जनता के आशीर्वाद से लोकसभा की सभी 11 सीट जीतना है – विष्णुदेव साय कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत के फलस्वरूप भाजपा ने मात्र 5 वर्षों में ही जबरजस्त वापसी की है – किरण सिंह देव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की लोकसभा क्लस्टर प्रभारी, सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी, लोकसभा विस्तारक, चुनाव प्रबंधक कमेटी सह प्रभारी संयोजक, सह संयोजक एवं जिलाध्यक्ष की लोकसभा चुनाव कार्यशाला बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यशाला को संबोधित करते…
Read MoreMonth: February 2024
प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में नाइट बाइक पेट्रोलिंग ने किया शहर में बदमाशों के जमावड़े को चेक…. अड्डे बाजी इलाकों में मिले युवकों पर प्रतिबंधक कार्यवाही और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर आबकारी एक्ट …..
बाइक पेट्रोलिंग ने अवैध बिक्री के लिए शराब ले जा रहे आरोपी से जब्त की 25 लीटर महुआ शराब…. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर विजुअल पुलिसिंग को बढ़ावा देने शहर में नाइट बाइक पेट्रोलिंग निकाला जा रहा है । इसी कड़ी में आज 4 फरवरी के रात्रि प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, डीएसपी ट्रैफिक रमेश चंद्रा, टीआई चक्रधरनगर प्रशांत राव आहेर के साथ साइबर सेल,…
Read Moreछत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर हुई रिकॉर्ड धान खरीदी : राज्य में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने बेचा 144.92 लाख मीटरिक टन
इस साल 37 लाख मीटरिक टन ज्यादा धान उपार्जित धान खरीदी की अवधि बढ़ने से 19 हजार से अधिक किसान हुए लाभान्वित समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों से बीते 96 दिनों से समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी का सिलसिला आज थम गया। आज शाम 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार समर्थन मूल्य पर 144.92 लाख मीटरिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। उपार्जित धान की यह मात्रा बीते खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में क्रय किए गए 107.53 लाख मीटरिक टन से 37.39 लाख मीटरिक…
Read Moreमानस गान प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए राजस्व मंत्री श्री वर्मा: नवनिर्मित भवनों का किया लोकार्पण
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम बोरिद में आयोजित मानस गान प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने यहाँ पर 50 लाख रुपये के लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन, कुर्मी भवन और पंचायत भवन का लोकार्पण किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि कथा सुनने के साथ ही कथा की बातों को जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने…
Read Moreमहतारी वंदन योजना के संबंध में दिशा-निर्देश : मोबाइल नम्बर व विवाह पंजीयन न होने पर लगाएं ये दस्तावेज
मोबाइल नम्बर नहीं होने पर राशन कार्ड की छायाप्रति कर सकते हैं जमा विवाह पंजीयन नहीं होने पर स्वघोषणा शपथ पत्र किया जा सकता है प्रस्तुत समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि महिला के विवाहित होने के संबंध में यदि उनके पास दस्तावेज उपलब्ध न हो तो वह अपना स्वघोषणा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकती है। इस संबंध में सभी कलेक्टरों सहित सर्वसंबंधितों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय से तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसदों ने की मुलाकात : छत्तीसगढ़ में रह रहे तिब्बतियों के सहयोग के लिए की सरकार की सराहना
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ प्रवास में आए तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसद श्री गेशे नगाबा गांगरी और श्रीमती तेनज़िन चोएज़िन ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय को तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा की तरफ से सम्मान स्वरूप तिब्बतन स्कार्फ “खाता” और स्मृति चिन्ह भेंट की। सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ में रह रहे तिब्बतियों को सरकार के द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग की सराहना की। इस दौरान छत्तीसगढ़…
Read Moreअवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी, तीसरे दिन चूनापत्थर के 6 क्रशर सील, अवैध परिवहन के 06 मामले भी पकड़ाए
पिछले तीन दिनों में 18 क्रशर हुए सील समदर्शी न्यूज़, रायपुर : शासन के निर्देश पर अवैध खनन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर सिलसिला जारी है। बिलासपुर जिले में लगातार तीसरे दिन अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त फर्मो एवं लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जिले में चूना पत्थर के 6 क्रशर सील किए गए तथा अवैध परिवहन के छह मामले पकड़े गए हैं। बीते तीन दिनों में अवैध रूप से संचालित 18 क्रशर सील किए जा चुके हैं। खनिकर्म विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिला कलेक्टर…
Read Moreस्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिले : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र ही न रहें बल्कि समर्पण और संस्कार के केंद्र भी बने। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की शिक्षा के प्रति सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए राज्य में न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र से स्कूलों में पहले पीरियड में योग और प्राणायाम के साथ ही नैतिक शिक्षा भी प्रारंभ करने की योजना है। श्री अग्रवाल आज अंबिकापुर में एक निजी…
Read Moreकलेक्टर विजय दयाराम के. ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर जागरूकता रैली को किया रवाना
समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महारानी ज़िला अस्पताल परिसर में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अरपा कैंसर वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से शहीद महेन्द्र कर्मा विश्विद्यालय जगदलपुर तथा सूर्या कॉलेज के युवाओं द्वारा आयोजित कैंसर जागरूकता रैली को रवाना किया। इस दौरान अरपा कैंसर वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारी महफूजा हुसैन ने बताया कि उक्त कैंसर जागरूकता रैली के माध्यम से साप्ताहिक संजय बाजार में आम लोगों को कैंसर की जांच एवं उपचार के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर सीईओ ज़िला पंचायत श्री…
Read Moreविश्व कैंसर दिवस पर महारानी अस्पताल में स्वंयसेवी संगठनों की सहभागिता से कैंसर सर्वाइवर्स मोटिवेशनल कार्यक्रम सम्पन्न : कैंसर की लड़ाई में प्रशासन सदैव साथ है- कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.
कैंसर से जंग जीत चुके लोगों ने अनुभव साझा कर कहा बगैर डरे कराएं जांच सहित ईलाज समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : कलेक्टर विजय दयाराम के.ने कहा कि शासन की एक सोच एवं मंशा है कि कैंसर का निःशुल्क ईलाज मिलता रहे और जो लोग इस बीमारी के बारे में शायद समझ भी नहीं पाते हैं,उन लोगों तक जानकारी पहुंचे। इस सोच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने तथा ईलाज की बेहतर व्यवस्था प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के गणमान्य नागरिकों तथा स्वंयसेवी संगठनों के सहयोग…
Read More