश दिनेश राठौर एवं संग्राम सिंह रात्रे दोनों का अपराध करने के प्रवृत्ति में कोई सुधार नहीं होने के कारण आम जनता में इनके प्रति भय…
Read Moreछत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का दिनांक घोषित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने की पत्रकार वार्ता : सभी से मतदान करने की अपील करते हुए परिवर्तन का जताया भरोसा….Video….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर चुनाव आयोग द्वारा पाँच राज्यों में चुनाव के तारीख की घोषणा करने के पश्चात छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता कर सभी से मतदान करने की अपील करते हुए परिवर्तन भरोसा जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में यह चुनाव दो चरणों में सम्पन्न होगा जिसमें पहले चरण का मतदान 7 नवंबर 2023 तथा द्वितीय चरण का मतदान 17 नवंबर को सम्पन्न होगा जिसके बाद मतगणना 3 दिसम्बर को संपन्न होगी जिसमें सभी प्रदेशवासी अधिक से अधिक संख्या में…
Read More