छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्वर्गीय श्री फली सैम नरीमन और स्वर्गीय श्री प्रशांत जायसवाल को दी गई श्रद्धांजलि

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट-रूम में प्रख्यात ज्यूरिस्ट और भारत के पूर्व एडिशनल सॉलीसिटर जनरल स्वर्गीय श्री फली सैम नरीमन तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के उच्चतम न्यायालय तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन के सदस्य स्वर्गीय श्री प्रशांत जायसवाल की मृतात्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा तथा अन्य न्यायमूर्तिगणों की उपस्थिति में शोकसभा आयोजित की गई। मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने…

Read More

श्रीरामलला दर्शन योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रक्रिया शुरू, कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी, यात्रियों का चयन कर सूची जल्द भेजने के निर्देश

अयोध्या धाम यात्रा के लिए पहली स्पेशल ट्रेन शीघ्र प्रारंभ होगी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में श्रीरामलला दर्शन योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के संबंध में पर्यटन विभाग ने कलेक्टरों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिये गए हैं। इसमें श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) या़त्रा के लिए यात्रियों की समुचित व्यवस्था के संबंध में विस्तार से बताया गया है। कलेक्टरों से कहा गया है कि यात्रा के लिए पहली स्पेशल ट्रेन शीघ्र प्रारंभ होगी, अतः नियमानुसार यात्रियों…

Read More

राज्य के सभी नवीन व ऑनगोईंग प्रोजेक्ट में यूनिट्स के क्रय-विक्रय के पहले रेरा में पंजीयन जरूरी

प्रोजेक्ट लागत की 10 प्रतिशत शास्ति और 03 वर्ष के कारावास का प्रावधान समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने स्पष्ट किया है कि भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा-3 के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त नवीन व ऑनगोईंग प्रोजेक्ट्स को प्रोजेक्ट में यूनिट्स को किसी भी रीति से विज्ञापित, विपणित, बुक या उसका विक्रय या विक्रय करने की प्रस्थापना अथवा क्रय करने के लिये व्यक्तियों को आमंत्रित करने के पूर्व प्रोजेक्ट का छत्तीसगढ़ रेरा में पंजीयन कराना अनिवार्य है। रेरा के रजिस्टार ने बताया…

Read More

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में श्री हरिचंदन के कार्यकाल को एक वर्ष हुए पूरे

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बतौर कल 23 फरवरी को एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां उच्च  संवैधानिक पद पर साहित्यकार और संवेदनशील व्यक्ति राज्यपाल के रूप में आसीन हैं। राजभवन के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते हैं। हर तबके, वर्ग और समाज के लोग राज्यपाल से भेंट करने आते हैं और संतुष्ट होकर जाते हैं। राज्यपाल को छत्तीसगढ़ के लोग अत्यंत सरल ,सहज लगते हैं और वे सभी से आत्मीयता के…

Read More

जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना : कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 10 मार्च को, शा. महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में होगी परीक्षा

28 फरवरी से प्राप्त कर सकते है प्रवेश पत्र समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पं.जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 10 मार्च को दोपहर 12.00 से 02.00 बजे तक शा. महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में आयोजित है। जिन परीक्षार्थियों द्वारा प्रवेश हेतु आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त जशपुर में जमा किया गया है उनका प्रवेश पत्र सहायक आयुक्त कार्यालय से तथा जिन्होंने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किये है, वे अपना प्रवेश पत्र…

Read More

जशपुर जिले के विभिन्न विकास खण्डों में बिजली बिल निवारण शिविर हुआ आयोजित

विद्युत विभाग द्वारा लोखण्डी, मनोरा, लोधमा, कस्तुरा और बगीचा में शिविर लगाकर किया गया बिजली संबंधी समस्या का निराकरण समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विद्युत विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में शिविर का आयोजन कर लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं को निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जशपुर विकासखण्ड के लोखण्डी, मनोरा विकासखण्ड के मनोरा, कुनकुरी विकासखण्ड के लोधमा, दुलदुला के कस्तुरा और बगीचा के बिमड़ा में  बिजली बिल निवारण शिविर का आयोजन किया गया। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 87 आवेदन…

Read More

जशपुर के ग्राम डीपाटोली में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कराया गया मुक्त

डीपाटोली निवासी बसंती बड़ाइक को भविष्य में अतिक्रमण न करने की दी गई समझाईश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर विकासखण्ड के ग्राम डीपाटोली में बसंती बड़ाइक द्वारा शासकीय भूमि पर तार द्वारा घेरा कर अतिक्रमण किया गया था। जिससे तहसीलदार के आदेशानुसार नायब तहसीलदार जशपुर, पटवारी एवं पंचायत के सदस्यों की उपस्थिति में अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही बड़ाईक को भविष्य में इस प्रकार अतिक्रमण न करने की समझाईश दी गई।

Read More

अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु नव संकल्प शिक्षण संस्थान और डाईट जशपुर में उम्मीदवारों दी गई जानकारी

ऊंचाई एवं वजन माप कर पात्र उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए किया गया प्रेरित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : नव संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर और डाईट कॉलेज  जशपुर में आज छात्र-छात्राओं को अग्निवीर थल सेना भर्ती के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान ऊंचाई एवं वजन माप कर पात्र उम्मीदवारों का चिन्हांकित के संबंध में बताया गया। साथ ही  फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया गया।

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम तमता निवासी भगवती यादव का सर्पदंश से 06 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति अनादी राम यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत जशपुर जिले में कुल 7 लाख 22 हजार से अधिक लोगों का किया गया परीक्षण

सिकल सेल के 372 रोगी का किया जा रहा है उपचार जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रारंभ की गई है सिकलसेल यूनिट एवं रक्त अंतरण की सुविधा समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत जिले में के 0 से 40 आयु वर्ग की कुल 722599 लोगों का परीक्षण किया गया है। जिसमें 4235 सिकल सेल वाहक  एवं 372 रोगी मिले हैं। जिनका उपचार प्रक्रिया प्रारंभ किया जा रहा है। सिकलसेल से पीड़ित लोगों को समग्र…

Read More