महतारी वंदन योजना पर कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा योजना के नाम पर महिलाओं से धोखा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय घर-घर जाकर प्रत्येक विवाहित महिलाओं से फार्म भरवाया गया जो लगभग 70 लाख फार्म भरवाया गया है मोदी की गारंटी में कहा गया था कि हर एक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा और हर एक विवाहित महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रू. आयेगा और यह योजना दिसंबर से ही चालू हो जायेगा। महिलाओं ने मोदी की गारंटी पर भरोसा कर सत्ता की चाबी भाजपा…

Read More

अपनी नाकामी छुपाने और वादाखिलाफी के लिए आधार तैयार करने गलत बयानी कर रहे हैं भाजपाई, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने समृद्धि और सुशासन के रचे हैं कीर्तिमान – सुरेंद्र वर्मा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पूर्ववर्ती सरकार पर लगाये गये आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार महीने भर के भीतर ही चार-चार बार कर्ज ले चुकी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद से लगभग 5 हजार करोड़ का नया कर्ज लिया जा चुका है, इसके बावजूद ना किसानों को धान की कीमत 3100 प्रति क्विंटल मिला, ना ही महिलाओं…

Read More

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने प्रेस वार्ता में कहा भाजपा को आदिवासी वर्ग के नेता से चिढ़ है तो मुझे गोली मरवा दे

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा अपनी केंद्र सरकार के माध्यम से केंद्रीय एजेंसियों पर दबाव डालकर विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान कर रही है। उनको राजनैतिक रूप से परेशान करने, बदनाम करने का षड़यंत्र रचा जाता है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार के पांच सालों के दौरान लगातार ईडी और आईटी कार्यवाहियां की गयी। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने फर्जी कार्यवाहियां केंद्र सरकार ने करवाया। लोकसभा चुनावों…

Read More

महतारी वंदन योजना का लाभ हर पात्र हितग्राही महिला को मिले – कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए जाएंगे स्टॉल समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टारेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेते हुए विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा उनका तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना को लेकर सभी जनपद सीईओ, सीएमओ, महिला बाल विकास अधिकारी से प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेकर अधिक से अधिक हितग्राहियों का आवेदन भराने…

Read More

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, कुल 90 आवेदन हुए प्राप्त

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे आम लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जनदर्शन में आज अकलतरा के राजीव कुमार खांडे राशन कार्ड के संबंध में, जांजगीर के हरप्रसाद बंजारे ग्राम रोझनडीह को नया ग्राम पंचायत…

Read More

भाजपा मछुआरा प्रकोष्ट की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न : बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दिए मार्गदर्शन

भाजपा कार्यकर्ता जो ठान लेते हैं उसे पूरा अवश्य करते हैं – किरण सिंह देव लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है – नेहरू निषाद समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित हुए। मछुआरा प्रकोष्ठ की कार्य समिति को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश…

Read More

34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के 22 वां दिवस यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से किया जा रहा है आमजनों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी (रा.पु.से.) एवं SDOP चांपा यदुमणी सिदार द्वारा 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के 22 वां दिवस के दौरान अलग अलग जगहों पर थाना बलौदा/पामगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम भैंसो में जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी देते हुए लगभग 260 ट्रेक्टरो में रेडियम पट्टी लगाया पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में प्रत्येक दिवस किया जा रहा लोगो को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करने के लिए जिले में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा :…

Read More

विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के थाना व चौकी क्षेत्र अंतर्गत में घुमने वाले मुसाफिर, डेरा डण्डो, फेरी लगाने वाले, जडी बुटी बेचने, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन में रहने वालों का लिया गया फिंगरप्रिंट, आरोपियों की पतासाजी एवं गुम इंसान की खोज में सहायता हेतु ली जा रही है फिंगरप्रिंट

बीते दो दिवस में जिले के चौकी /थाना अंतर्गत कुल 684 व्यक्तियों का ली गई फिंगर प्रिंट    समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक जाजगीर के उचित दिशा निर्देशन में बढ़ते अपराधो को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा थाना चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अपराधियों/गुम इंसान की पता तलाश की सहायक हेतु जिले भर में घुमंतू मुसाफिरो, धर्मशाला में रहने वाले, कपड़ा/बर्तन फेरी में बेचने वाले, लंबे समय तक रेलवे स्टेशन में निवास करने वाले, जडी बुटी बेचने वाले व्यक्तियों का थाना/चौकी स्तर पर विशेष अभियान दिनांक 03.02.24…

Read More

सीएमएचओ ने न्यू वंदना अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, संचालक को नोटिस, तीन दिनों में जवाब तलब

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की टीम ने आज उसलापुर स्थित न्यू वंदना हास्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव के नेत्त्व में टीम ने उपचर्या गृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापना अनुज्ञापन नियम 2013 के तहत अस्पताल की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई, जिसके लिए अस्पताल संचालक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में पैथोलाजी लैब कलेक्शन सेन्टर में…

Read More

ऑनलाइन जॉब में मुनाफे के लालच में महिला ने गंवाये ₹3.40 लाख, थाना कोतवाली में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज….

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई महिला द्वारा 03 फरवरी को थाना कोतवाली में आवेदन देकर 3.40 लाख रूपये की ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । रेलवे बंगलापारा की पीड़ित महिला ने बताया कि दिनांक 23.01.2024 को उसके पति के मोबाइल में एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया । कॉलर (साइबर ठग) ने बताया कि उनकी एनपी डिजीटल मार्केटिंग कंपनी द्वारा  ऑनलाइन टास्क दिया जाता है जिसे लाइक, कमेंट करने पर आपको इंकम होगा । कॉलर ने महिला के पर्सनल नंबर पर वाट्सअप मैसेज…

Read More