आहत फूलो बाई को ईलाज के लिये केजीएच में किया गया है भर्ती. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल दिनांक 10 अप्रैल 2024 की शाम जूटमिल के बजरंगपारा में रहने वाली महिला फूलो बाई चौहान (उम्र 64 वर्ष) के ऊपर उसकी भतीजी शकुंतला चौहान (50 वर्ष) द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगा देने की घटना सामने आई, जिसमें अहिता फूलो बाई को ईलाज के लिये केजीएच में भर्ती किया गया है। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा डॉक्टर से सलाह लेकर घायल महिला फूलो बाई से पूछताछ कर बयान लिया…
Read MoreDay: April 11, 2024
स्टॉफ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला को चक्रधरनगर पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार……आरोपिया के दो बैंक अकाउंट किये गए सीज….धोखाधड़ी के अपराध में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
आरोपिया पर अपराध क्रमांक 183/2024 धारा 420 आईपीसी के अंतर्गत थाना चक्रधरनगर में अपराध किया गया पंजीबद्ध. आरोपी महिला पहले भी ठगी के मामले में जा चुकी है जेल. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : रायगढ़ की पांच महिलाओं को स्टॉफ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा रायपुर के अमलीडीह क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है, जिसे आज धोखाधड़ी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। धोखाधड़ी को लेकर पंजरीप्लांट में रहने वाली बीना पटेल द्वारा 9 अप्रैल…
Read Moreमहिला एवं दिव्यांग मतदान दलों को ट्रेनर ने ईवीएम, वीवीपैट की विस्तारपूर्वक दी जानकारी : कुनकुरी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रशिक्षण हुआ संपन्न
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु जिले भर में निरीक्षण, बैठक और प्रशिक्षण का दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज कुनकुरी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया । आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला एवं दिव्यांग मतदान दलों के अधिकारी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण में दिव्यांग प्रबन्धित मतदान बूथों पर तैनात होने वाले दल के सभी अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही निर्वाचन से संबंधित कार्यों की जानकारी देते…
Read Moreप्रथम महादेवडांड मंडल आगमन पर मंडल के समस्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय का किया जोशीला स्वागत.
मोदी की गारंटी के अंतर्गत किए वादे एवं सारी योजनाएं सांय सांय हो रही है पूरी, डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ विकसित होने जा रहा है. समदर्शी न्यूज़ – पत्थलगांव/कुनकुरी : विधान सभा में जीत के बाद प्रथम महादेवडांड मंडल आगमन पर महादेवडांड मंडल के समस्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुवे विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने प्रथम आगमन पर जनता से निवेदन करते हुवे कहा कि…
Read Moreलखमा के बिगड़े बोल पर बोले मुख्यमंत्री, कांग्रेसियों का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन : चायवाले का बेटा प्रधानमंत्री, ये कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं – विष्णु देव साय
कभी खत्म नहीं होगा आरक्षण, वोट के लिए भ्रम फैला रहे हैं कांग्रेसी समदर्शी न्यूज़, रायपुर/मैनपुर : आज विष्णु देव साय ने कवासी लखमा और कांग्रेस को जमकर लताड़ा। लखमा के “मोदी मर जा” वाले बयान को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है, सब पागल हो गए हैं। देश के प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस द्वारा लगातार प्रयोग की जा रही भद्दी भाषा पर मुख्यमंत्री ने आज बेहद कड़े शब्दों में जवाब दिया। गरियाबंद स्थित मैनपुर के गुरुजी भाठा में सीएम ने कहा…
Read Moreसरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के मामले में मिली बड़ी सफलता, 43 लीटर 200 मिलीग्राम अवैध अंग्रेजी शराब जप्त. दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष किया गया है पेश.
ट्रांसपोर्ट कम्पनी की आड़ में अवैध शराब की तस्करी कर स्थानीय स्तर पर बिक्री कर रहे थे आरोपी, थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही. आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 232/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध. आरोपियों के कब्जे से कुल 05 कार्टून में 240 नग ऑफिसर चॉइस नामक अंग्रेजी शराब की गई जप्त, अवैध अंग्रेजी शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 36,000/- रुपये की गई बरामद. सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थो के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी.…
Read Moreमतदाताओं को जागरूक करने में नारी शक्ति निभा रही अहम भूमिका : स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जशपुर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर दिया संदेश, ली शपथ समदर्शी न्यूज़, जशपुर : शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओ को जागरूक करने हेतु जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत रैलियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर दीवारों पर नारे एवं स्लोगन लिखकर मतदाताओ को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों तथा कॉलेजों में भी नवीन मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी…
Read Moreबड़ी ख़बर : जशपुर के महुआ और मिलेट से बनेगा एनर्जी बार, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान द्वारा जशपुर को मिले दो उत्पाद तकनीक
एनर्जी बार में घुलेगा जशपुरिया महुआ और मिलेट का स्वाद समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान, कुंडली सोनीपत ने कृषि विभाग, जशपुर को माल्टेड फॉक्सटेल मिलेट और मसूर की दाल और प्रोटीन युक्त ग्रेनोला बार का उपयोग करके एनर्जी बार कुकीज़ निर्माण के लिए दो तकनीक का हस्तांतरण किया है. किसी भी राष्ट्रीय संस्थान द्वारा इस तरह के उत्पाद तकनीकी का हस्तान्तरण जशपुर जिले को पहली बार किया गया है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने इसे जशपुर के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए समस्त जिले…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : व्यय प्रेक्षक आशुतोष प्रधान ने ओड़ीसा बार्डर स्थित कोलावल एवं बदलावंड सहित अन्य चेक पोस्ट का लिया जायजा
स्थैतिक निगरानी दलों को नकदी,आभूषण एवं शराब के अवैध परिवहन पर कड़ाई से जांच करने दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 10 बस्तर (अजजा) के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री आशुतोष प्रधान ने ओड़ीसा सीमा पर स्थित इंटरस्टेट चेक पोस्ट कोलावल एवं बदलावंड सहित करपावंड और बकावंड चेक पोस्ट का गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण कर इन चेक पोस्ट में तैनात स्थैतिक निगरानी दलों के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और स्थैतिक निगरानी दलों को वाहनों का सघन जांच…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : अधिकारियों को दी गई वेबकास्टिंग की जानकारी, जिले के 505 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के जरिए ऑनलाइन होगी मॉनिटरिंग
समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार- भाटापारा : आगामी लोकसभा निर्वाचन सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अधिकारी- कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर दक्ष किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में वेबकास्टिंग से सम्बंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के. एल. चौहान ने प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों को वेबकास्टिंग के सम्बंध में जरूरी निर्देश दिए। जिले के कुल 1009 मतदान केंद्र के 50 प्रतिशत अर्थात 505 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के जरिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। वेबकास्टिंग का पर्यवेक्षण भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली, रायपुर…
Read More