नशीले इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

प्रकरण में चौकी बसदेई पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले की पुलिस युवा पीढ़ी सहित सभी वर्ग के लोगों को नशे के कुरीती से बचाने और नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी तारतम्य में दिनांक 30 अप्रैल 2024 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में नशीली दवाई लेकर उंचडीह से बसदेई बस्ती की…

Read More

रायगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने जिला प्रशासन, पैरामिलिट्री फोर्स, अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिल कर निकाला फ्लैग मार्च.

रायगढ़ पुलिस ने नागरिकों को भय-मुक्त होकर 07 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 07 मई को जिले में मतदान होना है। चुनाव कार्य के लिए जिले में अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियों के आने का सिलसिला जारी है, जिनके ठहरने हेतु अलग-अलग थाना क्षेत्र में व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर आज जिले के सभी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजपत्रित पुलिस अधिकारियों…

Read More

महुआ बंटवारा को लेकर बेटे ने मां के साथ की मारपीट, डंडे से आयी गंभीर चोट से महिला की हुई मौत…..पुलिस ने आरोपित युवक को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

थाना कापू के ग्राम धौराडांड़ की घटना. आरोपित जनेव राम बैगा के विरूद्ध थाना कापू में हत्या का अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29 अप्रैल 2024 की सुबह थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को ग्राम धौराडांड़ में एक महिला की हत्या होने की सूचना प्राप्त हुई। थाना प्रभारी तत्काल अपने स्टॉफ के साथ ग्राम धौराडांड़ पहुंचे। जहां सुखलाल बैगा के मकान में ढरको बाई बैगा (55 वर्ष) का शव पड़ा मिला। घटना के…

Read More

केरे किनकेल और बघिमा में आयोजित महतारी वंदन लाभार्थी सम्मेलन में सम्मिलित हुई जशपुर विधायक, भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार महिलाओं का रख रही पूरा ख्याल.

राज्य की विष्णु सरकार ‘मोदी की सभी गारंटी’ को पूरा करने के लिए है वचनबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : महतारी वंदन लाभार्थी सम्मेलन के दौरान बघिमा और केरे किनकेल में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय सम्मिलित हुवे। इस दौरान महिलाओं से मुलाकात कर उनकों मिल रहे योजना के लाभ की जानकारी ली गई। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में विष्णु सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजना का शुभारंभ कर महिलाओं के खाते में 1000/- रुपए प्रतिमाह दिया जा रहा है, इन योजनाओं…

Read More

महिला शक्ति का सम्मान सिर्फ भाजपा ही कर सकती है : प्रिया सिंह जूदेव

चुनावी मैदान में भाजपा की महिला मोर्चा ने सम्हाला कमान समदर्शी न्यूज़, जशपुर : महिलाओं का सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। भाजपा जो कहती उसे करके दिखाती है। विधानसभा चुनाव के दौरान,प्रदेश की महिला शक्ति से महतारी वंदन की योजना का जो वायदा,भाजपा ने किया था,उसे चार माह की अल्प अवधी में ही पूरा कर दिखाया है। नगरपालिका की पूर्व उपाध्यक्ष प्रियवंदा सिंह जूदेव ने उक्त बातें कही। वे दोकड़ा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी। पूर्व उपाध्यक्ष प्रियवंदा सिंह जूदेव बीते…

Read More

पत्थलगांव शहर मंडल में विधायक गोमती साय का सघन चुनावी जनसंपर्क, व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम में हुई शामिल

समदर्शी न्यूज़, जशपुर/पत्थलगांव : विधानसभा पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने दिन मंगलवार को पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल (शहर) पत्थलगांव  के ग्राम डांगुडीह, ग्राम पालीडीह, ग्राम घिंचापानी, ग्राम बुढ़ाडांड, ग्राम डूडूंगजोर, हनुमान मंदिर बिलाईटाँगर, दर्रापारा,  ग्राम कुमेकेला, ग्राम गोढ़ी में आयोजित नुक्कड़ सभा एवं पत्थलगांव (शहर) के श्री अग्रसेन भवन पत्थलगांव में आयोजित व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल में शामिल हुई। नुक्कड़ सभा मे विधायक गोमती साय ने कहा कि आज प्रदेश में विष्णूदेव साय सरकार का सुशासन और मोदी जी की गारंटी विधानसभा चुनाव के बाद से आपलोगों…

Read More

जशपुर पुलिस की कांबिंग गश्त, पूरे जिले में चलाया गया विशेष अभियान : पूरे जिले में राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी के साथ कांबिंग गश्त में 500 से अधिक जवान रहे सम्मिलित.

एसपी जशपुर के नेतृत्व में पुलिसिंग में कसावट लाने चलाया गया अभियान, क्षेत्र के गुण्डा, बदमाश की चेकिंग कर उनकी थाना हाजिरी के दिये निर्देश, कांबिंग गश्त दौरान पूरे जिले में धारा 107, 116 द.प्र.सं. के अंतर्गत कुल -160, धारा 151 द.प्र.सं. के अंतर्गत 06, धारा 109 द.प्र.सं. के अंतर्गत 70, धारा 110 द.प्र.सं. के अंतर्गत 03 प्रकरणों में की गई है कार्यवाही. बिना दस्तावेज के वाहन में घूम रहे कुल 37 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही. आर्म्स एक्ट के 06 प्रकरणों में आरोपियों को…

Read More

पहली बार पंडरापाठ पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव : भाजपा द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में सम्मिलित हो कर भारी भीड़ को करेंगे संबोधित.

समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को मुख्यमंत्री की जनसभा पंडरापाठ में आयोजित होगी। यहां कार्यक्रम को लेकर भाजपा के तरफ से सभी व्यापक तैयारियां पूर्ण की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव बुधवार को पहली बार पंडरापाठ पहुंच रहे हैं, मुख्यमंत्री यहां भाजपा द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में शामिल हो कर भारी भीड़ को संबोधित करेंगे। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से बुधवार की दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे और कार से देव संस्कृति ग्राउंड पहुंच आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।…

Read More

गज का आतंक में शासन ने रखा पक्ष, वर्तमान गृह ग्राम बसलगना में हाथी द्वारा किसी भी प्रकार से घर को क्षति नहीं पहुंचाया गया है

समाज कल्याण विभाग को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने छोर्ट भाई के साथ रामचरण मुण्डा को किया गया सुपुर्द समदर्शी न्यूज़, जशपुर : गज का आतंकः गांव छोड़कर तीन साल से भीख मांग गुजारा कर रहा ग्रामीण मीडिया में प्रकाशित खबरों के संबंध में वनमण्डल कार्यालय में पंचगणों एवं उनके छोटे भाई मंगरू राम की उपस्थिति में पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि रामचरण मुण्डा, उम्र लगभ 65 वर्ष, जिसको हाथी से घायल होना बताया गया। उक्त घटना इनके बड़े भाई के ग्राम लोघमा, जिला…

Read More

खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति द्वारा जैन भवन जशपुर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, 51 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के द्वारा एवं जिला रेडक्रॉस प्रबंधन समिति के सहयोग से जैन भवन जशपुर में विशाल रक्तदान शिविर के आयोजन हुआ। जिसमें जैन समाज के सभी लोगो में उत्साह रही युवाओं, महिलाओं, और पुरुषों ने 51 यूनिट रक्त दान किए। यह संख्या अतुलनीय है। शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक चली। जिसमे जैन समाज के द्वारा जूस, कॉफी, फल आदि के समुचित व्यवस्था किया गया था। इस रक्तदान शिविर के संबंध जिला समन्वयक (रेडक्रॉस) रूपेश पाणिग्राही ने बताया कि रक्तदान…

Read More