समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिले में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के नेतृत्व में संचालित हैप्पी वोटिंग कैंपेन की कड़ी में धर्मपुरा से जोरा तक बाईक रैली का प्रेरक आयोजन किया गया। बाईक रैली का शुभारंभ मुख्य निर्वाचक पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने हैप्पी वोटिंग लिखें हुए गुब्बारों को हवा में उड़कर किया। इसके उपरांत उनके हाथों में चुनई चिरई मतदान बंधन…
Read MoreDay: November 11, 2023
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता : असीम दत्ता के कोर्ट में दिये गये बयान से साफ ईडी ने मुख्यमंत्री की छवि खराब करने रचा षड़यंत्र, गलत बयानी के लिये प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से माफी मांगे – काँग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि ईडी ने कुछ दिनों एक ड्राइवर को पकड़ा था, जिसके कथित बयान के आधार पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव एप्प से 508 करोड़ रू. लेने का आरोप लगाते हुये एक प्रेस नोट जारी किया था। ईडी के प्रेसनोट का आधार ड्राइवर असीम दत्ता का कथित बयान था जिसका की दावा ईडी कर रही है लेकिन उसी असीम दत्ता ने माननीय न्यायालय के समक्ष अपने…
Read More2 लाख 80 हजार रूपये कीमत के 14 किलो गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को पुलिस ने किया जप्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की पुलिस पूरी तरह से एलर्ट है और पुलिस का कड़ा पहरा लगा है। पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने अवैध कार्यो के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी तारतम्य में बीते 10 नवम्बर को चौकी रेवटी पुलिस को सूचना मिला कि अम्बिकापुर की ओर से एक व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर बिक्री करने बनारस की ओर जा रहा है। सूचना पर चौकी रेवटी पुलिस ने ग्राम गोवर्धनपुर में घेराबंदी…
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 7 स्टेशनों – सल्का रोड, बेलगहना, टेंगनमाड़ा, खोंगसरा, भनवारटंक, खोडरी एवं सारबहरा में गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवां-बिलासपुर एक्सप्रेस के ठहराव की सुविधा 11 नवंबर 2023 से
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 07 स्टेशनों सल्का रोड, बेलगहना, टेंगनमाड़ा, खोंगसरा, भनवारटंक, खोडरी एवं सारबहरा में गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवां-बिलासपुर एक्सप्रेस का दिनांक 11 नवंबर 2023 से प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । दिनाँक 11 नवंबर 2023 से सल्कारोड, बेलगहना, टेंगनमाड़ा, खोंगसरा, भनवारटंक, खोडरी एवं सारबहरा स्टेशनों में गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवां-बिलासपुर एक्सप्रेस के ठहराव के पश्चात बिलासपुर से कटनी स्टेशनों तक कई स्टेशनों में इन गाड़ियों की समय…
Read Moreजुआ खेलने वाले नौ आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों से बरामद की गई नगदी रकम के साथ ताश पत्ती.
आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 328/2023 धारा 3 (2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. आरोपी – सत्यनारायण कश्यप उम्र 50 साल, शेषनाथ साहू उम्र 65 साल, वाचेश कश्यप उम्र 22 साल, देवेन्द्र साहू उम्र 30 साल, बलदाऊ कर्ष उम्र 40 साल, पंकज कश्यप उम्र 34 साल, अक्षय कश्यप उम्र 28 साल, चन्द्रशेखर कश्यप उम्र 29 साल, दिलीप कुमार साहू उम्र 25 साल, सभी निवासी ग्राम गोधना थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा. आरोपियों से बरामद की गई नगदी रकम 5,200/- रूपये…
Read Moreनिर्वाचन समीप, फ्लाइंग स्कवाड दल ने की बड़ी कार्रवाई : प्रिंटिंग प्रेसों में पड़े छापे, मिले बिना अनुज्ञा के छपे नकली मतपत्र, तो कहीं बताई गई संख्या से ज्यादा प्रचार सामग्री भंडारित, बिना अनुमति के प्रचार सामग्री का परिवहन, सभी जप्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर जिले में 17 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन होने हैं। इसके मद्देनजर जिले में फ्लाइंग स्कवाड दल भी अधिक सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को अम्बिकापुर शहर में प्रिटिंग प्रेसों में सघन जांच करते हुए अलग अलग फ्लाइंग स्कवाड दल द्वारा प्रभावी कार्रवाईयों को अंजाम दिया गया है। जिसमें गोयल प्रिंटर्स से बिना अनुज्ञा के प्रत्याशियों के छपे नकली मतपत्र और महतारी वंदन योजना में पंजीयन हेतु फार्म जप्त किए गए। इसी तरह आकृति प्रिंटर्स चोपड़ापारा में बताई गई संख्या से ज्यादा संख्या में छपी प्रचार सामग्री…
Read Moreदीपावली त्यौहार के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने की है चाक चौबंद व्यवस्था : सराफा बजार/भीड़-भाड़ जगह/दुकानों में पर्याप्त सुरक्षा हेतु शस्त्र गार्ड लगा कर लगातार की जा रही है पेट्रोलिंग !
केन्द्रीय पुलिस बलों के द्वारा भीड़ भाड़ इलाको में पैदल फ्लेग मार्च किया जा जाकर संदिग्ध व्यक्तियों पर रखी जा रही है निगरानी. यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन करने हेतु नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग की जा रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा : दिनांक 10 नवंबर 23 से 12 नवंबर 23 तक दीपावली का त्यौहार मनाया जायेगा, जिसको दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं कानून सुरक्षा व्यवस्था बनायें रखने के लिए जिला पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस ड्यूटी के लिए लगाया गया है। इसी दौरान…
Read Moreदुर्ग एवं पटना के मध्य एक फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर छठ पूजा के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग एवं पटना के मध्य एक फेरे के लिए छठ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन व्हाया राउरकेला, रांची, गया के मार्ग से चलाई जा रही है। यह ट्रेन 08793 नंबर के साथ दुर्ग से दिनांक 15/11/2023 (बुधवार) को दोपहर 14.45 बजे दुर्ग से प्रस्थान करेगी । इस ट्रेन का रायपुर आगमन 15.40 बजे एवं प्रस्थान 15.45 बजे, भाटापारा आगमन 16.27 बजे एवं प्रस्थान 16.29…
Read Moreरद्द की गई 08740/08739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू स्पेशल को रिस्टोर करते हुये पुनः परिचालन आज से प्रारंभ किया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर अधोसंरचना उन्नयन व संरक्षा संबंधी कार्यो के फलस्वरूप 08740/08739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू स्पेशल को आगामी सूचना तक रद्द की गई थी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा इस गाड़ी को रिस्टोर करते हुये आज दिनांक 11 नवम्बर से आगामी सूचना तक इसका परिचालन प्रारम्भ कर दिया गया है।
Read Moreखोंगसरा स्टेशन में नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा 11 नवंबर 2023 से
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के खोंगसरा स्टेशन में गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का दिनांक 11 नवंबर 2023 से प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । दिनाँक 11 नवंबर 2023 से गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर, खोंगसरा स्टेशन में ठहरेगी व 13.02 बजे आगमन तथा 13.03 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार दिनाँक 12 नवंबर 2023 से गाड़ी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस, खोंगसरा स्टेशन में ठहरेगी व 12.01…
Read More