समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर द्वारा जिले के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऋण लेकर स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने वाले इच्छुक आवेदकों से 22 जनवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त योजनान्तर्गत आवेदन समस्त दस्तावेजों के साथ दो प्रतियों में जमा करना होगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत अधिकतम स्वीकार्य लागत निर्माण एवं उद्योग इकाइयों हेतु 25 लाख, सेवा इकाईयों हेतु 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु 2 लाख रुपए…
Read MoreDay: January 11, 2024
संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में जेईई मेन्स प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु गणित संकाय के शिक्षा के लिए वॉक इन इन्टरव्यू 18 जनवरी को
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला प्रशासन द्वारा संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में जेईई प्रतियोगिता परीक्षा हेतु गणित संकाय के शिक्षक की आवश्यकता है। उम्मीदवार को गणित में एम.एस.सी., बी.टेक होना आवश्यक होगा। प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में न्यूनतम 02 वर्ष के अनुभव एवं पी.एच.डी. डिग्रीधारी को प्राथमिकता दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार 18 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के साथ संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में उपस्थित हो सकते हैं। उम्मीदवार अपना संक्षिप्त शैक्षणिक जानकारी ई-मेल sankalpjsp@gmail.com में भी भेज सकते हैं। वेतन योग्यतानुसार तय की जाएगी।…
Read Moreएसडीएम फरसाबहार ने ली कोटवारों की मासिक बैठक
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : एसडीएम फरसाबहार प्रदीप राठिया ने कोटवारों की मासिक बैठक ली। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु हमेशा अलर्ट रहने निर्देश दिए। एसडीएम धान खरीदी की स्थिति की जानकारी ली तथा पिछले लिस्ट अनुसार बोनस नहीं मिले किसानों को सूचित करने कहा। उन्होंने बढ़ती आवक को देखते हुए धान खरीदी केंद्र से संबंधित जानकारी को तुरंत सूचित करने कहा तथा आरबीसी के मामले में बिना विलंब किए पटवारी को जानकारी देने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार श्री सुशील कुमार सेन उपस्थित थे।
Read Moreपंद्रह लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी जोहन कुमार बनर्जी उम्र 30 साल निवासी हरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत थाना बलौदा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना बलौदा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09 जनवरी 2024 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि आरोपी जोहन कुमार बनर्जी निवासी हरदी द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है।…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : समय-सीमा से बाहर के प्रकरणों के निराकरण नहीं करने पर दुलदुला के प्रभारी तहसीलदार को नोटिस
कलेक्टर ने प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाते हुए समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने दुलदुला विकासखण्ड के प्रभारी तहसीलदार ओंकार बघेल को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया है। उन्होंने 06 जनवरी 2024 को राजस्व अधिकारियों के बैठक में राजस्व प्रकरणों का समीक्षा किया। जिसमें दुलदुला के प्रभारी तहसलीदार द्वारा समय-सीमा से बाहर के प्रकरणों के निराकरण में रूचि नहीं लिया जाना पाया गया। जिसके कारण प्रकरण लंबित है। जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रभारी तहसलीदार श्री बघेल…
Read Moreब्रेकिंग : जशपुर कलेक्टर ने 4 पटवारियों को जारी किया कारण बताओं नोटिस
नक्शा बंटाकन एवं अभिलेख शुद्धता के कार्य में प्रगति नगन्य पाये जाने पर मांगा गया है स्पष्टीकरण अपेक्षित प्रगति लाते समय-सीमा में प्रस्तुत करना होगा जवाब, समाधानकारक नहीं होने पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने नक्शा बंटाकन एवं अभिलेख शुद्धता के कार्य में प्रगति नगन्य पाये जाने पर पर दुलदुला विकासखंड के पटवारी, पह.नं.13 एवं 14 दिलीप कुजूर, फरसाबहार विकासखंड के पटवारी प.ह.नं. 02 संतोष गुप्ता, पटवारी प.ह.नं. 23 एवं 27 महादेव सारथी और पटवारी प.ह.नं. 20 एवं 21 री सुखसाय भंडारी को…
Read Moreअयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित : जशपुर जिले में 22 जनवरी, 26 जनवरी और 30 जनवरी को सम्पूर्ण देशी व विदेशी मदिरा दुकाने पूर्णतः बन्द रहेंगे
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राज्य शासन द्वारा 22 जनवरी 2024 अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर एवं 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस तथा 30 जनवरी 2024 को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी तरह कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जशपुर जिले की सम्पूर्ण देशी, विदेशी मदिरा दुकानो को 22 जनवरी 2024 को अध्योध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान के अवसर पर अर्थात् 21 जनवरी 2024 की रात्रि 10 बजे से 23 जनवरी 2024 के प्राप्तः 9 बजे तक, 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र…
Read Moreजिले में बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लापरवाहीपूर्वक आम रोड में ट्रेलर/ट्रेक्टर वाहनों को खड़े किये दो वाहनों को जप्त कर वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही.
दोनों वाहन चालाकों के विरुद्ध धारा 283 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन चालकों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की गई है, जिन्हें माननीय न्यायालय में किया जावेगा पेश. वाहन चालक – (1) महेंद्र पाण्डेय उम्र 38 साल निवासी बस स्टेंड के पास सीधी जिला सीधी (म.प्र.), (2) गिरधारी दीब्य उम्र 25 साल निवासी कारीभावर थाना जैजैपुर जिला शक्ति. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09 जनवरी 24 को थाना बम्हनीडीह क्षेत्र…
Read Moreशासन की योजनाओं की जानकारी देने जशपुर में बने हैं पहाड़ी कोरवा का जनमन संगी : विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के शिक्षा, सक्रिय और नौकरी पेशा वाले युवा जनमन संगी के रूप में कर रहें है कार्य
अपने समूहों के लोगों का कर रहे सहयोग और मदद जनमन संगी की यारी से विशेष पिछड़ी जनजाति जनजाति परिवारों का काम हो रहा है आसान शिविर पहुचने वालों की शंका, दुविधा दूर कर योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं ये जनमन संगी जनमन संगियों के संग विशेष पिछड़ी जनजातियों मिला है मन, उनकों पसंद है ये संग लाभ मिल रहा है सभी को, क्योंकि जारी है पीएम जनमन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : संगी यानी दोस्त, एक ऐसा दोस्त जिससे मिलता है मन और बेहतर लगता है संग ऐसे ही…
Read Moreकबीरपंथ के गुरु पंथ उग्रनाम साहेब की स्मृति में लालेसरा में 4 दिवसीय संत समागम 12 जनवरी से , उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मेला स्थल में की जा रही तैयारियों का लिया जायजा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कबीर पंथ से जुडे़ महत्वपूर्ण स्थल लालेसरा में 12 से 15 जनवरी तक 4 दिवसीय संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज बेमेतरा जिले अंतर्गत ग्राम लालेसरा पहुंचे और वहां आयोजित होने वाले संत समागम मेला की तैयारियों का जायजा लिया और सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मेला स्थल निरीक्षण के दौरान वहां पेयजल, प्रकाश तथा पार्किंग और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की 4 दिवसीय…
Read More