रामायण के पात्र निषाद राज, शबरी,जटायु आदि के निःस्वार्थ कार्यों से  सभी को प्रेरणा लेना चाहिए – मंत्री टंकराम वर्मा

निषाद गुहा राज कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री और धरसींवा विधायक समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज धरसींवा विकासखंड के ग्राम जरौदा में आयोजित भक्त गुहा राज की जयंती में शामिल हुए। श्री वर्मा ने “हे भारत के राम जागो मैं तुम्हे जगाने आया हूं, वाक्य से सम्बोधन प्रारम्भ करते हुए कहा कि भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति श्रीराम के चरित्र को भलीभांति जानता है। रामायण के पात्र निषाद राज, शबरी,जटायु आदि के कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। राम के भक्त और…

Read More

तीन लाख दीयों की रोशनी से जगमगाया दलपत सागर, एक दीया प्रभु श्री राम के नाम दीपोत्सव में शामिल हुए जगदलपुर वासी…देखें विडिओ

समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : रविवार की शाम जगदलपुर का दलपत सागर लगभग तीन लाख दीयों की रोशनी से जगमगा उठा।  नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की पहल पर नगर वासियों, जनप्रतिनिधियों व  विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से रामलला के स्वागत के एक दिन पूर्व “एक दीया प्रभु श्री राम के नाम” दीपोत्सव  के इस कार्यक्रम को लेकर शहर के सभी वर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिला। वहीं रानी घाट में पूजा अर्चना के बाद एक साथ तीन लाख दीयों की रोशनी में दलपत सागर की सुंदरता…

Read More

ब्रेकिंग : सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 22 जनवरी को सामान्य अवकाश घोषित

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर पर प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 22 जनवरी को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।

Read More

छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हैं प्रभु श्रीराम

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में खुशी और उमंग का वातावरण है। प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी उत्सव और आनंद का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर इस ऐतिहासिक पल की यादों को संजोने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को रामोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल प्रभु श्रीराम के वनवास काल की यादें आज भी छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में बिखरी हुई हैं। इन स्मृतियों को संजोने का काम किया जा…

Read More

लंबे समय से फरार जिले के 66 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर वारंट तामीली कर माननीय न्यायालय में पेश करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित !

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21 जनवरी 2024 को पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री विजय अग्रवाल द्वारा अभियान में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा लगन एवं मेहनत से दिनांक 14 जनवरी 24 से 19 जनवरी 2024 (06 दिवस में) जिले के 66 फरार गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालयों में पेश किये जाने से, उनके द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने के फलस्वरूप प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया है। नाम अधिकारी/कर्मचारी –  (01) सहायक उपनिरीक्षक बाबुलाल दिवाकर थाना नवागढ़, (02) सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू थाना पामगढ़, (03) आरक्षक…

Read More

अवैध धान परिवहन पर जांच नाका में की जा रही लगातार कार्यवाही, 306 क्विंटल धान जब्त

बकावंड अनुभाग के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही करते 306 क्विंटल धान की गई जब्ती समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : कलेक्टर विजय दयाराम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी बकावंड द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण हेतु जांच नाका के माध्यम से  लगातार कार्यवाही की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नन्द कुमार चौबे ने बताया कि अवैध धान परिवहन पर जांच दल द्वारा अब तक 9 लोगों पर कार्यवाही कर 306 क्विंटल से अधिक धान की जब्ती की गई है। उन्होंने बताया कि परिवहन…

Read More

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में रहेगा आधे दिन का शासकीय अवकाश, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आधे दिवस का शासकीय अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता रहा है। छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। भगवान श्रीराम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ है। इस तरह प्रभु श्रीराम…

Read More

प्रभु रामलला की जन्म भूमि अयोध्या में 60 दिनों तक होगा भंडारा- लक्ष्मी वर्मा

भक्तों को लगातार (26 जन से 25 मार्च) 60 दिनों तक मिलेगा भगवान श्री राम जी के मंदिर में महाप्रसाद समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि 500 साल के अथक परिश्रम के बाद कल 22 जनवरी को अयोध्या में अपने मूल स्थान पर प्रभु रामलला की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। जिसमे पूरा देश राममय हुआ है, वहीं देश के…

Read More

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर से 2 लाख कीमत का 10 किलो गांजा जप्त

समदर्शी न्यूज़, सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही के निर्देश पर जिले की पुलिस नशीली पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है। इसी तारतम्य में दिनांक 20.01.2024 को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सूरजपुर की ओर से गांजा लेकर बिक्री करने हेतु आमगांव खदान की ओर आने वाला है। थाना रामानुजनगर पुलिस ने सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु रवाना हुई और ग्राम…

Read More

देशी प्लेन शराब अवैध रूप से मोटर सायकल से परिवहन कर रहे आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 90 पाव देशी प्लेन शराब व एक मोटर सायकल की गई जप्त !

आरोपी रघु रात्रे पिता रामायण रात्रे उम्र 24 साल ग्राम टिकारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) के विरूद्ध थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक 44/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट हुआ पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में चल रहे निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार के निर्देशन में थाना…

Read More