समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार एवं समन्वयक, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार साहू ने आगामी लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए और मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने स्वीप कोर कमेटी की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने पिछले विधानसभा चुनाव में जिन मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा उनकी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…
Read MoreDay: March 15, 2024
एकल अभियान का वन यात्रा कार्यक्रम : अंचल कुनकुरी के संच तपकरा के विद्यालय ग्राम सहसपुर में हुआ आयोजन, स्थानीय आचार्य एवं समिति का किया गया सम्मान
प्रत्येक ग्रामवासी को अपने घर में तुलसी का पौधा एवं हनुमान ध्वज लगाने का दिलाया गया संकल्प समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी : संभाग छत्तीसगढ के अन्तर्गत भाग उत्तर छत्तीसगढ के अंचल कुनकुरी के संच तपकरा के विद्यालय ग्राम सहसपुर में गुरूवार दिनांक 14 मार्च को कुनकुरी की भाग समिति, अंचल समिति एवं भाग महिला समिति का आयोजित वन यात्रा में आगमन हुआ। इस वन यात्रा का शुभारंभ भाग महिला समिति की मातृ शक्ति के द्वारा अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। विद्यालय ग्राम के बच्चो के द्वारा…
Read Moreगिरौदपुरी धाम में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : संत शिरोमणी बाबा गुरुघासीदास जी के जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौदपुरी में16 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित आगमन को लेकर कलेक्टर के. एल. चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने शुक्रवार को गिरौदपुरी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर हेलीपेड, जैतखाम एवं गुरु मंदिर मार्ग में आवश्यक व्यवस्था हेतु जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसएसपी ने हेलीपेड, जैतखाम एव गुरु मंदिर मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। हेलीपेड में सभी आवश्यक तयारी के लिए लोक…
Read Moreखुद को साबित करने के लिए अपने क्षेत्र में बेहतर काम करें, अपने कार्य क्षेत्र में 100 प्रतिशत देकर बच्चों का भविष्य बेहतर बनायें – प्राचार्य एमजेडयू सिद्दीकी
प्राचार्य एमजेडयू सिद्दीकी नें डाइट में नवनियुक्त शिक्षकों के 5 दिवसीय अधिस्थापन प्रशिक्षण को किया सम्बोधित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर में वर्तमान में नवनियुक्त शिक्षकों का अधिस्थापन प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण का प्रथम चरण है। जो की 18 मार्च तक चलेगा।प्रशिक्षण के द्वितीय दिन डायट प्राचार्य के रूप में एम जेड यू सिद्दीकी ने शिक्षकों के उत्साहवर्धन हेतु उद्बोधन दिया । प्राचार्य एमजेडयू सिद्दीकी ने कहा कि आपको अपने पुराने शिक्षकों से अच्छी चीजे ग्रहण करने की जरूरत है। यदि आप अपने…
Read Moreअपनी ही पत्नी का गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !
आरोपी संतोष कुमार साहू पिता करिया राम साहू उम्र 32 साल लखाली लखाली वार्ड क्रमांक 9 भाठापारा थाना-सारागांव जिला जांजगीर-चाम्पा के विरूद्ध धारा 302 भादवि के अंतर्गत थाना सारागांव पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही. घरेलू विवाद के कारण आरोपी पति द्वारा अपनी ही पत्नी का गला दबाकर हत्या कर घटना को दिया अंजाम. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 मार्च 2024 को प्रार्थी करियाराम साहू निवासी ग्राम लखाली वार्ड नं. 04 थाना…
Read Moreराज्य की विष्णु सरकार के तीन माह पूरे होने पर भाजपा जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश सिन्हा ने कहा – समूचे क्षेत्र में आई विकास की बहार, चौतरफा विकास के साथ हुआ सभी धर्म समुदाय और जाती के लिए सर्वांगीण विकास कार्य
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राज्य में भाजपा की विष्णु सरकार के तीन माह सुशासन के साथ चलने पर राज्य में सभी तरफ चौतरफा विकास हुआ है,राज्य में तेज हुवे विभिन्न विकास कार्यों से सभी धर्म,समुदाय व जाती के लोगों का सर्वांगीण विकास हुआ है।उक्ताशय की जानकारी देते हुवे भाजपा के जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुवे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली थी और आज हमारी सरकार को तीन माह पूरे हो चुके…
Read More’छत्तीसगढ़ – विजन 2047’ पर कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया उद्घाटन, कहा – छत्तीसगढ़ सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ औद्योगिक विकास के लिए सदैव तत्पर
पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी – ओपी चौधरी कोर सेक्टर और सर्विस सेक्टर के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए शुरू होगी नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी – ओपी चौधरी पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास हेतु अगले 25 वर्षों के रोडमेप पर हुई चर्चा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की परिकल्पना को सार्थक करने के लिये आज ’छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता…
Read Moreराजनांदगांव नगर निगम में अधोसंरचना विकास और मूलभूत कार्यों के लिए 8.54 करोड़ रुपए स्वीकृत
नगरीय प्रशासन विभाग ने अधोसंरचना विकास के 42 कार्यों के लिए 7.54 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की मंजूर अत्यावश्यक मूलभूत कार्यों के सुचारू संचालन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद में एक करोड़ रुपए की स्वीकृति समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव नगर निगम में अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यों और अत्यावश्यक मूलभूत कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कुल आठ करोड़ 54 लाख 19 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग द्वारा राजनांदगांव नगर निगम के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना…
Read Moreनो पार्किंग में खड़े किए वाहनों की लाकिंग करने के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 60 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर लिया गया 18,200/- रूपये समन शुल्क.
समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : जिला पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13 मार्च 2024 को विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही किया गया, जिसमें वाहनों में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना, मोटर सायकल में तीन सवारी वाहन में रिफ्लेक्टर ग्लास नहीं होना, वाहन का हेड लाईट आधा काला नहीं होना, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना, बिना…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त 05 हजार कर्मी हुये बहाल और 25 हजार कर्मियों को मिला रूका वेतन
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल का जताया अभार समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 21 अगस्त 2023 से 12 सितम्बर 2023 तक हड़ताल में थे। इस अवधि का अवकाश व रूका वेतन स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी कर दिया गया है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को मिला हैं। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल को अभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का…
Read More